बेन स्टोक्स का क्रिकेट को आखिरी सलाम, रिटायरमेंट के बाद शेयर किया इमोशनल मैसेज; लिखा - मेरा समय...
इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर बेन स्टोक्स अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एक भावुक पोस्ट साझा किया है. उन्होंने अपने 15 साल लंबे ऐतिहासिक करियर को याद किया और अपने फैंस का आभार व्यक्त किया. बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की पुष्टि की थी. अपने 15 साल लंबे करियर में बेन स्टोक्स इतिहास के सबसे सफल ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरे. इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड की जर्सी पहन कर 279 इंटरनेशनल मैच खेले, जिनमें उन्होंने 11321 रन बनाने के अलावा 352 विकेट भी लिए. शेयर किया भावुक मैसेज बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट कर लिखा - ये 15 साल बेहतरीन रहे. इस सफर में मैंने क्रिकेट करियर और निजी जीवन में भी नई ऊंचाइयों को छुआ. मेरे करियर का अंत हो चला था और यह फैसला मेरे अलावा कोई और नहीं ले सकता था. मैं इंग्लैंड और क्रिकेट के हर एक फैन को खूब सारा प्यार देता हूं, जिन्होंने मुझे हमेशा सपोर्ट किया." बेन स्टोक्स ने व्यक्तिगत क्रिकेट करियर में नए मुकाम हासिल किए. इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड टीम को 2 बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्होंने 2019 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 84 रन बनाए थे. वहीं 2022 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में स्टोक्स ने एक बार फिर इंग्लैंड को चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी ली. इस बार फाइनल में स्टोक्स ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 52 रनों की पारी खेली थी. It’s been a mad 15 years. It’s had everything thrown in there, from the highest highs to the lowest lows (on and off the field ????).My time was up, and no one was going to be able to make that decision other than me.But in the meantime, I just want to say I ❤️ every single… — Ben Stokes (@benstokes38) July 3, 2026 बेन स्टोक्स ने अपने करियर का आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला. इस मैच की 2 पारियों में कुल 45 रन बनाए और गेंदबाजी में दोनों पारियों में मिलकर 6 विकेट चटकाए थे. हालांकि स्टोक्स को एक हार के साथ अपने करियर का अंत करना पड़ा. यह भी पढ़ें: इंग्लैंड सीरीज में एक भी मैच नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने बताया कड़वा सच; जानें क्या कहा
इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर बेन स्टोक्स अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एक भावुक पोस्ट साझा किया है. उन्होंने अपने 15 साल लंबे ऐतिहासिक करियर को याद किया और अपने फैंस का आभार व्यक्त किया. बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की पुष्टि की थी.
अपने 15 साल लंबे करियर में बेन स्टोक्स इतिहास के सबसे सफल ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरे. इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड की जर्सी पहन कर 279 इंटरनेशनल मैच खेले, जिनमें उन्होंने 11321 रन बनाने के अलावा 352 विकेट भी लिए.
शेयर किया भावुक मैसेज
बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट कर लिखा - ये 15 साल बेहतरीन रहे. इस सफर में मैंने क्रिकेट करियर और निजी जीवन में भी नई ऊंचाइयों को छुआ. मेरे करियर का अंत हो चला था और यह फैसला मेरे अलावा कोई और नहीं ले सकता था. मैं इंग्लैंड और क्रिकेट के हर एक फैन को खूब सारा प्यार देता हूं, जिन्होंने मुझे हमेशा सपोर्ट किया."
बेन स्टोक्स ने व्यक्तिगत क्रिकेट करियर में नए मुकाम हासिल किए. इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड टीम को 2 बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्होंने 2019 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 84 रन बनाए थे. वहीं 2022 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में स्टोक्स ने एक बार फिर इंग्लैंड को चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी ली. इस बार फाइनल में स्टोक्स ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 52 रनों की पारी खेली थी.
It’s been a mad 15 years. It’s had everything thrown in there, from the highest highs to the lowest lows (on and off the field ????).
My time was up, and no one was going to be able to make that decision other than me.
But in the meantime, I just want to say I ❤️ every single… — Ben Stokes (@benstokes38) July 3, 2026
बेन स्टोक्स ने अपने करियर का आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला. इस मैच की 2 पारियों में कुल 45 रन बनाए और गेंदबाजी में दोनों पारियों में मिलकर 6 विकेट चटकाए थे. हालांकि स्टोक्स को एक हार के साथ अपने करियर का अंत करना पड़ा.
यह भी पढ़ें:
What's Your Reaction?