महज 30 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, RCB के लिए भी खेला

भारतीय महिला क्रिकेटर सब्बीनेनी मेघना ने शुक्रवार को संन्यास ले लिया. महज 30 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहकर हर किसी को हैरान कर दिया. मेघना ने सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. वह 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रही थीं. वहीं महिला प्रीमियर लीग में मेघना आरसीबी के लिए भी खेलीं.  आंध्र प्रदेश की 30 साल की मेघना ने 2016 से 2022 के बीच भारत के लिए 3 वनडे और 17 टी20 मैच खेले. उन्होंने वनडे में एक अर्धशतक की मदद से 114 रन और टी20 में 1 अर्धशतक की मदद से 258 रन बनाए. मेघना विमेंस प्रीमियर लीग भी खेल चुकी हैं. वह 2024 में खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम का हिस्सा थीं.  मेघना ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "वर्ल्ड स्टेज पर जर्सी पहनने के लिए हाथ में बल्ला लेकर पहली बार मैदान पर उतरना किसी सपने के सच होने से कम नहीं है. मैं एक खिलाड़ी के तौर पर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करती हूं. मेरा दिल शुक्रगुजार है. मैदान मेरा दूसरा घर रहा है, जिसने मुझे हिम्मत दी, विनम्रता सिखाई और ऐसी यादें और दोस्ती दी, जिन्हें मैं जिंदगी भर संभालकर रखूंगी." उन्होंने आगे लिखा, "मेरे परिवार को, जो हर मुश्किल समय में मेरे साथ खड़े रहे, आपके कभी न खत्म होने वाले त्याग के लिए धन्यवाद. मेरे कोच, टीममेट्स और सपोर्ट स्टाफ को, मुझे अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित करने और मेरे साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने के लिए धन्यवाद." उन्होंने आगे लिखा, "मैं बीसीसीआई, आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात जायंट्स और आरएसपीबी का मेरे पूरे करियर में लगातार सहयोग, मार्गदर्शन और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. भले ही मेरे खेलने के दिन खत्म हो जाएं, लेकिन क्रिकेट के साथ मेरा रिश्ता कभी नहीं टूटेगा. मैं हमेशा खेल से गहराई से जुड़ी रहूंगी और अपनी जिंदगी खेल को कुछ वापस देने, अगली पीढ़ी को गाइड करने और उस खेल की सेवा करने के लिए समर्पित करना चाहती हूं, जिसने मुझे सब कुछ दिया. धन्यवाद, क्रिकेट. तुम हमेशा मेरे दिल, मेरे पैशन और मेरे जीवन भर के मकसद रहोगे." यह भी पढ़ें-  कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स

Oct 24, 2026 - 00:30
 0
महज 30 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, RCB के लिए भी खेला

भारतीय महिला क्रिकेटर सब्बीनेनी मेघना ने शुक्रवार को संन्यास ले लिया. महज 30 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहकर हर किसी को हैरान कर दिया. मेघना ने सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. वह 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रही थीं. वहीं महिला प्रीमियर लीग में मेघना आरसीबी के लिए भी खेलीं. 

आंध्र प्रदेश की 30 साल की मेघना ने 2016 से 2022 के बीच भारत के लिए 3 वनडे और 17 टी20 मैच खेले. उन्होंने वनडे में एक अर्धशतक की मदद से 114 रन और टी20 में 1 अर्धशतक की मदद से 258 रन बनाए. मेघना विमेंस प्रीमियर लीग भी खेल चुकी हैं. वह 2024 में खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम का हिस्सा थीं. 

मेघना ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "वर्ल्ड स्टेज पर जर्सी पहनने के लिए हाथ में बल्ला लेकर पहली बार मैदान पर उतरना किसी सपने के सच होने से कम नहीं है. मैं एक खिलाड़ी के तौर पर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करती हूं. मेरा दिल शुक्रगुजार है. मैदान मेरा दूसरा घर रहा है, जिसने मुझे हिम्मत दी, विनम्रता सिखाई और ऐसी यादें और दोस्ती दी, जिन्हें मैं जिंदगी भर संभालकर रखूंगी."

उन्होंने आगे लिखा, "मेरे परिवार को, जो हर मुश्किल समय में मेरे साथ खड़े रहे, आपके कभी न खत्म होने वाले त्याग के लिए धन्यवाद. मेरे कोच, टीममेट्स और सपोर्ट स्टाफ को, मुझे अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित करने और मेरे साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने के लिए धन्यवाद."

उन्होंने आगे लिखा, "मैं बीसीसीआई, आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात जायंट्स और आरएसपीबी का मेरे पूरे करियर में लगातार सहयोग, मार्गदर्शन और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. भले ही मेरे खेलने के दिन खत्म हो जाएं, लेकिन क्रिकेट के साथ मेरा रिश्ता कभी नहीं टूटेगा. मैं हमेशा खेल से गहराई से जुड़ी रहूंगी और अपनी जिंदगी खेल को कुछ वापस देने, अगली पीढ़ी को गाइड करने और उस खेल की सेवा करने के लिए समर्पित करना चाहती हूं, जिसने मुझे सब कुछ दिया. धन्यवाद, क्रिकेट. तुम हमेशा मेरे दिल, मेरे पैशन और मेरे जीवन भर के मकसद रहोगे."

यह भी पढ़ें- 

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow