मिथुन साप्ताहिक राशिफल 15-21 मार्च 2026: करियर, परिवार और स्वास्थ्य पर क्या होगा असर? जानें!

Mithun Weekly Horoscope 2026 (15 to 21 March): मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला परिणाम देने वाला रह सकता है. इस दौरान परिस्थितियां कभी अनुकूल तो कभी चुनौतीपूर्ण दिखाई देंगी. करियर और कारोबार से जुड़े मामलों में पूरे सप्ताह उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ना जरूरी रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कुछ समस्याओं को सुलझाने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. इस दौरान माता-पिता से अपेक्षित सहयोग न मिल पाने के कारण मन थोड़ा खिन्न रह सकता है. हालांकि धैर्य और संयम के साथ प्रयास करने पर स्थितियों में धीरे-धीरे सुधार आने की संभावना रहेगी. सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में छोटी या लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं. इस दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मध्यस्थता से भूमि या भवन से जुड़े किसी विवाद का समाधान निकल सकता है. व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है. हालांकि कार्यक्षेत्र में कुछ विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, लेकिन आप अपनी सूझबूझ और समझदारी से उनकी योजनाओं को विफल करते हुए अपनी क्षमता साबित करने में सफल रहेंगे. यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो इस समय विरोधी पक्ष सुलह-समझौते का प्रस्ताव भी दे सकता है. Kharmas 2026: 15 मार्च को सूर्य का मीन राशि में गोचर और खरमास शुरू,जानिए किन राशियों पर पड़ेगा कैसा प्रभाव सप्ताह का उत्तरार्ध कामकाजी महिलाओं के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. इस दौरान उन्हें कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच संतुलन बनाने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही संतान से जुड़ी कोई समस्या भी चिंता का कारण बन सकती है. सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी. इस दौरान मौसमी बीमारी या किसी चोट के कारण परेशानी हो सकती है, इसलिए लापरवाही से बचना बेहतर रहेगा.रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह अनुकूल रहेगा. परिवार और प्रियजनों के साथ प्रेम और सौहार्द बना रहेगा. घर के करीबी सदस्यों के साथ खुशी के पल बिताने के अवसर मिल सकते हैं. दांपत्य जीवन सुखद और संतुलित बना रहेगा, वहीं प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता बनी रहेगी. उपाय: बुधवार के दिन किन्नरों को श्रृंगार की वस्तुएं दान करना शुभ फलदायी रहेगा. Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

Mar 13, 2026 - 07:30
 0
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 15-21 मार्च 2026: करियर, परिवार और स्वास्थ्य पर क्या होगा असर? जानें!

Mithun Weekly Horoscope 2026 (15 to 21 March): मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला परिणाम देने वाला रह सकता है. इस दौरान परिस्थितियां कभी अनुकूल तो कभी चुनौतीपूर्ण दिखाई देंगी. करियर और कारोबार से जुड़े मामलों में पूरे सप्ताह उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ना जरूरी रहेगा.

सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कुछ समस्याओं को सुलझाने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. इस दौरान माता-पिता से अपेक्षित सहयोग न मिल पाने के कारण मन थोड़ा खिन्न रह सकता है. हालांकि धैर्य और संयम के साथ प्रयास करने पर स्थितियों में धीरे-धीरे सुधार आने की संभावना रहेगी.

सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में छोटी या लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं. इस दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मध्यस्थता से भूमि या भवन से जुड़े किसी विवाद का समाधान निकल सकता है. व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है.

हालांकि कार्यक्षेत्र में कुछ विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, लेकिन आप अपनी सूझबूझ और समझदारी से उनकी योजनाओं को विफल करते हुए अपनी क्षमता साबित करने में सफल रहेंगे. यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो इस समय विरोधी पक्ष सुलह-समझौते का प्रस्ताव भी दे सकता है.

Kharmas 2026: 15 मार्च को सूर्य का मीन राशि में गोचर और खरमास शुरू,जानिए किन राशियों पर पड़ेगा कैसा प्रभाव

सप्ताह का उत्तरार्ध कामकाजी महिलाओं के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. इस दौरान उन्हें कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच संतुलन बनाने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही संतान से जुड़ी कोई समस्या भी चिंता का कारण बन सकती है.

सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी. इस दौरान मौसमी बीमारी या किसी चोट के कारण परेशानी हो सकती है, इसलिए लापरवाही से बचना बेहतर रहेगा.
रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह अनुकूल रहेगा.

परिवार और प्रियजनों के साथ प्रेम और सौहार्द बना रहेगा. घर के करीबी सदस्यों के साथ खुशी के पल बिताने के अवसर मिल सकते हैं. दांपत्य जीवन सुखद और संतुलित बना रहेगा, वहीं प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता बनी रहेगी.

उपाय: बुधवार के दिन किन्नरों को श्रृंगार की वस्तुएं दान करना शुभ फलदायी रहेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow