भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स ने कमाए 21 हजार करोड़, PM Modi ने एबीपी न्यूज समिट में दी बड़ी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एबीपी नेटवर्क की India@2047 समिट में हिस्सा लिया. यहां डिजिटल इंडिया पर बात करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स ने तीन साल के भीतर 21 हजार करोड़ रुपये कमाए. पीएम मोदी ने क्या कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'प्रगति के लिए अपने संस्कृति को छोड़ने की जरूरत नहीं है. आज Digital India हमारे जीवन का हिस्सा हो गया है. डिजिटल इंडिया ने एक नया संसार बना दिया है. बीते 3 सालों में भारत के कंटेंट क्रिएटर्स को 21 हजार करोड़ का पेंमेंट मिला.' डेमोक्रेसी और सरकार की उपलब्धियों पर भी की बात प्रधानमंत्री मोदी ने एबीपी न्यूज समिट में कहा, आज भारत को जो देखता है, वो कहता है कि डेमोक्रेसी रिजल्ट दे सकती है. हमारे देश में दर्जनों जिलों को पिछड़े का ठप्पा लगाकर छोड़ दिया था, आज वो डिलेवर कर रहे हैं. ट्राइबल्स को भी भरोसा हुआ है,  Democracy can Deliver. देश का विकास संशाधन बिना की किसी भेदभाव के... हमारी सरकार यही कर रही है. आज ऐसे भारत का निर्माण हो रहा है, जिसने ह्यूमन सेंट्रिक ग्लोबलाइजेशन का रास्ता चुना है. लोगों के सपने पूरे हो रहे हैं, लोग गरिमा के साथ रह रहे हैं. आज देश जीडीपी सेंट्रिक की बजाए GEP centric, Gross Empowerment of People बन रहा है. हम जनता में जनार्दन देखने वाले लोग हैं. पहले सरकार में माई बाप कल्चर हावी होता था. अपने ही फॉर्म अटेस्ट करवाने केलिए चक्कर लगाने पड़ते थे. आज सेल्फ अटेस्ट कर सकते हैं. बुजुर्गों को अपने जीवित प्रमाण पत्र के लिए भी भागदौड़ करना पड़ता था, आज ये डिजिटली कर सकते हैं ये भी पढ़ें: PM Modi at ABP Summit: तीन तलाक, वक्फ कानून और नदियों का पानी... एबीपी न्यूज के समिट पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें

May 6, 2025 - 23:30
 0
भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स ने कमाए 21 हजार करोड़, PM Modi ने एबीपी न्यूज समिट में दी बड़ी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एबीपी नेटवर्क की India@2047 समिट में हिस्सा लिया. यहां डिजिटल इंडिया पर बात करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स ने तीन साल के भीतर 21 हजार करोड़ रुपये कमाए.

पीएम मोदी ने क्या कहा

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'प्रगति के लिए अपने संस्कृति को छोड़ने की जरूरत नहीं है. आज Digital India हमारे जीवन का हिस्सा हो गया है. डिजिटल इंडिया ने एक नया संसार बना दिया है. बीते 3 सालों में भारत के कंटेंट क्रिएटर्स को 21 हजार करोड़ का पेंमेंट मिला.'

डेमोक्रेसी और सरकार की उपलब्धियों पर भी की बात

प्रधानमंत्री मोदी ने एबीपी न्यूज समिट में कहा, आज भारत को जो देखता है, वो कहता है कि डेमोक्रेसी रिजल्ट दे सकती है. हमारे देश में दर्जनों जिलों को पिछड़े का ठप्पा लगाकर छोड़ दिया था, आज वो डिलेवर कर रहे हैं. ट्राइबल्स को भी भरोसा हुआ है,  Democracy can Deliver. देश का विकास संशाधन बिना की किसी भेदभाव के... हमारी सरकार यही कर रही है.

आज ऐसे भारत का निर्माण हो रहा है, जिसने ह्यूमन सेंट्रिक ग्लोबलाइजेशन का रास्ता चुना है. लोगों के सपने पूरे हो रहे हैं, लोग गरिमा के साथ रह रहे हैं. आज देश जीडीपी सेंट्रिक की बजाए GEP centric, Gross Empowerment of People बन रहा है. हम जनता में जनार्दन देखने वाले लोग हैं.

पहले सरकार में माई बाप कल्चर हावी होता था. अपने ही फॉर्म अटेस्ट करवाने केलिए चक्कर लगाने पड़ते थे. आज सेल्फ अटेस्ट कर सकते हैं. बुजुर्गों को अपने जीवित प्रमाण पत्र के लिए भी भागदौड़ करना पड़ता था, आज ये डिजिटली कर सकते हैं

ये भी पढ़ें: PM Modi at ABP Summit: तीन तलाक, वक्फ कानून और नदियों का पानी... एबीपी न्यूज के समिट पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow