महिलाओं के लिए भारत का सबसे बेहतर शहर बना बेंगलुरु, Avtar रिपोर्ट में मिला नंबर-1 स्थान
Bengaluru: महिलाओं की सुरक्षा और करियर के सुनहरे अवसर पाने के मामले में बेंगलुरु को महिलाओं के लिए भारत का सर्वश्रेष्ठ शहर चुना गया है. यह अध्ययन वर्कप्लेस इन्क्लूजन फर्म अवतार (Avtar) ग्रुप की हालिया रिपोर्ट में जारी किया गया है. ‘टॉप सिटीज फॉर वीमेन इन इंडिया (TCWI)’ के चौथे संस्करण में देश के 125 शहरों को शामिल किया गया है. इस अध्ययन में महिलाओं की सुरक्षा, करियर ग्रोथ, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक-सांस्कृतिक माहौल से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं और इन्हीं मानकों के आधार पर शहरों की रैंकिंग की जाती है. कैसे होता है शहरों का मूल्यांकन? यह रिपोर्ट एक लोंगिट्यूडिनल इन्क्लूजन इंडेक्स के रूप में तैयार की गई है, जो यह आंकती है कि महिलाओं के लिए कौन-सा शहर कितना सुरक्षित और अवसर से भरा हुआ है. इस इंडेक्स के जरिए महिलाओं की भागीदारी, सुरक्षा और प्रोफेशनल ग्रोथ में समय के साथ हुए सुधारों को मापा जाता है, जिसमें बेंगलुरु इन सभी पैमानों को बेहतर बनाने में लगातार सफल हो रहा है. बेंगलुरु फिर बना महिलाओं के लिए नंबर-1 शहर हालिया ‘टॉप सिटीज फॉर वीमेन इन इंडिया (TCWI)’ रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु ने 53.29 के सिटी इन्क्लूजन स्कोर (CIS) के साथ पहला स्थान हासिल किया है. यहां महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल के साथ-साथ बेहतरीन करियर अवसर और समावेशी कार्यस्थल उपलब्ध हैं. टॉप-5 शहर इस प्रकार हैं: बेंगलुरु – 53.29 चेन्नई – 49.86 पुणे – 46.27 हैदराबाद – 46.04 मुंबई – 44.49 यह रैंकिंग महिलाओं के अनुकूल शहरी माहौल तैयार करने में दक्षिण और पश्चिम भारत की मजबूत स्थिति को साबित करता है. महिलाओं के करियर को कैसे मिलती है मजबूती सोशल इन्क्लूजन स्कोर (SIS) में सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवागमन और रहने योग्य परिस्थितियों जैसे पहलुओं का आकलन किया जाता है. वहीं इंडस्ट्रियल इन्क्लूजन स्कोर (IIS) में महिलाओं के लिए सरकारी-निजी नौकरियों, स्किलिंग, कार्यबल में भागीदारी और कंपनियों के जरिए दी जाने वाली सुविधाओं को मापा जाता है. अध्ययन के अनुसार, जो शहर सामाजिक और औद्योगिक दोनों स्तरों पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं, वे महिलाओं के करियर डेवलपमेंट के लिए सबसे अनुकूल होते हैं. चेन्नई सामाजिक समावेशन में शीर्ष पर रहा, जबकि वहीं अगर बेंगलुरु की बात की जाए तो यह औद्योगिक समावेशन में आगे रहा. पुणे और हैदराबाद ने दोनों ही संकेतकों में संतुलित प्रदर्शन किया. रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं के लिए सबसे लचीला और सशक्त माहौल देने वाले टॉप-10 शहर हैं, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, मुंबई, गुरुग्राम, कोलकाता, अहमदाबाद, तिरुवनंतपुरम और कोयंबटूर.
Bengaluru: महिलाओं की सुरक्षा और करियर के सुनहरे अवसर पाने के मामले में बेंगलुरु को महिलाओं के लिए भारत का सर्वश्रेष्ठ शहर चुना गया है. यह अध्ययन वर्कप्लेस इन्क्लूजन फर्म अवतार (Avtar) ग्रुप की हालिया रिपोर्ट में जारी किया गया है.
‘टॉप सिटीज फॉर वीमेन इन इंडिया (TCWI)’ के चौथे संस्करण में देश के 125 शहरों को शामिल किया गया है. इस अध्ययन में महिलाओं की सुरक्षा, करियर ग्रोथ, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक-सांस्कृतिक माहौल से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं और इन्हीं मानकों के आधार पर शहरों की रैंकिंग की जाती है.
कैसे होता है शहरों का मूल्यांकन?
यह रिपोर्ट एक लोंगिट्यूडिनल इन्क्लूजन इंडेक्स के रूप में तैयार की गई है, जो यह आंकती है कि महिलाओं के लिए कौन-सा शहर कितना सुरक्षित और अवसर से भरा हुआ है. इस इंडेक्स के जरिए महिलाओं की भागीदारी, सुरक्षा और प्रोफेशनल ग्रोथ में समय के साथ हुए सुधारों को मापा जाता है, जिसमें बेंगलुरु इन सभी पैमानों को बेहतर बनाने में लगातार सफल हो रहा है.
बेंगलुरु फिर बना महिलाओं के लिए नंबर-1 शहर
हालिया ‘टॉप सिटीज फॉर वीमेन इन इंडिया (TCWI)’ रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु ने 53.29 के सिटी इन्क्लूजन स्कोर (CIS) के साथ पहला स्थान हासिल किया है. यहां महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल के साथ-साथ बेहतरीन करियर अवसर और समावेशी कार्यस्थल उपलब्ध हैं.
टॉप-5 शहर इस प्रकार हैं:
बेंगलुरु – 53.29
चेन्नई – 49.86
पुणे – 46.27
हैदराबाद – 46.04
मुंबई – 44.49
यह रैंकिंग महिलाओं के अनुकूल शहरी माहौल तैयार करने में दक्षिण और पश्चिम भारत की मजबूत स्थिति को साबित करता है.
महिलाओं के करियर को कैसे मिलती है मजबूती
सोशल इन्क्लूजन स्कोर (SIS) में सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवागमन और रहने योग्य परिस्थितियों जैसे पहलुओं का आकलन किया जाता है. वहीं इंडस्ट्रियल इन्क्लूजन स्कोर (IIS) में महिलाओं के लिए सरकारी-निजी नौकरियों, स्किलिंग, कार्यबल में भागीदारी और कंपनियों के जरिए दी जाने वाली सुविधाओं को मापा जाता है.
अध्ययन के अनुसार, जो शहर सामाजिक और औद्योगिक दोनों स्तरों पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं, वे महिलाओं के करियर डेवलपमेंट के लिए सबसे अनुकूल होते हैं. चेन्नई सामाजिक समावेशन में शीर्ष पर रहा, जबकि वहीं अगर बेंगलुरु की बात की जाए तो यह औद्योगिक समावेशन में आगे रहा. पुणे और हैदराबाद ने दोनों ही संकेतकों में संतुलित प्रदर्शन किया.
रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं के लिए सबसे लचीला और सशक्त माहौल देने वाले टॉप-10 शहर हैं, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, मुंबई, गुरुग्राम, कोलकाता, अहमदाबाद, तिरुवनंतपुरम और कोयंबटूर.
What's Your Reaction?