भारत-अफगानिस्तान दूसरे टी20 की पिच, वेदर रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 है. जीत के बाद भी टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बदलाव तय है, वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण बाहर हो गए हैं. जानें उनकी जगह कौन आ सकता है. दिल्ली में आज बारिश की संभावना है, मैच के दौरान भी बूंदाबांदी हो सकती है. जानिए ऐसे में पिच कैसी रहेगी? और मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स. 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम 1-0 से आगे है. पहले मैच में श्रेयस अय्यर एंड टीम ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी. बल्लेबाजी के अनुकूल अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों का भी कहर देखने को मिला था, अफगानिस्तान के 5 विकेट 43 के स्कोर पर गिर गए थे. 157 के लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों में 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, हालांकि दूसरे ओपनर संजू सैमसन (10) फ्लॉप रहे थे. भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा टी20 आज (15 सितंबर) दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. टॉस शाम को 7 बजे होगा, 7:30 बजे से मैच शुरू होगा. भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे टी20 में कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में आज बारिश की संभावना जताई गई है. मैच के दौरान की बात करें तो 7 बजे बारिश की संभावना 20 प्रतिशत तक है, ऐसे में संभावना बनी रहेगी कि टॉस में देरी हो सकती है. लेकिन 8 बजे के बाद बारिश की संभावना न के बराबर है, ऐसे में इसकी उम्मीद भी बहुत कम है कि बारिश की वजह से मैच रद्द हो. तापमान की बात करें तो मैच के दौरान 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट अरुण जेटली स्टडियम की पिच बल्लेबाजों को मदद करती है. यहां अच्छा बाउंस देखने को मिलेगा, हालांकि ये भी बल्लेबाजों को मदद करता है क्योंकि गेंद बल्ले से अच्छे से आती है. बॉउंड्री छोटी होने के कारण गेंदबाजों के लिए चुनौती और बढ़ जाती है. टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे. यह भी पढ़ें- सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल, नई-नवेली इस टी20 लीग ने रचा इतिहास; IPL भी पिछड़ा भारत की संभावित प्लेइंग 11 स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं, जिन्होंने पहले मैच 4 ओवरों में 16 रन देकर 1 विकेट लिया था. स्क्वॉड में शामिल रवि बिश्नोई दूसरे टी20 में वरुण की जगह प्लेइंग 11 में शामिल हो सकते हैं. संभावित XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई. भारत बनाम अफगानिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर होगी. यह भी पढ़ें- 'ठुकरा के मेरा प्यार...', PAK टीम से बाहर होते ही सलमान आगा ने उगली आग

Sep 15, 2026 - 12:30
 0
भारत-अफगानिस्तान दूसरे टी20 की पिच, वेदर रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 है. जीत के बाद भी टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बदलाव तय है, वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण बाहर हो गए हैं. जानें उनकी जगह कौन आ सकता है. दिल्ली में आज बारिश की संभावना है, मैच के दौरान भी बूंदाबांदी हो सकती है. जानिए ऐसे में पिच कैसी रहेगी? और मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स.

3 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम 1-0 से आगे है. पहले मैच में श्रेयस अय्यर एंड टीम ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी. बल्लेबाजी के अनुकूल अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों का भी कहर देखने को मिला था, अफगानिस्तान के 5 विकेट 43 के स्कोर पर गिर गए थे. 157 के लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों में 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, हालांकि दूसरे ओपनर संजू सैमसन (10) फ्लॉप रहे थे.

भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा टी20 आज (15 सितंबर) दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. टॉस शाम को 7 बजे होगा, 7:30 बजे से मैच शुरू होगा.

भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे टी20 में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज बारिश की संभावना जताई गई है. मैच के दौरान की बात करें तो 7 बजे बारिश की संभावना 20 प्रतिशत तक है, ऐसे में संभावना बनी रहेगी कि टॉस में देरी हो सकती है. लेकिन 8 बजे के बाद बारिश की संभावना न के बराबर है, ऐसे में इसकी उम्मीद भी बहुत कम है कि बारिश की वजह से मैच रद्द हो. तापमान की बात करें तो मैच के दौरान 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टडियम की पिच बल्लेबाजों को मदद करती है. यहां अच्छा बाउंस देखने को मिलेगा, हालांकि ये भी बल्लेबाजों को मदद करता है क्योंकि गेंद बल्ले से अच्छे से आती है. बॉउंड्री छोटी होने के कारण गेंदबाजों के लिए चुनौती और बढ़ जाती है. टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे.

यह भी पढ़ें- सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल, नई-नवेली इस टी20 लीग ने रचा इतिहास; IPL भी पिछड़ा

भारत की संभावित प्लेइंग 11

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं, जिन्होंने पहले मैच 4 ओवरों में 16 रन देकर 1 विकेट लिया था. स्क्वॉड में शामिल रवि बिश्नोई दूसरे टी20 में वरुण की जगह प्लेइंग 11 में शामिल हो सकते हैं.

संभावित XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई.

भारत बनाम अफगानिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर होगी.

यह भी पढ़ें- 'ठुकरा के मेरा प्यार...', PAK टीम से बाहर होते ही सलमान आगा ने उगली आग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow