'भाजपा सरकार में यूपी विकास का सशक्त इंजन', जेवर एयरपोर्ट के पहले फेज का PM मोदी ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का रिमोट का बटन दबाकर पहले फेज—1 का उद्घाटन किया. उन्होंने कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन और 40 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाली मेंटेनेंस, रिपेयर एवं ओवरहॉल (एमआरओ) सुविधा का शिलान्यास किया. कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट बनने से दिल्ली एयरपोर्ट का दबाव कम होगा और एनसीआर में विकास का संतुलन बनेगा. नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, बुलदंशहर फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्र को बहुत बड़ा लाभ होने वाला है. यह किसान, नौजवानों और अन्य के लिए नए अवसर लेकर आने वाला है. यहां से दुनिया के लिए विमान तो उड़ेंगे ही, साथ ही यह विकसित उत्तर प्रदेश का प्रतीक बनेगा. यह कार्यक्रम भारत के नए मिजाज का प्रतीक है. दुनिया चिंतित पर भारत कर रहा विकासप्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरा विश्व चिंतित है. पश्चिम एशिया में एक माह से युद्ध चल रहा है. जिसकी वजह से कई देशों में खाने—पीने के सामान पेट्रोल—डीजल, गैस, खाद व अन्य जरुरी चीजों का चारों तरफ संकट पैदा हो गया है. हर देश इस संकट का सामना करने का प्रयास कर रहा है. भारत भी पूरी शक्ति के साथ संकट से मुकाबला कर रहा है. भारत को बड़ी मात्रा कच्चा तेल और गैस युद्ध से प्रभावित देशों से आता है, इसलिए सरकार हर वह कदम उठा रही है, जिससे परिवार, किसानों पर संकट का बोझ न पड़े. संकट के समय में भी भारत ने अपने विकास को तेज गति में जारी रखा है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चौथा बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसका शिलान्यास या लोकार्पण हुआ है. नोएडा में बड़ी सेमीकंडक्टकर कंपनी का शिलान्यास हुआ. संकट के बीच ही नमो भारत ट्रेन ने गति पकड़ी. मेरठ मेट्रो का विस्तार और कम समय में ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भी हो गया. यह डबल इंजन सकरार का शानदार उदाहरण है. सेमीकंडक्टर ट्क्नौलॉजी में आगे बढ़ा रही है. नमो भारत गति और एयरपोर्ट उत्तर भारत को पूरी दुनिया से जोड़ रहा है. भारत सरकार में यूपी विकास का सशक्त इंजन बन रहा: नरेंद्र मोदी हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा. पहले सपा वालों ने लूट का एटीएम बना लिया था, लेकिन आज भाजपा सरकार में यूपी विकास का सशक्त इंजन बन रहा है. इस एयरपोर्ट को अटल बिहार वाजपेयी सरकार ने 2003 में फाइलों में मंजूरी दे दी थी. एयरपोर्ट नहीं बना. लेकिन कांग्रेस और पहली की सरकारों ने सालों तक इस एयरपोर्अ की नींव तक नहीं पड़ने दी. यह एयरपोर्ट फाइलों में दबा रहा. केंद्र में भाजपा सरकार बनी तो यूपी में सपा सरकार ने नींव नहीं रखने दी. जैसे ही यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो जेवर एयरपोर्ट की नींव भी पड़ी, निर्माण भी हुआ और शुरू भी हो गया है. यह क्षेत्र दो फ्रेट कॉरोडोर का हब भी बन रहा है. उत्तर भारत के बंगाल और गुजरात के समुद्र से कनेक्टविटी बेहतर हो गई है. दादरी में दोनों कॉरीडोर आपस में मिलते है. यानी यहां के किसान जो भी उगाते है, वह उसे दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचा सकेंगे. यूपी दुनिया के निवेशकों के लिए आकर्षण बन रहा है. एयरपोर्ट में जमीन देने वाले किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके योगदान से विकास का नया दौर शुरू हुआ है. इससे फूड प्रोसेसिंग में बढ़ावा मिलेगा. यहां के कृषि उत्पाद दुनिया के बाजारों में और बेहतर तरीके से जा पाएंगे. किसानों के गन्ने से जो एथनॉल बनाया गया है, उससे कच्चे तेल पर देश की निर्भरता कम हुई है. एथनॉल की उत्पाद नहीं होता तो देश को हर साल साढ़े चार करोड़ बैरल कच्चा तेल विदेशों से मंगवाना पड़ता. किसानों के परिश्रम ने देश को राहत दी है. एथनॉल से देश को फायदा हुआ. इससे किसानों को तो लाभ हुआ है, साथ ही डेढ़ लाख करोड़ की मुद्रा भी बची है. एयरपोर्ट विकास को भी उड़ान देते हैं: नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट विकास को भी उड़ान देते है. देश में साल 2014 से पहले 74 एयरपोर्ट थे आज 160 से अधिक एयरपोर्ट देश में है. अब महानगरों के अलावा  देश के छोटे- छोटे शहरों में भी हवाई कनेक्टविटी पहुंच रही है. पहली सरकार मानती थी कि हवाई यात्रा अमीरों के लिए होनी चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार ने समान्य नागरिकों के लिए आसान बना दिया है. सरकार का एयरपोर्ट की संख्या बढ़े और किराया समान्य परिवार के दायरे में रहे. 1.60 करोड़ लोगों ने उड़ान योजना के तहत यात्रा की है. योजना को विस्तार दिया है. इसके लिए लगभग 29 हजार करोड़ रुपयों को स्वीकृति दी गई है. आने वाले समय में छोटे- छोटे शहरों में 100 एयरपोर्ट और 200 नए हैलीपेड बनाने की योजना है. इससे यूपी को अधिक लाभ होगा. भारत का एविशन सेंटर तेज गति से विकास कर रहा है. भारत में नए एयरपोर्ट बनने से हवाई जहाजों की जरुरत पड़ रही है. ऐसे में विभिन्न कंपनियों ने सैंकड़ों हवाई जहाजों के आॅर्डर दिए है. मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवर हॉल की भी पूरी व्यवस्था की जा रही है. यह पहले 85 प्रतिशत इसके लिए जहाजों को विदेश भेजना पड़ता था. अब भारत एमआरओ सेंटर के रुप में स्थापित होगा. नमो भारत ट्रेन ने घंटो का समय मिनटों में पूरा करा रही है. बीते 11 सालों में इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट छह गुना से अधिक बढ़ाया गया है. इन वर्षो में 17 लाख करोड़ रुपये हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर खर्च किए गए है. एक लाख से अधिक किलोमीटर के हाईवे का निर्माण किया गया है. नोएडा को अंधविश्वास की वजह से उसके हाल पर छोड़ दिया था: नरेंद्र मोदी नोएडा को पहले अंधविश्वास की वजह से उसके हाल पर छोड़ दिया गया था. कुर्सी जाने के डर से सत्ताधारी यहां आने से डरते थे. मुझे याद है, जब केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो यूपी में सपा की सरकार थी. मुझे आने का मौका मिला तो यहां के पुराने सीएम डर की वजह से नहीं आए. मुझे भी डराने की कोशिश की गई कि अभी-अभी पीएम बने हैं. यहां मत आइएगा, लेकिन मैं इस पवित्र धरती का आशीर्वाद लेने आया.’जो लंबे अरसे तक सेवा करने क

Mar 29, 2026 - 08:30
 0
'भाजपा सरकार में यूपी विकास का सशक्त इंजन', जेवर एयरपोर्ट के पहले फेज का PM मोदी ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का रिमोट का बटन दबाकर पहले फेज—1 का उद्घाटन किया. उन्होंने कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन और 40 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाली मेंटेनेंस, रिपेयर एवं ओवरहॉल (एमआरओ) सुविधा का शिलान्यास किया. कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य उपस्थित रहे.

उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट बनने से दिल्ली एयरपोर्ट का दबाव कम होगा और एनसीआर में विकास का संतुलन बनेगा. नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, बुलदंशहर फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्र को बहुत बड़ा लाभ होने वाला है. यह किसान, नौजवानों और अन्य के लिए नए अवसर लेकर आने वाला है. यहां से दुनिया के लिए विमान तो उड़ेंगे ही, साथ ही यह विकसित उत्तर प्रदेश का प्रतीक बनेगा. यह कार्यक्रम भारत के नए मिजाज का प्रतीक है.

दुनिया चिंतित पर भारत कर रहा विकास
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरा विश्व चिंतित है. पश्चिम एशिया में एक माह से युद्ध चल रहा है. जिसकी वजह से कई देशों में खाने—पीने के सामान पेट्रोल—डीजल, गैस, खाद व अन्य जरुरी चीजों का चारों तरफ संकट पैदा हो गया है. हर देश इस संकट का सामना करने का प्रयास कर रहा है. भारत भी पूरी शक्ति के साथ संकट से मुकाबला कर रहा है.

भारत को बड़ी मात्रा कच्चा तेल और गैस युद्ध से प्रभावित देशों से आता है, इसलिए सरकार हर वह कदम उठा रही है, जिससे परिवार, किसानों पर संकट का बोझ न पड़े. संकट के समय में भी भारत ने अपने विकास को तेज गति में जारी रखा है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चौथा बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसका शिलान्यास या लोकार्पण हुआ है. नोएडा में बड़ी सेमीकंडक्टकर कंपनी का शिलान्यास हुआ. संकट के बीच ही नमो भारत ट्रेन ने गति पकड़ी. मेरठ मेट्रो का विस्तार और कम समय में ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भी हो गया. यह डबल इंजन सकरार का शानदार उदाहरण है. सेमीकंडक्टर ट्क्नौलॉजी में आगे बढ़ा रही है. नमो भारत गति और एयरपोर्ट उत्तर भारत को पूरी दुनिया से जोड़ रहा है.

भारत सरकार में यूपी विकास का सशक्त इंजन बन रहा: नरेंद्र मोदी

हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा. पहले सपा वालों ने लूट का एटीएम बना लिया था, लेकिन आज भाजपा सरकार में यूपी विकास का सशक्त इंजन बन रहा है. इस एयरपोर्ट को अटल बिहार वाजपेयी सरकार ने 2003 में फाइलों में मंजूरी दे दी थी. एयरपोर्ट नहीं बना. लेकिन कांग्रेस और पहली की सरकारों ने सालों तक इस एयरपोर्अ की नींव तक नहीं पड़ने दी. यह एयरपोर्ट फाइलों में दबा रहा. केंद्र में भाजपा सरकार बनी तो यूपी में सपा सरकार ने नींव नहीं रखने दी. जैसे ही यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो जेवर एयरपोर्ट की नींव भी पड़ी, निर्माण भी हुआ और शुरू भी हो गया है. यह क्षेत्र दो फ्रेट कॉरोडोर का हब भी बन रहा है. उत्तर भारत के बंगाल और गुजरात के समुद्र से कनेक्टविटी बेहतर हो गई है. दादरी में दोनों कॉरीडोर आपस में मिलते है. यानी यहां के किसान जो भी उगाते है, वह उसे दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचा सकेंगे. यूपी दुनिया के निवेशकों के लिए आकर्षण बन रहा है.

एयरपोर्ट में जमीन देने वाले किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके योगदान से विकास का नया दौर शुरू हुआ है. इससे फूड प्रोसेसिंग में बढ़ावा मिलेगा. यहां के कृषि उत्पाद दुनिया के बाजारों में और बेहतर तरीके से जा पाएंगे. किसानों के गन्ने से जो एथनॉल बनाया गया है, उससे कच्चे तेल पर देश की निर्भरता कम हुई है. एथनॉल की उत्पाद नहीं होता तो देश को हर साल साढ़े चार करोड़ बैरल कच्चा तेल विदेशों से मंगवाना पड़ता. किसानों के परिश्रम ने देश को राहत दी है. एथनॉल से देश को फायदा हुआ. इससे किसानों को तो लाभ हुआ है, साथ ही डेढ़ लाख करोड़ की मुद्रा भी बची है.

एयरपोर्ट विकास को भी उड़ान देते हैं: नरेंद्र मोदी

एयरपोर्ट विकास को भी उड़ान देते है. देश में साल 2014 से पहले 74 एयरपोर्ट थे आज 160 से अधिक एयरपोर्ट देश में है. अब महानगरों के अलावा  देश के छोटे- छोटे शहरों में भी हवाई कनेक्टविटी पहुंच रही है. पहली सरकार मानती थी कि हवाई यात्रा अमीरों के लिए होनी चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार ने समान्य नागरिकों के लिए आसान बना दिया है. सरकार का एयरपोर्ट की संख्या बढ़े और किराया समान्य परिवार के दायरे में रहे. 1.60 करोड़ लोगों ने उड़ान योजना के तहत यात्रा की है. योजना को विस्तार दिया है.

इसके लिए लगभग 29 हजार करोड़ रुपयों को स्वीकृति दी गई है. आने वाले समय में छोटे- छोटे शहरों में 100 एयरपोर्ट और 200 नए हैलीपेड बनाने की योजना है. इससे यूपी को अधिक लाभ होगा. भारत का एविशन सेंटर तेज गति से विकास कर रहा है. भारत में नए एयरपोर्ट बनने से हवाई जहाजों की जरुरत पड़ रही है. ऐसे में विभिन्न कंपनियों ने सैंकड़ों हवाई जहाजों के आॅर्डर दिए है. मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवर हॉल की भी पूरी व्यवस्था की जा रही है. यह पहले 85 प्रतिशत इसके लिए जहाजों को विदेश भेजना पड़ता था. अब भारत एमआरओ सेंटर के रुप में स्थापित होगा. नमो भारत ट्रेन ने घंटो का समय मिनटों में पूरा करा रही है. बीते 11 सालों में इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट छह गुना से अधिक बढ़ाया गया है. इन वर्षो में 17 लाख करोड़ रुपये हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर खर्च किए गए है. एक लाख से अधिक किलोमीटर के हाईवे का निर्माण किया गया है.

नोएडा को अंधविश्वास की वजह से उसके हाल पर छोड़ दिया था: नरेंद्र मोदी

नोएडा को पहले अंधविश्वास की वजह से उसके हाल पर छोड़ दिया गया था. कुर्सी जाने के डर से सत्ताधारी यहां आने से डरते थे. मुझे याद है, जब केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो यूपी में सपा की सरकार थी. मुझे आने का मौका मिला तो यहां के पुराने सीएम डर की वजह से नहीं आए. मुझे भी डराने की कोशिश की गई कि अभी-अभी पीएम बने हैं. यहां मत आइएगा, लेकिन मैं इस पवित्र धरती का आशीर्वाद लेने आया.’जो लंबे अरसे तक सेवा करने का मौका दे रहा है. अब वही इलाका पूरी दुनिया का स्वागत करने को तैयार है. यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा कर रहा है.

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट के साथ बदली जेवर के रियल एस्टेट की तस्वीर, कीमतें आसमान छूने को तैयार; जानें डिटेल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow