मकर साप्ताहिक राशिफल (21–27 सितंबर 2025): भागदौड़ से थकान, नौकरी में टेंशन और रिश्तों में खटास
Capricorn Weekly Horoscope: इस सप्ताह मकर राशि के जातकों के लिए भागदौड़ और परिश्रम से भरा रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में घरेलू मामलों और परिवार की जरूरतों पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा. किसी घर के सदस्य की सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है. व्यवसाय और करियर से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह आर्थिक मंदी और चुनौतियाँ लिए हुए रहेगा. हालांकि, आवश्यक धन की आवक बनी रहेगी और आवश्यक कार्यों का निर्वाह संभव होगा. सप्ताह की शुरुआत अचानक बढ़े हुए खर्चों से हो सकती है. भूमि-भवन की खरीद या मरम्मत में अधिक धन खर्च हो सकता है. राजनीति से जुड़े जातकों को किसी भी ऐसे कदम से बचना चाहिए जिससे उनकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो. करियर और बिज़नेस राशिफलनौकरीपेशा लोगों पर अचानक कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है. अधिक परिश्रम और धैर्य के साथ ही आप अपने कार्यों को पूरा कर पाएंगे. व्यवसाय से जुड़े जातकों को इस सप्ताह कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. किसी भी वित्तीय लेन-देन में सावधानी रखें और धन उधार देने से बचें. सप्ताह का उत्तरार्ध अपेक्षाकृत राहत भरा रहेगा और नए अवसर सामने आएंगे. परिवार और संबंध राशिफलघरेलू जीवन में किसी बुजुर्ग या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से निजी समस्याओं का समाधान मिलेगा. मित्रों और शुभचिंतकों का सहयोग आपके लिए संबल साबित होगा. प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें और अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. इससे रिश्ते मजबूत होंगे. शिक्षा और विद्यार्थी राशिफलविद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा. परीक्षा-प्रतियोगिता में अपेक्षित सफलता भले न मिले, लेकिन नियमित अभ्यास और मेहनत से स्थिति में सुधार संभव है. स्वास्थ्य राशिफलइस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है. तनाव और थकान बढ़ सकती है. संतुलित आहार और आराम का ध्यान रखें. उपायसप्ताह के नकारात्मक प्रभाव को कम करने और शुभ फल पाने के लिए प्रतिदिन रुद्राष्टकं का पाठ करें. प्र.1: यह सप्ताह कैसा रहेगा?उत्तर: भागदौड़ भरा और परिश्रमयुक्त, मानसिक तनाव से सतर्क रहें. प्र.2: व्यवसाय और धन मामलों में क्या सावधानी रखें?उत्तर: विवाद से दूर रहें, पुराने निवेश पर ध्यान दें. प्र.3: प्रेम जीवन कैसा रहेगा?उत्तर: मतभेद हो सकते हैं, संवाद से हल करें. प्र.4: स्वास्थ्य के लिए क्या सावधानी रखें?उत्तर: खान-पान संतुलित रखें और थकान से बचें. प्र.5: शुभ उपाय क्या है?उत्तर: सुंदरकांड का पाठ और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएँ. Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Capricorn Weekly Horoscope: इस सप्ताह मकर राशि के जातकों के लिए भागदौड़ और परिश्रम से भरा रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में घरेलू मामलों और परिवार की जरूरतों पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा. किसी घर के सदस्य की सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है. व्यवसाय और करियर से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह आर्थिक मंदी और चुनौतियाँ लिए हुए रहेगा. हालांकि, आवश्यक धन की आवक बनी रहेगी और आवश्यक कार्यों का निर्वाह संभव होगा.
सप्ताह की शुरुआत अचानक बढ़े हुए खर्चों से हो सकती है. भूमि-भवन की खरीद या मरम्मत में अधिक धन खर्च हो सकता है. राजनीति से जुड़े जातकों को किसी भी ऐसे कदम से बचना चाहिए जिससे उनकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो.
करियर और बिज़नेस राशिफल
नौकरीपेशा लोगों पर अचानक कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है. अधिक परिश्रम और धैर्य के साथ ही आप अपने कार्यों को पूरा कर पाएंगे. व्यवसाय से जुड़े जातकों को इस सप्ताह कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है.
किसी भी वित्तीय लेन-देन में सावधानी रखें और धन उधार देने से बचें. सप्ताह का उत्तरार्ध अपेक्षाकृत राहत भरा रहेगा और नए अवसर सामने आएंगे.
परिवार और संबंध राशिफल
घरेलू जीवन में किसी बुजुर्ग या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से निजी समस्याओं का समाधान मिलेगा. मित्रों और शुभचिंतकों का सहयोग आपके लिए संबल साबित होगा. प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें और अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. इससे रिश्ते मजबूत होंगे.
शिक्षा और विद्यार्थी राशिफल
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा. परीक्षा-प्रतियोगिता में अपेक्षित सफलता भले न मिले, लेकिन नियमित अभ्यास और मेहनत से स्थिति में सुधार संभव है.
स्वास्थ्य राशिफल
इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है. तनाव और थकान बढ़ सकती है. संतुलित आहार और आराम का ध्यान रखें.
उपाय
सप्ताह के नकारात्मक प्रभाव को कम करने और शुभ फल पाने के लिए प्रतिदिन रुद्राष्टकं का पाठ करें.
प्र.1: यह सप्ताह कैसा रहेगा?
उत्तर: भागदौड़ भरा और परिश्रमयुक्त, मानसिक तनाव से सतर्क रहें.
प्र.2: व्यवसाय और धन मामलों में क्या सावधानी रखें?
उत्तर: विवाद से दूर रहें, पुराने निवेश पर ध्यान दें.
प्र.3: प्रेम जीवन कैसा रहेगा?
उत्तर: मतभेद हो सकते हैं, संवाद से हल करें.
प्र.4: स्वास्थ्य के लिए क्या सावधानी रखें?
उत्तर: खान-पान संतुलित रखें और थकान से बचें.
प्र.5: शुभ उपाय क्या है?
उत्तर: सुंदरकांड का पाठ और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएँ.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?