भारत या ऑस्ट्रेलिया, आईसीसी T20I रैंकिंग्स में किस टीम के खिलाड़ियों का दबदबा? जानें लेटेस्ट ICC Rankings

India vs Australia T20 Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे के बाद अब टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है. इन पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत बुधवार, 29 अक्टूबर से होने जा रही है. भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही इस फॉर्मेट की टॉप 2 टीम हैं. भारत आईसीसी टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग्स में नंबर 1 है, वहीं ऑस्ट्रेलिया नंबर 2 पर मौजूद है. इसी तरह बैटिंग और बॉलिंग रैंकिंग्स में भी दोनों टीमों के खिलाड़ी शामिल हैं. आइए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले ये जान लेते हैं कि आईसीसी रैंकिंग्स में किस टीम के खिलाड़ियों का दबदबा ज्यादा है. ICC T20I बैटिंग रैंकिंग्स आईसीसी मेन्स टी20 इंटरनेशनल बैटिंग रैंकिंग्स में टॉप 10 में भारत का दबदबा कायम है. इस लिस्ट में टीम इंडिया के तीन धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं. वहीं टॉप पर भी भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम है. इस टॉप 10 लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया का केवल एक ही प्लेयर है. आईसीसी T20I बैटिंग रैंकिंग्स में अभिषेक शर्मा 926 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर वन हैं. भारत के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा 819 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड 743 रेटिंग पॉइंट्स के साथ छठवें नंबर पर हैं. भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम भी टॉप 10 लिस्ट में शामिल है. सूर्यकुमार यादव 698 रेटिंग पॉइंट्स के साथ आठवें नंबर पर हैं. ICC T20I बॉलिंग रैंकिंग्स आईसीसी मेन्स टी20 इंटरनेशनल बॉलिंग रैंकिंग्स में भी भारतीय खिलाड़ियों का पलड़ा भारी है. इसमें टॉप 10 में भारतीय टीम के दो खिलाड़ी, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया का केवल एक ही प्लेयर शामिल है. इस लिस्ट में भी नंबर वन पर टीम इंडिया के ही प्लेयर वरुण चक्रवर्ती का नाम है. आईसीसी टी20 इंटरनेशनल बॉलिंग रैंकिंग्स में वरुण चक्रवर्ती 803 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर वन बने हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज एडम जम्पा 691 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर हैं. इस लिस्ट में भारत के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव 648 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 10वें नंबर पर मौजूद हैं. ICC T20I ऑल-राउंडर रैंकिंग्स आईसीसी मेन्स टी20 इंटरनेशनल ऑल-राउंडर रैंकिंग्स में ऑस्ट्रेलिया के एक भी खिलाड़ी का नाम नहीं है. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी टॉप 10 लिस्ट में शामिल हैं. आईसीसी टी20 इंटरनेशनल ऑल-राउंडर रैंकिंग्स में 233 रेटिंग पॉइंट्स के साथ हार्दिक पांड्या नंबर 2 पर हैं. भारत के दमदार खिलाड़ी अक्षर पटेल का नाम भी इस लिस्ट में है. अक्षर 175 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर 9 पर आ गए हैं. यह भी पढ़ें रणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का तूफानी शतक, 72 गेंदों पर सेंचुरी जड़कर आलोचकों को दिया करारा जवाब

Oct 27, 2025 - 22:30
 0
भारत या ऑस्ट्रेलिया, आईसीसी T20I रैंकिंग्स में किस टीम के खिलाड़ियों का दबदबा? जानें लेटेस्ट ICC Rankings

India vs Australia T20 Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे के बाद अब टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है. इन पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत बुधवार, 29 अक्टूबर से होने जा रही है. भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही इस फॉर्मेट की टॉप 2 टीम हैं. भारत आईसीसी टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग्स में नंबर 1 है, वहीं ऑस्ट्रेलिया नंबर 2 पर मौजूद है. इसी तरह बैटिंग और बॉलिंग रैंकिंग्स में भी दोनों टीमों के खिलाड़ी शामिल हैं. आइए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले ये जान लेते हैं कि आईसीसी रैंकिंग्स में किस टीम के खिलाड़ियों का दबदबा ज्यादा है.

ICC T20I बैटिंग रैंकिंग्स

आईसीसी मेन्स टी20 इंटरनेशनल बैटिंग रैंकिंग्स में टॉप 10 में भारत का दबदबा कायम है. इस लिस्ट में टीम इंडिया के तीन धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं. वहीं टॉप पर भी भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम है. इस टॉप 10 लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया का केवल एक ही प्लेयर है.

  • आईसीसी T20I बैटिंग रैंकिंग्स में अभिषेक शर्मा 926 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर वन हैं.
  • भारत के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा 819 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं.
  • ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड 743 रेटिंग पॉइंट्स के साथ छठवें नंबर पर हैं.
  • भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम भी टॉप 10 लिस्ट में शामिल है. सूर्यकुमार यादव 698 रेटिंग पॉइंट्स के साथ आठवें नंबर पर हैं.

ICC T20I बॉलिंग रैंकिंग्स

आईसीसी मेन्स टी20 इंटरनेशनल बॉलिंग रैंकिंग्स में भी भारतीय खिलाड़ियों का पलड़ा भारी है. इसमें टॉप 10 में भारतीय टीम के दो खिलाड़ी, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया का केवल एक ही प्लेयर शामिल है. इस लिस्ट में भी नंबर वन पर टीम इंडिया के ही प्लेयर वरुण चक्रवर्ती का नाम है.

  • आईसीसी टी20 इंटरनेशनल बॉलिंग रैंकिंग्स में वरुण चक्रवर्ती 803 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर वन बने हुए हैं.
  • ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज एडम जम्पा 691 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर हैं.
  • इस लिस्ट में भारत के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव 648 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 10वें नंबर पर मौजूद हैं.

ICC T20I ऑल-राउंडर रैंकिंग्स

आईसीसी मेन्स टी20 इंटरनेशनल ऑल-राउंडर रैंकिंग्स में ऑस्ट्रेलिया के एक भी खिलाड़ी का नाम नहीं है. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी टॉप 10 लिस्ट में शामिल हैं.

  • आईसीसी टी20 इंटरनेशनल ऑल-राउंडर रैंकिंग्स में 233 रेटिंग पॉइंट्स के साथ हार्दिक पांड्या नंबर 2 पर हैं.
  • भारत के दमदार खिलाड़ी अक्षर पटेल का नाम भी इस लिस्ट में है. अक्षर 175 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर 9 पर आ गए हैं.

यह भी पढ़ें

रणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का तूफानी शतक, 72 गेंदों पर सेंचुरी जड़कर आलोचकों को दिया करारा जवाब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow