भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी बात से लिया यू-टर्न, एक महीने में ही बदला कौन सा बयान

Suryakumar Yadav Took U turn On His Statement: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट को लेकर टीम इंडिया से उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं. डेढ़ साल पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में वर्ल्ड चैंपियन बनी थीं. जबकि इस बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया इस खिताब को बचाने उतरेगी. ऐसे में टीम और खास तौर पर कप्तान सूर्यकुमार पर काफी जिम्मेदारी रहेंगी. अब उम्मीद तो यही है कि टूर्नामेंट के इतने करीब आकर टीम इंडिया अपनी रणनीतियों को लेकर स्पष्ट होगी. हालांकि ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम अपनी बल्लेबाजी क्रम को लेकर अभी-भी पूरी तरह आश्वस्त नहीं है. इसी वजह से एक महीने के अंदर ही भारतीय कप्तान अपने बयान से पलट गए हैं. बल्लेबाजी क्रम पर क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव? भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव मंगलवार यानी 20 जनवरी, 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए थे, जहां उन्होंने बुधवार यानी 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही 5 मैचों की टी20 सीरीज से जुड़े सवालों के जवाब दिए. इस दौरान जब उनसे प्लेइंग इलेवन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि चोटिल तिलक वर्मा की जगह ईशान किशन को मौका दिया जाएगा और वो 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे. हालांकि जब सूर्याकुमार से उनकी बल्लेबाजी क्रम के बारे में पूछा गया, तब भारतीय कप्तान ने 3 नंबर की जगह 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने का ऐलान किया और इसकी वजह बताते हुए कहा, ‘मेरे आंकड़े 3 नंबर और 4 नंबर, दोनों पर अच्छे हैं. शायद चौथे नंबर पर थोड़े बेहतर हैं. हम इसको लेकर फ्लेक्सिबल रहना चाहते हैं और अगर दाएं हाथ का बल्लेबाज आउट होता है तो मैं जाऊंगा, नहीं तो बाएं हाथ का (फिट होने पर तिलक वर्मा).’ सूर्यकुमार ने अपनी बात से एक महीने में ही लिया यू-टर्न सूर्याकुमार यादव ने ठीक एक महीने पहले लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन को लेकर बयान दिया था. जिसमें उन्होंने इसको ओवररेटेड बताया था और वो इसके खिलाफ नजर आ रहे थे. वहीं, हेड कोच गौतम गंभीर जब से टीम इंडिया से जुड़े हैं, वो लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन की नीति पर चलते रहे हैं. लेकिन 21 दिसंबर, 2025 को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के ऐलान के दौरान हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव उस नीति से पलटते दिखे थे. तब भारतीय कप्तान ने तिलक को नंबर-3 बल्लेबाज बताते हुए कहा था, ‘हम ऐसे पॉइंट पर आ गए हैं, जहां गौती भाई (कोच गंभीर) और मैं महसूस कर रहे हैं कि लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन थोड़ा ओवररेटेड है. अब हमने तय कर लिया है कि तिलक नंबर-3 पर खेलेगा और मैं नंबर-4 पर.’

Jan 21, 2026 - 12:30
 0
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी बात से लिया यू-टर्न, एक महीने में ही बदला कौन सा बयान

Suryakumar Yadav Took U turn On His Statement: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट को लेकर टीम इंडिया से उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं. डेढ़ साल पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में वर्ल्ड चैंपियन बनी थीं. जबकि इस बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया इस खिताब को बचाने उतरेगी. ऐसे में टीम और खास तौर पर कप्तान सूर्यकुमार पर काफी जिम्मेदारी रहेंगी. अब उम्मीद तो यही है कि टूर्नामेंट के इतने करीब आकर टीम इंडिया अपनी रणनीतियों को लेकर स्पष्ट होगी. हालांकि ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम अपनी बल्लेबाजी क्रम को लेकर अभी-भी पूरी तरह आश्वस्त नहीं है. इसी वजह से एक महीने के अंदर ही भारतीय कप्तान अपने बयान से पलट गए हैं.

बल्लेबाजी क्रम पर क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव?

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव मंगलवार यानी 20 जनवरी, 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए थे, जहां उन्होंने बुधवार यानी 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही 5 मैचों की टी20 सीरीज से जुड़े सवालों के जवाब दिए. इस दौरान जब उनसे प्लेइंग इलेवन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि चोटिल तिलक वर्मा की जगह ईशान किशन को मौका दिया जाएगा और वो 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे.

हालांकि जब सूर्याकुमार से उनकी बल्लेबाजी क्रम के बारे में पूछा गया, तब भारतीय कप्तान ने 3 नंबर की जगह 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने का ऐलान किया और इसकी वजह बताते हुए कहा, ‘मेरे आंकड़े 3 नंबर और 4 नंबर, दोनों पर अच्छे हैं. शायद चौथे नंबर पर थोड़े बेहतर हैं. हम इसको लेकर फ्लेक्सिबल रहना चाहते हैं और अगर दाएं हाथ का बल्लेबाज आउट होता है तो मैं जाऊंगा, नहीं तो बाएं हाथ का (फिट होने पर तिलक वर्मा).’

सूर्यकुमार ने अपनी बात से एक महीने में ही लिया यू-टर्न

सूर्याकुमार यादव ने ठीक एक महीने पहले लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन को लेकर बयान दिया था. जिसमें उन्होंने इसको ओवररेटेड बताया था और वो इसके खिलाफ नजर आ रहे थे. वहीं, हेड कोच गौतम गंभीर जब से टीम इंडिया से जुड़े हैं, वो लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन की नीति पर चलते रहे हैं. लेकिन 21 दिसंबर, 2025 को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के ऐलान के दौरान हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव उस नीति से पलटते दिखे थे.

तब भारतीय कप्तान ने तिलक को नंबर-3 बल्लेबाज बताते हुए कहा था, ‘हम ऐसे पॉइंट पर आ गए हैं, जहां गौती भाई (कोच गंभीर) और मैं महसूस कर रहे हैं कि लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन थोड़ा ओवररेटेड है. अब हमने तय कर लिया है कि तिलक नंबर-3 पर खेलेगा और मैं नंबर-4 पर.’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow