भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद से बाजार में तेजी, 150 अंक उछला बाजार, निफ्टी भी 25500 के पार
Stock Market Today: भारत और अमेरिका के संभावित ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक रुझान के बीच घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली है. सुबह करीब सवा नौ बजे बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स 150 अंक उछल गया तो वहीं निफ्टी-50 भी 25500 के पार जाकर खुला है. यूएस मार्केट में तेजी एशिया प्रशांत क्षेत्र के बाजार पर मिलाजुला रुख देखने को मिला है, जहां पर जापान का निक्केई 0.87 प्रतिशत लुढ़क गया तो वहीं टॉपिक्स इंडेक्स भी 0.52 प्रतिशत नीचे चला गया. साउथ कोरिया का कोस्पी 1.83 प्रतिशत उछला तो वहीं ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 भी 0.15 ऊपर गया. इधर, अमेरिकी बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली, जहां एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.52 प्रतिशत उछलकर 6204.95 के स्तर पर बंद हुआ. जबकि नैस्डेक 0.47 प्रतिशत उछलकर 20.369.73 तो वहीं डाउ जोन्स भी 275.50 अंक की बढ़त के साथ 44,094.77 के स्तर पर बंद हुआ.
Stock Market Today: भारत और अमेरिका के संभावित ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक रुझान के बीच घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली है. सुबह करीब सवा नौ बजे बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स 150 अंक उछल गया तो वहीं निफ्टी-50 भी 25500 के पार जाकर खुला है.
यूएस मार्केट में तेजी
एशिया प्रशांत क्षेत्र के बाजार पर मिलाजुला रुख देखने को मिला है, जहां पर जापान का निक्केई 0.87 प्रतिशत लुढ़क गया तो वहीं टॉपिक्स इंडेक्स भी 0.52 प्रतिशत नीचे चला गया. साउथ कोरिया का कोस्पी 1.83 प्रतिशत उछला तो वहीं ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 भी 0.15 ऊपर गया.
इधर, अमेरिकी बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली, जहां एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.52 प्रतिशत उछलकर 6204.95 के स्तर पर बंद हुआ. जबकि नैस्डेक 0.47 प्रतिशत उछलकर 20.369.73 तो वहीं डाउ जोन्स भी 275.50 अंक की बढ़त के साथ 44,094.77 के स्तर पर बंद हुआ.
What's Your Reaction?