भारत में चांद नजर आने के बाद PM मोदी ने दी रमजान की मुबारकबाद, पढ़ें देश के नाम क्या दिया संदेश

इबादतों का महीना माह-ए-रमजान शुरू हो गया है. 18 फरवरी को भारत में चांद दिखने के बाद 19 फरवरी से रोजा रखना शुरू हो जाएगा. इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवित्र महीने की शुरुआत पर हार्दिक शुभकामनाएं दी.  पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, यह एक पाक महीना हमारे समाज में एकजुटता, शांति और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करे. रमजान के इस पावन अवसर पर हर तरफ अमन-चैन बना रहे. देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे.  Ramzan Mubarak!May this auspicious month further the spirit of togetherness in our society. May there be peace and prosperity everywhere. — Narendra Modi (@narendramodi) February 18, 2026 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएंराहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक पर पोस्ट करते हुए रमजान की शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, रमजान मुबारक! यह पवित्र महीना सभी के लिए शांति, खुशहाली और अच्छी सेहत लाए। Ramzan Mubarak!May this pious month bring peace, prosperity and good health to everyone. pic.twitter.com/xRjpfhWQVv — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 18, 2026 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने भी दी शुभकामनाएं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि आज रमजान के पवित्र महीने की मुबारक शुरुआत पर मैं आप सभी को दिल से बधाई देता हूं. आप सेहतमंद और सुरक्षित रहें और रमजान के इस पवित्र महीने में अपने धार्मिक कामों को अच्छे तरीके से पूरा करें. इस मुबारक महीने में आपके अच्छे इरादों और पक्के इरादे को पूरा करने में हम सब आपके साथ हैं. Apple के CEO ने भी दी शुभकामनाएं एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कुक ने भी इस पवित्र महीने को लेकर शुभकामनाएं दी है. टिम कुक ने लिखा, 'दुनिया भर में इस पवित्र महीने को मनाने वाले सभी लोगों को रमजान की मुबारकबाद. यह सोचने, एक दूसरे का समर्थन करने और खुशी के पल हों,रमजान मुबारक! चांद दिखने के साथ ही बढ़ गई रौनक 18 फरवरी को भारत में चांद दिखने के साथ ही रौनक बढ़ गई है. मुस्लिम समुदाय में भारी उत्साह और खुशी की लहर है. भारत में रमजान के चांद सबसे पहले बिहार और असम में देखा गया. चांद नजर आने के साथ ही मस्जिद में तरावीह की नमाज पढ़ी जाने लगी है. 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा. लोग सहरी और इफ्तार का सामान खरीदते हुए मार्केट में देखे जा सकते हैं. समुदाय के लोग एक दूसरे को बधाई संदेश भी दे रहे हैं. 

Feb 19, 2026 - 00:30
 0
भारत में चांद नजर आने के बाद PM मोदी ने दी रमजान की मुबारकबाद, पढ़ें देश के नाम क्या दिया संदेश

इबादतों का महीना माह-ए-रमजान शुरू हो गया है. 18 फरवरी को भारत में चांद दिखने के बाद 19 फरवरी से रोजा रखना शुरू हो जाएगा. इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवित्र महीने की शुरुआत पर हार्दिक शुभकामनाएं दी. 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, यह एक पाक महीना हमारे समाज में एकजुटता, शांति और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करे. रमजान के इस पावन अवसर पर हर तरफ अमन-चैन बना रहे. देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे. 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक पर पोस्ट करते हुए रमजान की शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, रमजान मुबारक! यह पवित्र महीना सभी के लिए शांति, खुशहाली और अच्छी सेहत लाए।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने भी दी शुभकामनाएं 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि आज रमजान के पवित्र महीने की मुबारक शुरुआत पर मैं आप सभी को दिल से बधाई देता हूं. आप सेहतमंद और सुरक्षित रहें और रमजान के इस पवित्र महीने में अपने धार्मिक कामों को अच्छे तरीके से पूरा करें. इस मुबारक महीने में आपके अच्छे इरादों और पक्के इरादे को पूरा करने में हम सब आपके साथ हैं.

Apple के CEO ने भी दी शुभकामनाएं

एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कुक ने भी इस पवित्र महीने को लेकर शुभकामनाएं दी है. टिम कुक ने लिखा, 'दुनिया भर में इस पवित्र महीने को मनाने वाले सभी लोगों को रमजान की मुबारकबाद. यह सोचने, एक दूसरे का समर्थन करने और खुशी के पल हों,रमजान मुबारक!

चांद दिखने के साथ ही बढ़ गई रौनक

18 फरवरी को भारत में चांद दिखने के साथ ही रौनक बढ़ गई है. मुस्लिम समुदाय में भारी उत्साह और खुशी की लहर है. भारत में रमजान के चांद सबसे पहले बिहार और असम में देखा गया. चांद नजर आने के साथ ही मस्जिद में तरावीह की नमाज पढ़ी जाने लगी है. 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा. लोग सहरी और इफ्तार का सामान खरीदते हुए मार्केट में देखे जा सकते हैं. समुदाय के लोग एक दूसरे को बधाई संदेश भी दे रहे हैं. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow