मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) का इस्तेमाल आप क्यों करते हैं? पोस्ट शेयर करने, मीम्स शेयर करने, इन्फॉर्मेशन के लिए, बस इतना ही ना? लेकिन क्या हो जब इस प्लेटफॉर्म के जरिए आप किसी को पैसे भी भेज सकें? ये कोई ख्याली पुलाव या मजाक नहीं है, बल्कि ऐसा भविष्य में होने वाला है. इसका एलान खुद एलन मस्क ने क्या है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले एलन मस्क ने हाल ही में एक X पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'हम लाइक बटन को देर तक दबाकर रखने पर X मनी के जरिए किसी को 1 डॉलर भेजने का फीचर जोड़ रहे हैं'. We’re adding long press on like to send someone $1 via ???? Money — Elon Musk (@elonmusk) October 25, 2026 क्या है पोस्ट का मतलब?एलन मस्क ने ये पोस्ट 25 अक्टूबर को शेयर किया है. इस फीचर के जरिए जैसे हम यूपीआई के जरिएकिसी को पैसे भेजते हैं, वैसे ही X के जरिए लाइक बटन को लॉन्ग प्रेस कर भी भेज पाएंगे. इसमें यूजर्स किसी दूसरे व्यक्ति को एक डॉलर भेज सकेंगे. कैसे काम करेगा नया फीचर?हालांकि ये यूपीआई की तरह नहीं है बल्कि क्रिएटर्स के लिए फायदेमंद होगा. इस फीचर का मकसद यूजर्स को बिना एप से बाहर निकले पैसे भेजने की सुविधा देना है. जैसे कि मान लीजिए अगर किसी यूजर को किसी क्रिएटर की पोस्ट पसंद आती है, तो वो लाइक बटन को देर तक दबाकर उसे 1 डॉलर भेज सकेगा. इस तरह क्रिएटर्स को उनके कंटेंट के लिए आर्थिक मदद मिल सकेगी. किसका होगा फायदा?इस फीचर से कंटेंट बनाने वाले लोगों को फायदा हो सकता है. उन्हें अपने फॉलोअर्स से सीधे पैसे पाने का एक और तरीका मिलेगा. हालांकि कंपनी ने अभी ये साफ नहीं किया है कि यूजर्स केवल 1 डॉलर ही भेज पाएंगे या अपनी पसंद के अनुसार रकम भी चुन सकेंगे. फीचर की लॉन्च डेट की भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. मस्क का मास्टर प्लानबता दें कि एलन मस्क का लक्ष्य X को केवल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक सीमित रखना ही नहीं है, बल्कि उसे एक ऐसा एप बनाना है, जहां चैटिंग, सोशल नेटवर्किंग और पैसों के लेन-देन जैसी सुविधाएं एक ही जगह मिलें. क्या भारत में भी शुरू होगी सुविधा?बता दें कि फिलहाल X मनी भारत में शुरू होगी या नहीं, इस बारे में कुछ भी कह पाना मुमकिन नहीं है. कंपनी ने भारत में इस सेवा या नए 1 डॉलर वाले फीचर को शुरू करने की तारीख घोषित नहीं की है. ऐसे में भारतीय यूजर्स को इस सुविधा के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है. ये भी पढ़ें: TCS, Infosys समेत बड़ी IT कंपनियों में हायरिंग, 14 हजार लोगों को दी नौकरी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) का इस्तेमाल आप क्यों करते हैं? पोस्ट शेयर करने, मीम्स शेयर करने, इन्फॉर्मेशन के लिए, बस इतना ही ना? लेकिन क्या हो जब इस प्लेटफॉर्म के जरिए आप किसी को पैसे भी भेज सकें? ये कोई ख्याली पुलाव या मजाक नहीं है, बल्कि ऐसा भविष्य में होने वाला है. इसका एलान खुद एलन मस्क ने क्या है.
दरअसल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले एलन मस्क ने हाल ही में एक X पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'हम लाइक बटन को देर तक दबाकर रखने पर X मनी के जरिए किसी को 1 डॉलर भेजने का फीचर जोड़ रहे हैं'.
We’re adding long press on like to send someone $1 via ???? Money — Elon Musk (@elonmusk) October 25, 2026
क्या है पोस्ट का मतलब?
एलन मस्क ने ये पोस्ट 25 अक्टूबर को शेयर किया है. इस फीचर के जरिए जैसे हम यूपीआई के जरिएकिसी को पैसे भेजते हैं, वैसे ही X के जरिए लाइक बटन को लॉन्ग प्रेस कर भी भेज पाएंगे. इसमें यूजर्स किसी दूसरे व्यक्ति को एक डॉलर भेज सकेंगे.
कैसे काम करेगा नया फीचर?
हालांकि ये यूपीआई की तरह नहीं है बल्कि क्रिएटर्स के लिए फायदेमंद होगा. इस फीचर का मकसद यूजर्स को बिना एप से बाहर निकले पैसे भेजने की सुविधा देना है. जैसे कि मान लीजिए अगर किसी यूजर को किसी क्रिएटर की पोस्ट पसंद आती है, तो वो लाइक बटन को देर तक दबाकर उसे 1 डॉलर भेज सकेगा. इस तरह क्रिएटर्स को उनके कंटेंट के लिए आर्थिक मदद मिल सकेगी.
किसका होगा फायदा?
इस फीचर से कंटेंट बनाने वाले लोगों को फायदा हो सकता है. उन्हें अपने फॉलोअर्स से सीधे पैसे पाने का एक और तरीका मिलेगा. हालांकि कंपनी ने अभी ये साफ नहीं किया है कि यूजर्स केवल 1 डॉलर ही भेज पाएंगे या अपनी पसंद के अनुसार रकम भी चुन सकेंगे. फीचर की लॉन्च डेट की भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
मस्क का मास्टर प्लान
बता दें कि एलन मस्क का लक्ष्य X को केवल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक सीमित रखना ही नहीं है, बल्कि उसे एक ऐसा एप बनाना है, जहां चैटिंग, सोशल नेटवर्किंग और पैसों के लेन-देन जैसी सुविधाएं एक ही जगह मिलें.
क्या भारत में भी शुरू होगी सुविधा?
बता दें कि फिलहाल X मनी भारत में शुरू होगी या नहीं, इस बारे में कुछ भी कह पाना मुमकिन नहीं है. कंपनी ने भारत में इस सेवा या नए 1 डॉलर वाले फीचर को शुरू करने की तारीख घोषित नहीं की है. ऐसे में भारतीय यूजर्स को इस सुविधा के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें: TCS, Infosys समेत बड़ी IT कंपनियों में हायरिंग, 14 हजार लोगों को दी नौकरी
What's Your Reaction?