'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील

कलकत्ता हाई कोर्ट में I-PAC के दफ्तर में ईडी की छापेमारी को लेकर सुनवाई शुरू हो गई है. जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय के वकील ने दलील देते हुए कहा कि यह याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है जिस पर सुनवाई जल्द हो सकती है लिहाजा आज इस मामले की सुनवाई टाल दी जाए. पश्चिम बंगाल सरकार के वकील ने ईडी के इस मांग का विरोध किया. तृणमूल कांग्रेस के वकील ने कहा, 'हम सुप्रीम कोर्ट के सामने पक्षकार नहीं हैं. छापे की कार्रवाई हुई थी. हमारी गोपनीयता बनी रहनी चाहिए. हम संवैधानिक लोकतंत्र में रहते हैं. हम चाहते हैं कि हमारा राजनीतिक डेटा सुरक्षित रहे. हमें गोपनीयता का अधिकार है. हमारी यही मांग है कि हमारा राजनीतिक डेटा सुरक्षित रखा जाए, इसे मीडिया में जारी न किया जाए और न ही राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जाए.'

Jan 14, 2026 - 15:30
 0
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील

कलकत्ता हाई कोर्ट में I-PAC के दफ्तर में ईडी की छापेमारी को लेकर सुनवाई शुरू हो गई है. जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय के वकील ने दलील देते हुए कहा कि यह याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है जिस पर सुनवाई जल्द हो सकती है लिहाजा आज इस मामले की सुनवाई टाल दी जाए. पश्चिम बंगाल सरकार के वकील ने ईडी के इस मांग का विरोध किया.

तृणमूल कांग्रेस के वकील ने कहा, 'हम सुप्रीम कोर्ट के सामने पक्षकार नहीं हैं. छापे की कार्रवाई हुई थी. हमारी गोपनीयता बनी रहनी चाहिए. हम संवैधानिक लोकतंत्र में रहते हैं. हम चाहते हैं कि हमारा राजनीतिक डेटा सुरक्षित रहे. हमें गोपनीयता का अधिकार है. हमारी यही मांग है कि हमारा राजनीतिक डेटा सुरक्षित रखा जाए, इसे मीडिया में जारी न किया जाए और न ही राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जाए.'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow