भारत से किया सीजफायर तो दौड़ने लगा पाकिस्तान का शेयर बाजार, शांति के बीच 9 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल
Pakistan Stock Market Today: पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया और उसके कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए. हालांकि, उसके बाद जब पाकिस्तान ने दुस्साहस भरे कदम उठाए तो और उसे और करारा जवाब दिया. इस दौरान पाकिस्तान का शेयर बाजार बुरी तरह से क्रैश कर रहा था. लेकिन सीमा पर चार दिनों तक हुआ जबरदस्त गोलीबार के बाद शनिवार को भारत के साथ सीजफायर के पाकिस्तान की पेशकश और उसके बाद सीमा पर आयी शांति से वहां का शेयर बाजार अब ऊंची छलांग लगा रहा है. छलांग लगा रहा शेयर बाजार भारत के साथ सीजफायर के बाद निवेशकों के लौटे भरोसे की वजह से सोमवार को पाकिस्तान के शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में 9 प्रतिशत की छलांग लगाई. भारतीय शेयर बाजार पर भी दोनों देशों के बीच हुए सीजफायर के ऐलान का पॉजिटिव संकेत दिखा और सोमवार को सेंसेक्स करीब 2240 अंक ऊपर उछल गया. भारतीय शेयर बाजार की बात करें सो सुबह 10.30 बजे बीएसई पर सेंसेक्स 2254.45 अंक ऊपर चढ़कर 81,708.92 के स्तर पर पहुंच गया. तो वहीं, एनएसई पर निफ्टी 50 भी 694.65 अंक ऊपर चढ़कर 24,702 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. बाजार के इस बढ़त के बाद मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया, यानी निवेशकों के पैसों में महज 10 सेकेंड के भीतर 12 लाख करोड़ का इजाफा हो गया. आज जिन प्रमुख शेयरों में बढ़त देखी जा रही है वो है- अडानी पोर्ट्स, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस. ये भी पढ़ें: सीमा पर तनाव कम होने से झूमा शेयर बाजार, 1660 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 24500 के पार
Pakistan Stock Market Today: पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया और उसके कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए. हालांकि, उसके बाद जब पाकिस्तान ने दुस्साहस भरे कदम उठाए तो और उसे और करारा जवाब दिया. इस दौरान पाकिस्तान का शेयर बाजार बुरी तरह से क्रैश कर रहा था. लेकिन सीमा पर चार दिनों तक हुआ जबरदस्त गोलीबार के बाद शनिवार को भारत के साथ सीजफायर के पाकिस्तान की पेशकश और उसके बाद सीमा पर आयी शांति से वहां का शेयर बाजार अब ऊंची छलांग लगा रहा है.
छलांग लगा रहा शेयर बाजार
भारत के साथ सीजफायर के बाद निवेशकों के लौटे भरोसे की वजह से सोमवार को पाकिस्तान के शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में 9 प्रतिशत की छलांग लगाई. भारतीय शेयर बाजार पर भी दोनों देशों के बीच हुए सीजफायर के ऐलान का पॉजिटिव संकेत दिखा और सोमवार को सेंसेक्स करीब 2240 अंक ऊपर उछल गया.
भारतीय शेयर बाजार की बात करें सो सुबह 10.30 बजे बीएसई पर सेंसेक्स 2254.45 अंक ऊपर चढ़कर 81,708.92 के स्तर पर पहुंच गया. तो वहीं, एनएसई पर निफ्टी 50 भी 694.65 अंक ऊपर चढ़कर 24,702 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. बाजार के इस बढ़त के बाद मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया, यानी निवेशकों के पैसों में महज 10 सेकेंड के भीतर 12 लाख करोड़ का इजाफा हो गया. आज जिन प्रमुख शेयरों में बढ़त देखी जा रही है वो है- अडानी पोर्ट्स, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस.
ये भी पढ़ें: सीमा पर तनाव कम होने से झूमा शेयर बाजार, 1660 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 24500 के पार
What's Your Reaction?