भारत के 9, पाकिस्तान के 3... श्रीलंकाई खिलाड़ी भी शामिल; जानें USA की टी20 वर्ल्ड कप टीम में किस देश के कितने प्लेयर

यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. यूएसए की टीम में 9 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं. मुंबई के लिए खेल चुके शुभम रंजने भी यूएसए के लिए डेब्यू को तैयार हैं. वहीं श्रीलंका के शेहान जयासूर्या को भी यूएसए ने टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया है. यहां जानें यूएसए की 2026 टी20 वर्ल्ड कप टीम में किस देश के कितने खिलाड़ी शामिल हैं. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में यूएस को ग्रुप-ए में रखा गया है. इस ग्रुप में पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड्स और भारत भी हैं. टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए यूएसए ने श्रीलंका में एक लंबा ट्रेनिंग कैंप लगाया है. वहीं टी20 विश्व कप में यूएसए अपना पहला मैच मुंबई में भारत के खिलाफ खेलेगा. इसके बाद 10 फरवरी को उसका सामना पाकिस्तान से होगा. फिर 13 फरवरी को नीदरलैंड से और 15 फरवरी को यूएसए की टीम नामीबिया से भिड़ेगी. टी20 विश्व कप के लिए यूएसए टीम की कमान भारत के मोनांक पटेल को सौंपी गई है. वहीं शुभम रंजने यूएसए के लिए चार वनडे मैच खेलने के बाद टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करना चाहेंगे. उनके अलावा मोहम्मद मोहसिन और शेहान जयासूर्या यूएसए के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करना चाहेंगे. यूएसए दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने को तैयार है. साल 2024 में इस टीम ने 2009 के चैंपियन पाकिस्तान को शिकस्त देकर बड़ा उलटफेर किया था. यूएसए की टीम में कुल 9 भारतीय खिलाड़ी हैं. इसमें मोनांक पटेल, जेस्सी सिंह, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, सौरभ नेत्रावलकर, सैतेजा मुक्कामाला, नोस्तुश केंजी और शुभम रंजने शामिल हैं. वहीं अली खान, मोहम्मद मोहसिन और शायन जहांगीर पाकिस्तानी मूल के हैं. वहीं शेहान जयासूर्या श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं, लेकिन अब वह यूएसए की जर्सी में नजर आएंगे. दक्षिण अफ्रीका के एंड्रीज गौस टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं. 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए यूएसए की टीम- मोनांक पटेल (कप्तान), जेस्सी सिंह (उपकप्तान), एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्तुश केंजीगे, शैडली वैन शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन और शुभम रंजने.

Jan 31, 2026 - 16:30
 0
भारत के 9, पाकिस्तान के 3... श्रीलंकाई खिलाड़ी भी शामिल; जानें USA की टी20 वर्ल्ड कप टीम में किस देश के कितने प्लेयर

यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. यूएसए की टीम में 9 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं. मुंबई के लिए खेल चुके शुभम रंजने भी यूएसए के लिए डेब्यू को तैयार हैं. वहीं श्रीलंका के शेहान जयासूर्या को भी यूएसए ने टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया है. यहां जानें यूएसए की 2026 टी20 वर्ल्ड कप टीम में किस देश के कितने खिलाड़ी शामिल हैं.

2026 टी20 वर्ल्ड कप में यूएस को ग्रुप-ए में रखा गया है. इस ग्रुप में पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड्स और भारत भी हैं. टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए यूएसए ने श्रीलंका में एक लंबा ट्रेनिंग कैंप लगाया है. वहीं टी20 विश्व कप में यूएसए अपना पहला मैच मुंबई में भारत के खिलाफ खेलेगा. इसके बाद 10 फरवरी को उसका सामना पाकिस्तान से होगा. फिर 13 फरवरी को नीदरलैंड से और 15 फरवरी को यूएसए की टीम नामीबिया से भिड़ेगी.

टी20 विश्व कप के लिए यूएसए टीम की कमान भारत के मोनांक पटेल को सौंपी गई है. वहीं शुभम रंजने यूएसए के लिए चार वनडे मैच खेलने के बाद टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करना चाहेंगे. उनके अलावा मोहम्मद मोहसिन और शेहान जयासूर्या यूएसए के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करना चाहेंगे. यूएसए दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने को तैयार है. साल 2024 में इस टीम ने 2009 के चैंपियन पाकिस्तान को शिकस्त देकर बड़ा उलटफेर किया था.

यूएसए की टीम में कुल 9 भारतीय खिलाड़ी हैं. इसमें मोनांक पटेल, जेस्सी सिंह, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, सौरभ नेत्रावलकर, सैतेजा मुक्कामाला, नोस्तुश केंजी और शुभम रंजने शामिल हैं. वहीं अली खान, मोहम्मद मोहसिन और शायन जहांगीर पाकिस्तानी मूल के हैं. वहीं शेहान जयासूर्या श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं, लेकिन अब वह यूएसए की जर्सी में नजर आएंगे. दक्षिण अफ्रीका के एंड्रीज गौस टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं.

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए यूएसए की टीम- मोनांक पटेल (कप्तान), जेस्सी सिंह (उपकप्तान), एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्तुश केंजीगे, शैडली वैन शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन और शुभम रंजने.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow