'भारतीय क्रिकेट टीम का कोच होना PM के बाद...', शशि थरूर ने क्या कहा ऐसा जिसे सुनकर खुद को रोक नहीं पाए गौतम गंभीर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की खुलकर तारीफ की है. नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले दोनों की मुलाकात हुई. इस मुलाकात के बाद थरूर ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम का कोच होना प्रधानमंत्री के बाद देश की सबसे कठिन जिम्मेदारियों में से एक है. शशि थरूर का कहना है कि टीम इंडिया का कोच बनना एक थैंकलेस जॉब है. उन्होंने बताया कि इस पद पर रहते हुए हर फैसले पर रोज लाखों लोग सवाल उठाते हैं, लेकिन इसके बावजूद कोच को बिना दबाव में आए टीम को आगे ले जाना होता है. Thanks a lot Dr @ShashiTharoor! When the dust settles, truth & logic about a coach’s supposedly “unlimited authority” will become clear. Till then I’m amused at being pitted against my own who are the very best! https://t.co/SDNzLt73v5 — Gautam Gambhir (@GautamGambhir) January 21, 2026 सोशल मीडिया पर साझा की मुलाकात की तस्वीरशशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गौतम गंभीर के साथ अपनी तस्वीर साझा की. उन्होंने लिखा कि गंभीर शांत स्वभाव के, मजबूत इरादों वाले और सक्षम नेतृत्वकर्ता हैं. थरूर के मुताबिक लगातार आलोचना के बावजूद गंभीर बिना डरे अपना काम कर रहे हैं, जो उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने गंभीर को अपना पुराना मित्र बताते हुए आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं भी दीं. गौतम गंभीर का जवाबशशि थरूर की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए गौतम गंभीर ने उनका धन्यवाद किया. गंभीर ने कहा कि कोच की “असीमित शक्ति” को लेकर जो धारणाएं बनाई जाती हैं, उनकी सच्चाई समय आने पर सामने आएगी. उन्होंने यह भी कहा कि अपने ही लोगों की आलोचना उन्हें विचलित नहीं करती और वह इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लेते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी में अहम सीरीजभारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. टीम इंडिया ने नागपुर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराकर सीरीज की शानदार शुरुआत की है. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच शुक्रवार को रायपुर में खेला जाएगा, जिस पर क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हैं. ये भी पढ़ें: Bengaluru Airport: साउथ कोरिया की महिला को मेल बाथरूम के पास ले गया एयरपोर्ट अधिकारी और...

Jan 22, 2026 - 15:30
 0
'भारतीय क्रिकेट टीम का कोच होना PM के बाद...', शशि थरूर ने क्या कहा ऐसा जिसे सुनकर खुद को रोक नहीं पाए गौतम गंभीर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की खुलकर तारीफ की है. नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले दोनों की मुलाकात हुई. इस मुलाकात के बाद थरूर ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम का कोच होना प्रधानमंत्री के बाद देश की सबसे कठिन जिम्मेदारियों में से एक है.

शशि थरूर का कहना है कि टीम इंडिया का कोच बनना एक थैंकलेस जॉब है. उन्होंने बताया कि इस पद पर रहते हुए हर फैसले पर रोज लाखों लोग सवाल उठाते हैं, लेकिन इसके बावजूद कोच को बिना दबाव में आए टीम को आगे ले जाना होता है.

सोशल मीडिया पर साझा की मुलाकात की तस्वीर
शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गौतम गंभीर के साथ अपनी तस्वीर साझा की. उन्होंने लिखा कि गंभीर शांत स्वभाव के, मजबूत इरादों वाले और सक्षम नेतृत्वकर्ता हैं. थरूर के मुताबिक लगातार आलोचना के बावजूद गंभीर बिना डरे अपना काम कर रहे हैं, जो उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने गंभीर को अपना पुराना मित्र बताते हुए आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

गौतम गंभीर का जवाब
शशि थरूर की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए गौतम गंभीर ने उनका धन्यवाद किया. गंभीर ने कहा कि कोच की “असीमित शक्ति” को लेकर जो धारणाएं बनाई जाती हैं, उनकी सच्चाई समय आने पर सामने आएगी. उन्होंने यह भी कहा कि अपने ही लोगों की आलोचना उन्हें विचलित नहीं करती और वह इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लेते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी में अहम सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. टीम इंडिया ने नागपुर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराकर सीरीज की शानदार शुरुआत की है. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच शुक्रवार को रायपुर में खेला जाएगा, जिस पर क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हैं.

ये भी पढ़ें: Bengaluru Airport: साउथ कोरिया की महिला को मेल बाथरूम के पास ले गया एयरपोर्ट अधिकारी और...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow