मुस्तफिजुर रहमान पर पूछा गया सवाल तो भड़का अफगानिस्तान का दिग्गज क्रिकेटर, रिएक्शन वायरल; क्या आपने देखा वीडियो

पिछले दिनों मुस्तफिजुर रहमान का IPL से रिलीज होने का विषय चर्चा में रहा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देश पर KKR ने रहमान को रिलीज कर दिया था. इससे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) इस कदर बौखलाया है कि उसने टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत से बाहर करवाने की मांग की थी. मुस्तफिजुर के विषय पर हाल ही में अफगानिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नबी से सवाल पूछा गया, जिससे अफगान टीम के पूर्व कप्तान बुरी तरह भड़के हुए नजर आए. मोहम्मद नबी इन दिनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग में नोआखाली एक्स्प्रेस टीम के लिए खेल रहे हैं. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक बांग्लादेशी रिपोर्टर ने नबी से मुस्तफिजुर रहमान विवाद पर सवाल पूछा. इस पर भड़कते हुए मोहम्मद नबी ने कहा कि इससे उनका कुछ लेना देना नहीं है. मोहम्मद नबी को आया गुस्सा मोहम्मद नबी ने रिपोर्टर पर भड़कते हुए कहा, "इसका मुझसे क्या लेना देना भाई. मेरा मुस्तफिजुर से क्या काम है? पॉलिटिक्स में क्या काम है मेरा?" अफगानिस्तान टीम के पूर्व कप्तान मोहममाद नबी ने आगे कहा कि मुस्तफिजुर रहमान एक अच्छे गेंदबाज हैं, लेकिन जिस तरह का सवाल उनसे पूछा गया, वह किसी भी तरीके से उनसे नहीं पूछा जाना चाहिए था. ????Afghanistan cricketer Mohammad Nabi silenced Bangladesh propaganda.????When questioned about Mustafizur Rahman’s IPL release, Nabi lost his temper and blasted the reporter for unnecessary comments.???? pic.twitter.com/7GSRzdOTk1 — MuFFatLal Bohra (@arshdeep3444) January 12, 2026 IPL इतिहास में लगी थी सबसे बड़ी बोली भारत और बांग्लादेश के बढ़ते तनाव के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करना पड़ा. KKR ने मिनी ऑक्शन में उन्हें 9.2 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था. यह IPL इतिहास में किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली रही. दरअसल ऑक्शन से पहले ही बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों की घटनाएं सामने आने लगी थीं, इसके बावजूद जब KKR ने मुस्तफिजुर पर इतनी बड़ी बोली लगाई, तो इस फ्रैंचाइजी की जमकर आलोचना हुई थी. यह भी पढ़ें: इससे बुरा और क्या होगा..., BBL में टुक-टुक कर रहे थे पाकिस्तान के रिजवान, कप्तान ने कर दिया रिटायर्ड आउट

Jan 12, 2026 - 20:30
 0
मुस्तफिजुर रहमान पर पूछा गया सवाल तो भड़का अफगानिस्तान का दिग्गज क्रिकेटर, रिएक्शन वायरल; क्या आपने देखा वीडियो

पिछले दिनों मुस्तफिजुर रहमान का IPL से रिलीज होने का विषय चर्चा में रहा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देश पर KKR ने रहमान को रिलीज कर दिया था. इससे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) इस कदर बौखलाया है कि उसने टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत से बाहर करवाने की मांग की थी. मुस्तफिजुर के विषय पर हाल ही में अफगानिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नबी से सवाल पूछा गया, जिससे अफगान टीम के पूर्व कप्तान बुरी तरह भड़के हुए नजर आए.

मोहम्मद नबी इन दिनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग में नोआखाली एक्स्प्रेस टीम के लिए खेल रहे हैं. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक बांग्लादेशी रिपोर्टर ने नबी से मुस्तफिजुर रहमान विवाद पर सवाल पूछा. इस पर भड़कते हुए मोहम्मद नबी ने कहा कि इससे उनका कुछ लेना देना नहीं है.

मोहम्मद नबी को आया गुस्सा

मोहम्मद नबी ने रिपोर्टर पर भड़कते हुए कहा, "इसका मुझसे क्या लेना देना भाई. मेरा मुस्तफिजुर से क्या काम है? पॉलिटिक्स में क्या काम है मेरा?"

अफगानिस्तान टीम के पूर्व कप्तान मोहममाद नबी ने आगे कहा कि मुस्तफिजुर रहमान एक अच्छे गेंदबाज हैं, लेकिन जिस तरह का सवाल उनसे पूछा गया, वह किसी भी तरीके से उनसे नहीं पूछा जाना चाहिए था.

IPL इतिहास में लगी थी सबसे बड़ी बोली

भारत और बांग्लादेश के बढ़ते तनाव के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करना पड़ा. KKR ने मिनी ऑक्शन में उन्हें 9.2 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था. यह IPL इतिहास में किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली रही. दरअसल ऑक्शन से पहले ही बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों की घटनाएं सामने आने लगी थीं, इसके बावजूद जब KKR ने मुस्तफिजुर पर इतनी बड़ी बोली लगाई, तो इस फ्रैंचाइजी की जमकर आलोचना हुई थी.

यह भी पढ़ें:

इससे बुरा और क्या होगा..., BBL में टुक-टुक कर रहे थे पाकिस्तान के रिजवान, कप्तान ने कर दिया रिटायर्ड आउट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow