भाजपा की कमान संभालने से पहले कई मंदिर में पूजा करेंगे नितिन नबीन, देखें क्या होगा पूरा शेड्यूल

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अब पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे. वे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने से पहले कई मंदिरों में मत्था टेकेंगे. इतना ही नहीं, नितिन गुरुद्वारे भी जाएंगे. उनके पूरे शेड्यूल की जानकारी सामने आई है. नितिन नबीन सबसे पहले मंगलवार (20 जनवरी) को सुबह 8 बजे झंडेवालान मंदिर में पूजा-पाठ करेंगे. अहम बात यह भी है कि वे पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. नितिन नबीन 45 साल की उम्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. इससे पहले अमित शाह 49 साल की उम्र में पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट बने थे. नितिन नबीन मंगलवार को अध्यक्ष पद संभाल लेंगे. वे सबसे पहले झंडेवालान मंदिर जाएंगे. इसके बाद सुबह करीब 8.30 बजे मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर में पूजा करेंगे. नितिन सुबह 9 बजे कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर भी जाएंगे. इसके बाद सुबह करीब 9.30 बजे बंगला साहेब गुरुद्वारे पहुंचेंगे. भाजपा ने कब-किसे बनाया पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के सबसे पहले अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे. उन्होंने 1980 से 1986 तक पद को संभाला. इसके बाद लालकृष्ण आडवाणी को जिम्मेदारी सौंपी गई. वे 1986 से 1990, 1993 से 1998 और 2004 से 2005 तक पद पर रहे. भाजपा के तीसरे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी थे. उन्हें 1991 से 1993 तक जिम्मेदारी सौंपी गई. इसी तरह कुशाभाऊ ठाकरे, बंगारू लक्ष्मण, के. जना कृष्णामूर्ति, एम वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जगत प्रकाश नड्डा अलग-अलग समय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका में रहे. मौजूदा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं. वे 2005 से 2009 और 2013 से 2014 तक जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी दो बार प्रेसिडेंट रह चुके हैं. वे 2014 से 2017 और 2017 से 2020 तक अध्यक्ष रह चुके हैं. बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन कहां-कहां टेकेंगे मत्था सुबह 8:00 बजे, झंडेवालान मंदिर  सुबह 8:30 बजे, मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर  सुबह 9:00 बजे, कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर  सुबह 9:30 बजे, बंगला साहेब गुरुद्वारा 

Jan 20, 2026 - 07:30
 0
भाजपा की कमान संभालने से पहले कई मंदिर में पूजा करेंगे नितिन नबीन, देखें क्या होगा पूरा शेड्यूल

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अब पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे. वे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने से पहले कई मंदिरों में मत्था टेकेंगे. इतना ही नहीं, नितिन गुरुद्वारे भी जाएंगे. उनके पूरे शेड्यूल की जानकारी सामने आई है. नितिन नबीन सबसे पहले मंगलवार (20 जनवरी) को सुबह 8 बजे झंडेवालान मंदिर में पूजा-पाठ करेंगे. अहम बात यह भी है कि वे पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.

नितिन नबीन 45 साल की उम्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. इससे पहले अमित शाह 49 साल की उम्र में पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट बने थे. नितिन नबीन मंगलवार को अध्यक्ष पद संभाल लेंगे. वे सबसे पहले झंडेवालान मंदिर जाएंगे. इसके बाद सुबह करीब 8.30 बजे मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर में पूजा करेंगे. नितिन सुबह 9 बजे कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर भी जाएंगे. इसके बाद सुबह करीब 9.30 बजे बंगला साहेब गुरुद्वारे पहुंचेंगे.

भाजपा ने कब-किसे बनाया पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष

पार्टी के सबसे पहले अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे. उन्होंने 1980 से 1986 तक पद को संभाला. इसके बाद लालकृष्ण आडवाणी को जिम्मेदारी सौंपी गई. वे 1986 से 1990, 1993 से 1998 और 2004 से 2005 तक पद पर रहे. भाजपा के तीसरे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी थे. उन्हें 1991 से 1993 तक जिम्मेदारी सौंपी गई. इसी तरह कुशाभाऊ ठाकरे, बंगारू लक्ष्मण, के. जना कृष्णामूर्ति, एम वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जगत प्रकाश नड्डा अलग-अलग समय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका में रहे.

मौजूदा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं. वे 2005 से 2009 और 2013 से 2014 तक जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी दो बार प्रेसिडेंट रह चुके हैं. वे 2014 से 2017 और 2017 से 2020 तक अध्यक्ष रह चुके हैं.

बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन कहां-कहां टेकेंगे मत्था

  • सुबह 8:00 बजे, झंडेवालान मंदिर 
  • सुबह 8:30 बजे, मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर 
  • सुबह 9:00 बजे, कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर 
  • सुबह 9:30 बजे, बंगला साहेब गुरुद्वारा 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow