मुझे मैसेज किया था..., बेन स्टोक्स ने खोला बड़ा राज; भारत के खिलाफ खेलना चाहता था यह खूंखार गेंदबाज

Jofra Archer Desperately Wants To Return In Test Cricket: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बताया है कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने के लिए बेताब हैं. आर्चर वापसी को लेकर समय-समय पर कप्तान स्टोक्स को मैसेज भी कर रहे हैं. आर्चर ने आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट फरवरी 2021 में खेला था. इसके बाद से चोट की वजह से वो टीम से लगातार बाहर चल रहे हैं. आर्चर ने हाल ही में स्टोक्स को मैसेज किया था, ‘जिम’. आर्चर के इस मैसेज का मतलब पिछले महीने इंग्लैंड के जिंबाब्वे के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच से था. वो जिंबाब्वे के खिलाफ टेस्ट टीम में वापसी करना चाहते थे. स्टोक्स-आर्चर में क्या हुई बातचीत? भारत के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्टोक्स ने आर्चर के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई है. स्टोक्स ने कहा, “वह टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए बेताब हैं, उसने अचानक मुझे मैसेज किया- ‘जिम?’ मतलब, क्या मैं जिंबाब्वे के खिलाफ खेल रहा हूं? मुझे उसे बताना पड़ा, अभी इसे यहीं रोकते हैं. मुझे पता है कि तुम अच्छा महसूस कर रहे हो, लेकिन हम जल्दबाजी नहीं करना चाहते.” आर्चर पिछले चार साल से चोट की वजह से टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं. उनके एल्बो में काफी ज्यादा समय तक समस्या रही. इसके बाद आईपीएल में उन्हें अंगुठे पर चोट लग गई. जिस वजह से वो भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो गए. हालांकि, उम्मीद है कि वह इस हफ्ते काउंटी चैंपियनशिप में ससेक्स के लिए खेलते हुए दिख सकते हैं. इस उम्मीद में कि वो भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खेलने के लिए तैयार हो जाएं. आर्चर का टेस्ट करियर आर्चर ने साल 2019 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद से वो सिर्फ 13 टेस्ट मैच खेल पाए. आर्चर चोट की वजह से टीम से ज्यादातर बाहर ही रहे. इन 13 टेस्ट मैचों में आर्चर ने 42 विकेट लिए हैं. आर्चर का इस दौरान औसत लगभग 32 का रहा है. आर्चर ने आखिरी बार साल 2021 में टीम इंडिया के खिलाफ खेला था. उस दौरान आर्चर ने भारत के खिलाफ 3 पारियों में चार विकेट चटकाए थे. यह भी पढ़ें-  WTC फाइनल हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया में बदलाव शुरू, मार्नस लाबुशेन बाहर; स्टीव स्मिथ भी नहीं खेलेंगे

Jun 20, 2025 - 17:30
 0
मुझे मैसेज किया था..., बेन स्टोक्स ने खोला बड़ा राज; भारत के खिलाफ खेलना चाहता था यह खूंखार गेंदबाज

Jofra Archer Desperately Wants To Return In Test Cricket: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बताया है कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने के लिए बेताब हैं. आर्चर वापसी को लेकर समय-समय पर कप्तान स्टोक्स को मैसेज भी कर रहे हैं. आर्चर ने आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट फरवरी 2021 में खेला था. इसके बाद से चोट की वजह से वो टीम से लगातार बाहर चल रहे हैं. आर्चर ने हाल ही में स्टोक्स को मैसेज किया था, ‘जिम’. आर्चर के इस मैसेज का मतलब पिछले महीने इंग्लैंड के जिंबाब्वे के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच से था. वो जिंबाब्वे के खिलाफ टेस्ट टीम में वापसी करना चाहते थे.

स्टोक्स-आर्चर में क्या हुई बातचीत?

भारत के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्टोक्स ने आर्चर के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई है. स्टोक्स ने कहा, “वह टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए बेताब हैं, उसने अचानक मुझे मैसेज किया- ‘जिम?’ मतलब, क्या मैं जिंबाब्वे के खिलाफ खेल रहा हूं? मुझे उसे बताना पड़ा, अभी इसे यहीं रोकते हैं. मुझे पता है कि तुम अच्छा महसूस कर रहे हो, लेकिन हम जल्दबाजी नहीं करना चाहते.”

आर्चर पिछले चार साल से चोट की वजह से टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं. उनके एल्बो में काफी ज्यादा समय तक समस्या रही. इसके बाद आईपीएल में उन्हें अंगुठे पर चोट लग गई. जिस वजह से वो भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो गए. हालांकि, उम्मीद है कि वह इस हफ्ते काउंटी चैंपियनशिप में ससेक्स के लिए खेलते हुए दिख सकते हैं. इस उम्मीद में कि वो भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खेलने के लिए तैयार हो जाएं.

आर्चर का टेस्ट करियर

आर्चर ने साल 2019 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद से वो सिर्फ 13 टेस्ट मैच खेल पाए. आर्चर चोट की वजह से टीम से ज्यादातर बाहर ही रहे. इन 13 टेस्ट मैचों में आर्चर ने 42 विकेट लिए हैं. आर्चर का इस दौरान औसत लगभग 32 का रहा है. आर्चर ने आखिरी बार साल 2021 में टीम इंडिया के खिलाफ खेला था. उस दौरान आर्चर ने भारत के खिलाफ 3 पारियों में चार विकेट चटकाए थे.

यह भी पढ़ें-

 WTC फाइनल हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया में बदलाव शुरू, मार्नस लाबुशेन बाहर; स्टीव स्मिथ भी नहीं खेलेंगे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow