भारत में हर महीने 5 जहाज अमेरिका से लाएंगे LPG, सरकार का बड़ा प्लान

भारत अब अपनी रसोई गैस यानी LPG की सप्लाई के लिए मिडिल ईस्ट पर अपनी निर्भरता कम करने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए सरकारी तेल कंपनियों ने साल 2027 के लिए अमेरिका से बड़ी मात्रा में LPG गैस खरीदने का फैसला किया है. इससे देश को गैस की सप्लाई के लिए एक नया ऑप्शन मिलेगा और किसी एक क्षेत्र पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने 2027 में करीब 27.5 लाख मीट्रिक टन अमेरिकी LPG खरीदने के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया है. इस योजना के तहत भारत हर महीने अमेरिका से पांच बड़े जहाजों के बराबर LPG मंगाएगा. इनमें चार जहाजों की डिलीवरी तय शर्तों के मुताबिक होगी, जबकि एक जहाज का माल अमेरिका से सीधे खरीदा जाएगा. किन कंपनियों से होगी LPG की खरीद? मार्केट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सऊदी अरामको और शेवरॉन से हर महीने एक-एक LPG कार्गो मिलेगा. वहीं, टोटलएनर्जीज ट्रेडिंग SA (TOTSA) से हर महीने दो कार्गो की डिलीवरी होगी. इसके अलावा, ट्रेंडिंग कंपनी विटोल से हर महीने एक जहाज के बराबर LPG खरीदी जाएगी. इस तरह पूरे साल पांच जहाज भारत पहुंचेंगे. एक बड़े LPG जहाज यानी VLGC में करीब 46 हजार टन गैस ले जाने की क्षमता होती है. LPG में मुख्य रूप से प्रोपेन और ब्यूटेन शामिल होते हैं. मिडिल ईस्ट पर निर्भरता घटाने की तैयारी भारत अब तक LPG के लिए बड़े पैमाने पर मिडिल ईस्ट के देशों पर निर्भर रहा है. आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में भारत ने करीब 2.185 करोड़ टन LPG आयात की थी, जिसमें करीब 90% हिस्सा मिडिल ईस्ट से आया था. ऐसे में सप्लाई में किसी तरह की रुकावट आने पर देश की जरूरतें प्रभावित हो सकती हैं. इसी चुनौती को देखते हुए भारत अमेरिका से खरीद बढ़ा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का लक्ष्य 2027 तक अपने कुल LPG आयात का 25% हिस्सा अमेरिका से खरीदने का है. इसके साथ ही अमेरिका ऊर्जा उत्पादों का आयात बढ़ने से भारत और अमेरिका के बीच व्यापार संतुलन सुधारने में भी मदद मिल सकती है. FD पर 8.25% तक ब्याज दे रहे छोटे बैंक, बड़े बैंकों से कितने आगे?

Nov 18, 2026 - 01:30
 0
भारत में हर महीने 5 जहाज अमेरिका से लाएंगे LPG, सरकार का बड़ा प्लान

भारत अब अपनी रसोई गैस यानी LPG की सप्लाई के लिए मिडिल ईस्ट पर अपनी निर्भरता कम करने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए सरकारी तेल कंपनियों ने साल 2027 के लिए अमेरिका से बड़ी मात्रा में LPG गैस खरीदने का फैसला किया है. इससे देश को गैस की सप्लाई के लिए एक नया ऑप्शन मिलेगा और किसी एक क्षेत्र पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने 2027 में करीब 27.5 लाख मीट्रिक टन अमेरिकी LPG खरीदने के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया है. इस योजना के तहत भारत हर महीने अमेरिका से पांच बड़े जहाजों के बराबर LPG मंगाएगा. इनमें चार जहाजों की डिलीवरी तय शर्तों के मुताबिक होगी, जबकि एक जहाज का माल अमेरिका से सीधे खरीदा जाएगा.

किन कंपनियों से होगी LPG की खरीद?

मार्केट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सऊदी अरामको और शेवरॉन से हर महीने एक-एक LPG कार्गो मिलेगा. वहीं, टोटलएनर्जीज ट्रेडिंग SA (TOTSA) से हर महीने दो कार्गो की डिलीवरी होगी. इसके अलावा, ट्रेंडिंग कंपनी विटोल से हर महीने एक जहाज के बराबर LPG खरीदी जाएगी. इस तरह पूरे साल पांच जहाज भारत पहुंचेंगे. एक बड़े LPG जहाज यानी VLGC में करीब 46 हजार टन गैस ले जाने की क्षमता होती है. LPG में मुख्य रूप से प्रोपेन और ब्यूटेन शामिल होते हैं.

मिडिल ईस्ट पर निर्भरता घटाने की तैयारी

भारत अब तक LPG के लिए बड़े पैमाने पर मिडिल ईस्ट के देशों पर निर्भर रहा है. आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में भारत ने करीब 2.185 करोड़ टन LPG आयात की थी, जिसमें करीब 90% हिस्सा मिडिल ईस्ट से आया था. ऐसे में सप्लाई में किसी तरह की रुकावट आने पर देश की जरूरतें प्रभावित हो सकती हैं.

इसी चुनौती को देखते हुए भारत अमेरिका से खरीद बढ़ा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का लक्ष्य 2027 तक अपने कुल LPG आयात का 25% हिस्सा अमेरिका से खरीदने का है. इसके साथ ही अमेरिका ऊर्जा उत्पादों का आयात बढ़ने से भारत और अमेरिका के बीच व्यापार संतुलन सुधारने में भी मदद मिल सकती है.

FD पर 8.25% तक ब्याज दे रहे छोटे बैंक, बड़े बैंकों से कितने आगे?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow