'ममता बनर्जी को अब बहन नहीं कह सकता, अब वो...', बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बोले जगद्गुरु रामभद्राचार्य

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सोमवार (8 दिसंबर, 2025) को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि देश में बाबर के नाम पर कोई भी मस्जिद बनने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि खाओगे भारत का और गुण गाओगे पाकिस्तान का.  ममता बनर्जी पर रामभद्राचार्य ने साधा निशाना उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने इसे लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, "मैं अब ममता बनर्जी को बहन नहीं कह सकता, अब तो वह गद्दारों की बहन हैं, हमारी नहीं. ममता अब तो जयचंद, मानसिंह, मोहम्मद गोरी, चंगेज खान, महमूद गजनवी जैसे गद्दारों और हिंदू का दमन करने वालों की बहन है, हमारी नहीं. उन्होंने कहा, "वह अपना वोट बनाने के लिए अपना देश गिरवी रख देंगी. भारत के इन बिचौलियों का संभल से बिगुल बजेगा. कोई भी स्थान आक्रांता के नाम पर नहीं हो सकता है. ऐसे मलेच्छों का दमन करने के लिए संभल से क्रांति का बिगुल बजने जा रहा है."   बाबर के नाम पर मस्जिद नहीं बनेगी- रामभद्राचार्य जगदगुरु रामभद्राचार्य ने कहा, "ममता बनर्जी कान खोलकर सुनिए, हमें किसी भी मस्जिद के बनने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन बाबर ने हमारे देश में आक्रमण किया था, उसके नाम से मस्जिद नहीं बन सकती है."  उन्होंने कहा, "अब तो यहां झंडा भारत माता का ही फहरेगा. मस्जिद बनाओ तो अब्दुल कलाम के नाम से बनाओ, हम कब मना करते हैं. अन्न भारत का खाते हो, पानी भारत का पीते हो, मरोगे भी भारत में और गुण पाकिस्तान का गाते हो. 300 करोड़ नहीं, यह तीन हजार करोड़ में भी नहीं होगा." TMC से निलंबित विधायक ने रखी आधारशिला दरअसल, तृणमूल कांग्रेस के एक निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने की घोषणा की थी. जिसके बाद हुमायूं कबीर के कई समर्थक सिर पर ईंट लेकर मस्जिद की नींव रखने के लिए पैदल निकल पड़े. मुर्शिदाबाद के बेलडंगा में हुमायूं कबीर ने शनिवार (6 दिसंबर, 2025) को इसकी आधारशिला रखी.  यह भी पढ़ेंः वंदे मातरम् पर संसद में बहस के दौरान बंकिम चंद्र चटर्जी का नाम लेने में लड़खड़ाए गजेंद्र शेखावत, Video

Dec 9, 2025 - 07:30
 0
'ममता बनर्जी को अब बहन नहीं कह सकता, अब वो...', बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बोले जगद्गुरु रामभद्राचार्य

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सोमवार (8 दिसंबर, 2025) को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि देश में बाबर के नाम पर कोई भी मस्जिद बनने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि खाओगे भारत का और गुण गाओगे पाकिस्तान का. 

ममता बनर्जी पर रामभद्राचार्य ने साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने इसे लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, "मैं अब ममता बनर्जी को बहन नहीं कह सकता, अब तो वह गद्दारों की बहन हैं, हमारी नहीं. ममता अब तो जयचंद, मानसिंह, मोहम्मद गोरी, चंगेज खान, महमूद गजनवी जैसे गद्दारों और हिंदू का दमन करने वालों की बहन है, हमारी नहीं. 
उन्होंने कहा, "वह अपना वोट बनाने के लिए अपना देश गिरवी रख देंगी. भारत के इन बिचौलियों का संभल से बिगुल बजेगा. कोई भी स्थान आक्रांता के नाम पर नहीं हो सकता है. ऐसे मलेच्छों का दमन करने के लिए संभल से क्रांति का बिगुल बजने जा रहा है."  

बाबर के नाम पर मस्जिद नहीं बनेगी- रामभद्राचार्य

जगदगुरु रामभद्राचार्य ने कहा, "ममता बनर्जी कान खोलकर सुनिए, हमें किसी भी मस्जिद के बनने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन बाबर ने हमारे देश में आक्रमण किया था, उसके नाम से मस्जिद नहीं बन सकती है." 

उन्होंने कहा, "अब तो यहां झंडा भारत माता का ही फहरेगा. मस्जिद बनाओ तो अब्दुल कलाम के नाम से बनाओ, हम कब मना करते हैं. अन्न भारत का खाते हो, पानी भारत का पीते हो, मरोगे भी भारत में और गुण पाकिस्तान का गाते हो. 300 करोड़ नहीं, यह तीन हजार करोड़ में भी नहीं होगा."

TMC से निलंबित विधायक ने रखी आधारशिला

दरअसल, तृणमूल कांग्रेस के एक निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने की घोषणा की थी. जिसके बाद हुमायूं कबीर के कई समर्थक सिर पर ईंट लेकर मस्जिद की नींव रखने के लिए पैदल निकल पड़े. मुर्शिदाबाद के बेलडंगा में हुमायूं कबीर ने शनिवार (6 दिसंबर, 2025) को इसकी आधारशिला रखी. 

यह भी पढ़ेंः वंदे मातरम् पर संसद में बहस के दौरान बंकिम चंद्र चटर्जी का नाम लेने में लड़खड़ाए गजेंद्र शेखावत, Video

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow