'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर दिए बयान ने नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है. उन्होंने कहा कि जिस दिन आरएसएस की अभिव्यक्ति को देश से बाहर करने की कोशिश शुरू हुई तो मैं उस दिन उनकी भी रक्षा करूंगा, क्योंकि उनकी भी अभिव्यक्ति की आजादी है. उन्होंने कहा कि हम किसी को रोकना नहीं चाहते, हमारा कहना है कि हर किसी का फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन होना चाहिए. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा. जंतर-मंतर को लेकर राहुल गांधी का बयान लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'जंतर-मंतर पर जो हो रहा था, वह यह है कि छात्र अपनी बात रखना चाहते हैं. वे तकलीफ में हैं और अपनी बात कहना चाहते हैं लेकिन सरकार कहती है नहीं. हम जंतर-मंतर पर व्यवस्था बनाए रखेंगे. आप अपनी बात नहीं रख सकते. आप अपनी बात नहीं रख सकते. आज एक महिला मेरे पास आई, जिसकी बेटी के साथ 4 साल पहले उत्तराखंड में रेप हुआ था और उसकी हत्या कर दी गई थी. वह रो रही है, अपनी बात कहना चाहती है, लेकिन सिस्टम कहता है माफ कीजिए, हम आपको अपनी बात कहने की इजाजत नहीं देंगे क्योंकि इससे अव्यवस्था फैलेगी.' आरएसएस की रक्षा मैं करूंगा: राहुल गांधी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'अब इन्हें (सरकार) एक बात समझ आ गई है कि यह देश अभिव्यक्त करने से नहीं रुकेगा. भारत में बहुत से लोग कायरों की तरह व्यवहार कर रहे हैं. भारत में बहुत से लोग इस कायर फोर्स के डर से कायरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं. 3000 साल पुराने भारत को समझने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि आज के भारत को समझने की जरूरत है. आरएसएस की अभिव्यक्ति को देश से बाहर करने की कोशिश शुरू हुई तो मैं उस दिन मैं उनकी रक्षा करूंगा क्योंकि उनकी भी अभिव्यक्ति की आजादी है. पीएम मोदी और अमित शाह पर राहुल गांधी का निशाना रचनात्मक कांग्रेस कन्वेंशन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, 'हमारा काम बहुत सिंपल है. हम इनको पागल कर देंगे. आजकल पीएम मोदी रात में सोते नहीं हैं. इसके कई कारण हैं. अमित शाह को चाणक्य और न जाने क्या-क्या कहा जाता था, लेकिन वो गायब हो गए. वे भाग गए और 20 दिन तक संसद में नहीं आ पाए. अब इस सरकार को समझ आ गया है कि ये देश अपने आपको express करने से नहीं रोकेगा.'

Aug 13, 2026 - 21:30
 0
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर दिए बयान ने नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है. उन्होंने कहा कि जिस दिन आरएसएस की अभिव्यक्ति को देश से बाहर करने की कोशिश शुरू हुई तो मैं उस दिन उनकी भी रक्षा करूंगा, क्योंकि उनकी भी अभिव्यक्ति की आजादी है. उन्होंने कहा कि हम किसी को रोकना नहीं चाहते, हमारा कहना है कि हर किसी का फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन होना चाहिए. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा.

जंतर-मंतर को लेकर राहुल गांधी का बयान

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'जंतर-मंतर पर जो हो रहा था, वह यह है कि छात्र अपनी बात रखना चाहते हैं. वे तकलीफ में हैं और अपनी बात कहना चाहते हैं लेकिन सरकार कहती है नहीं. हम जंतर-मंतर पर व्यवस्था बनाए रखेंगे. आप अपनी बात नहीं रख सकते. आप अपनी बात नहीं रख सकते. आज एक महिला मेरे पास आई, जिसकी बेटी के साथ 4 साल पहले उत्तराखंड में रेप हुआ था और उसकी हत्या कर दी गई थी. वह रो रही है, अपनी बात कहना चाहती है, लेकिन सिस्टम कहता है माफ कीजिए, हम आपको अपनी बात कहने की इजाजत नहीं देंगे क्योंकि इससे अव्यवस्था फैलेगी.'

आरएसएस की रक्षा मैं करूंगा: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'अब इन्हें (सरकार) एक बात समझ आ गई है कि यह देश अभिव्यक्त करने से नहीं रुकेगा. भारत में बहुत से लोग कायरों की तरह व्यवहार कर रहे हैं. भारत में बहुत से लोग इस कायर फोर्स के डर से कायरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं. 3000 साल पुराने भारत को समझने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि आज के भारत को समझने की जरूरत है. आरएसएस की अभिव्यक्ति को देश से बाहर करने की कोशिश शुरू हुई तो मैं उस दिन मैं उनकी रक्षा करूंगा क्योंकि उनकी भी अभिव्यक्ति की आजादी है.

पीएम मोदी और अमित शाह पर राहुल गांधी का निशाना

रचनात्मक कांग्रेस कन्वेंशन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, 'हमारा काम बहुत सिंपल है. हम इनको पागल कर देंगे. आजकल पीएम मोदी रात में सोते नहीं हैं. इसके कई कारण हैं. अमित शाह को चाणक्य और न जाने क्या-क्या कहा जाता था, लेकिन वो गायब हो गए. वे भाग गए और 20 दिन तक संसद में नहीं आ पाए. अब इस सरकार को समझ आ गया है कि ये देश अपने आपको express करने से नहीं रोकेगा.'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow