महिला से 25-25 बच्चे पैदा करना और फिर तीन तलाक देना', मुस्लिमों को लेकर रामभद्राचार्य का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश के मेरठ में रामकथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हिंदुओं में बेटियां देवी हैं, बाकी जगह बेबी हैं. उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म में महिला की दुर्गति होती है. महिला से 25-25 बच्चे पैदा करना और फिर तीन तलाक दे दिया जाता है. उन्होंने कहा कि ये महिला का यूज एंड थ्रो हमारे यहां नहीं है.  उन्होंने कहा, 'हिंदू धर्म जैसा उदार कोई धर्म नहीं हो सकता है. किसी धर्म में महिला को बेबी कहते हैं. किसी पंत में महिला को बीबी कहते हैं. केवल हिंदू धर्म ऐसा है, जहां महिला को देवी कहते हैं.' बच्चों को कॉन्वेंट या मदरसों में न भेजें: रामभद्राचार्य रामभद्राचार्य ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हिंदू समाज अपने बच्चों को कॉन्वेंट स्कूल या मदरसों की बजाय संस्कृत विद्यालयों में पढ़ाए. बच्चों को वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप और मंगल पांडे जैसा बनाएं. कोशिश करें कि बच्चों को सरस्वती विद्यालय भेजें. उन्होंने कहा कि मनुस्मृति में जातियां तो बनाई गई थीं, लेकिन आज की राजनीतिक पार्टियों ने इन्हें जातिवाद में बदलकर सत्ता हासिल करने का जरिया बना लिया है. रामभद्राचार्य ने वेस्ट यूपी को बताया था 'मिनी पाकिस्तान' रामकथावाचक रामभद्राचार्य ने दो दिन पहले ही कहा था, 'पश्चिमी उत्तर प्रदेश मिनी पाकिस्तान लगता है. हिंदू संकट में है, हिंदू धर्म को न्याय नहीं मिल पा रहा है. हमारा धर्म वसुधैव कुटुंबकम सिखाता है. हम किसी से द्वेष नहीं रखते, लेकिन अब हिंदुओं को मुखर होकर अपनी पहचान और धर्म की रक्षा करनी होगी.' 'मिनी पाकिस्तान' वाले बयान पर मचा हंगामा  रामभद्राचार्य के बयान पर समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव ने कहा, 'उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा है. उन्हीं की मदद से सरकार बनी है और उन्हीं का राज चल रहा है. ऐसे बयानबाजों पर मुझे तरस आता है.' सपा नेता एसटी हसन ने कहा कि अगर वो इस तरह के बयान नहीं देंगे तो उनकी दुकान कैसे चलेगी. हसन ने कहा कि रामभद्राचार्य इस तरह के बयान देकर समाज में भय और विभाजन पैदा कर रहे हैं ताकि उनकी 'दुकान' चलती रहे और एक खास राजनीतिक पार्टी को फायदा पहुंचे. उन्होंने कहा कि हिंदू-मुसलमान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाइयों की तरह रहते हैं, एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ देते हैं. विवाद बढ़ने के बाद रामभद्राचार्य ने फिर दोहराया कि हम आज भी कहते हैं. क्यों संभल से हिन्दुओं का पलायन हो रहा है. मुजफ्फरनगर में भी हिन्दुओं पर हावी हो रहे हैं, क्यों हो रहा है. 

Sep 15, 2025 - 07:30
 0
महिला से 25-25 बच्चे पैदा करना और फिर तीन तलाक देना', मुस्लिमों को लेकर रामभद्राचार्य का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश के मेरठ में रामकथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हिंदुओं में बेटियां देवी हैं, बाकी जगह बेबी हैं. उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म में महिला की दुर्गति होती है. महिला से 25-25 बच्चे पैदा करना और फिर तीन तलाक दे दिया जाता है. उन्होंने कहा कि ये महिला का यूज एंड थ्रो हमारे यहां नहीं है. 

उन्होंने कहा, 'हिंदू धर्म जैसा उदार कोई धर्म नहीं हो सकता है. किसी धर्म में महिला को बेबी कहते हैं. किसी पंत में महिला को बीबी कहते हैं. केवल हिंदू धर्म ऐसा है, जहां महिला को देवी कहते हैं.'

बच्चों को कॉन्वेंट या मदरसों में न भेजें: रामभद्राचार्य

रामभद्राचार्य ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हिंदू समाज अपने बच्चों को कॉन्वेंट स्कूल या मदरसों की बजाय संस्कृत विद्यालयों में पढ़ाए. बच्चों को वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप और मंगल पांडे जैसा बनाएं. कोशिश करें कि बच्चों को सरस्वती विद्यालय भेजें. उन्होंने कहा कि मनुस्मृति में जातियां तो बनाई गई थीं, लेकिन आज की राजनीतिक पार्टियों ने इन्हें जातिवाद में बदलकर सत्ता हासिल करने का जरिया बना लिया है.

रामभद्राचार्य ने वेस्ट यूपी को बताया था 'मिनी पाकिस्तान'

रामकथावाचक रामभद्राचार्य ने दो दिन पहले ही कहा था, 'पश्चिमी उत्तर प्रदेश मिनी पाकिस्तान लगता है. हिंदू संकट में है, हिंदू धर्म को न्याय नहीं मिल पा रहा है. हमारा धर्म वसुधैव कुटुंबकम सिखाता है. हम किसी से द्वेष नहीं रखते, लेकिन अब हिंदुओं को मुखर होकर अपनी पहचान और धर्म की रक्षा करनी होगी.'

'मिनी पाकिस्तान' वाले बयान पर मचा हंगामा 

रामभद्राचार्य के बयान पर समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव ने कहा, 'उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा है. उन्हीं की मदद से सरकार बनी है और उन्हीं का राज चल रहा है. ऐसे बयानबाजों पर मुझे तरस आता है.'

सपा नेता एसटी हसन ने कहा कि अगर वो इस तरह के बयान नहीं देंगे तो उनकी दुकान कैसे चलेगी. हसन ने कहा कि रामभद्राचार्य इस तरह के बयान देकर समाज में भय और विभाजन पैदा कर रहे हैं ताकि उनकी 'दुकान' चलती रहे और एक खास राजनीतिक पार्टी को फायदा पहुंचे. उन्होंने कहा कि हिंदू-मुसलमान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाइयों की तरह रहते हैं, एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ देते हैं.

विवाद बढ़ने के बाद रामभद्राचार्य ने फिर दोहराया कि हम आज भी कहते हैं. क्यों संभल से हिन्दुओं का पलायन हो रहा है. मुजफ्फरनगर में भी हिन्दुओं पर हावी हो रहे हैं, क्यों हो रहा है. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow