बेटियों के भविष्य की चिंता छोड़िए, आज से ही शुरू करें इन विकल्पों में निवेश; नहीं होगी पैसों की परेशानी...

Best Investment Plans for Girl: समय के साथ बढ़ती महंगाई ने बच्चों की पढ़ाई और शादी जैसे खर्चों को और ज्यादा कठिन बना दिया है. खासकर जब बात बेटी के भविष्य की हो. ऐसे में कई माता-पिता शुरुआत से ही फाइनेंशियल प्लानिंग पर ध्यान देने लगते हैं, ताकि आगे चलकर बड़ी जरूरतों के लिए पर्याप्त फंड तैयार हो सके. अगर आप भी अपनी बेटी के लिए सुरक्षित और बेहतर रिटर्न देने वाले निवेश विकल्प की तलाश में हैं, तो कुछ ऐसी योजनाएं मौजूद हैं जिनमें नियमित निवेश करके भविष्य के लिए अच्छा खासा फंड तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं, इन विकल्पों के बारे में... सुकन्या समृद्धि योजना  बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना एक लोकप्रिय विकल्प माना जाती है. इस योजना के तहत माता-पिता अपनी 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम पर खाता खोलकर नियमित निवेश कर सकते हैं. सरकार की ओर से इस पर आकर्षक ब्याज दर का लाभ मिलता है. अगर आप अपनी बेटी के लिए लंबे समय तक निवेश करने का विचार बना रहे हैं तो, यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. बेटी के 21 साल पूरे होने पर पूरी राशि ब्याज सहित निकाली जा सकती है. जिससे पढ़ाई या शादी जैसे बड़े खर्च आसानी से पूरे किए जा सकते हैं. पब्लिक प्रोविडेंट फंड है सुरक्षित निवेश का विकल्प लंबी अवधि में सुरक्षित तरीके से फंड तैयार करने के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक भरोसेमंद विकल्प माना जाता है. इस योजना में आप 15 साल की अवधि में एक अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं. इसमें अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश की सुविधा मिलती है और मैच्योरिटी के बाद चाहे तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है.  ULIP में निवेश और बीमा का डबल फायदा अगर आप ऐसा विकल्प चाहते हैं, जहां निवेश के साथ बीमा का लाभ भी मिले, तो यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIP) एक अच्छा विकल्प माना जाता है. इसमें जमा की गई रकम का एक हिस्सा बीमा कवर के लिए इस्तेमाल होता है. जबकि बाकी पैसा शेयर बाजार या डेट फंड में लगाया जाता है.  जिससे आपके निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है. इस योजना में 5 साल का लॉक-इन पीरियड होता है और इसके साथ ही आयकर की धारा 80C के तहत टैक्स में छूट का लाभ भी मिलता है. यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट संकट और महंगा तेल बढ़ा सकते हैं बाजार में हलचल? जानें इस सप्ताह कैसी रहेगी मार्केट की चाल... 

Mar 23, 2026 - 21:30
 0
बेटियों के भविष्य की चिंता छोड़िए, आज से ही शुरू करें इन विकल्पों में निवेश; नहीं होगी पैसों की परेशानी...

Best Investment Plans for Girl: समय के साथ बढ़ती महंगाई ने बच्चों की पढ़ाई और शादी जैसे खर्चों को और ज्यादा कठिन बना दिया है. खासकर जब बात बेटी के भविष्य की हो. ऐसे में कई माता-पिता शुरुआत से ही फाइनेंशियल प्लानिंग पर ध्यान देने लगते हैं, ताकि आगे चलकर बड़ी जरूरतों के लिए पर्याप्त फंड तैयार हो सके.

अगर आप भी अपनी बेटी के लिए सुरक्षित और बेहतर रिटर्न देने वाले निवेश विकल्प की तलाश में हैं, तो कुछ ऐसी योजनाएं मौजूद हैं जिनमें नियमित निवेश करके भविष्य के लिए अच्छा खासा फंड तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं, इन विकल्पों के बारे में...

सुकन्या समृद्धि योजना 

बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना एक लोकप्रिय विकल्प माना जाती है. इस योजना के तहत माता-पिता अपनी 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम पर खाता खोलकर नियमित निवेश कर सकते हैं.

सरकार की ओर से इस पर आकर्षक ब्याज दर का लाभ मिलता है. अगर आप अपनी बेटी के लिए लंबे समय तक निवेश करने का विचार बना रहे हैं तो, यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. बेटी के 21 साल पूरे होने पर पूरी राशि ब्याज सहित निकाली जा सकती है. जिससे पढ़ाई या शादी जैसे बड़े खर्च आसानी से पूरे किए जा सकते हैं.

पब्लिक प्रोविडेंट फंड है सुरक्षित निवेश का विकल्प

लंबी अवधि में सुरक्षित तरीके से फंड तैयार करने के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक भरोसेमंद विकल्प माना जाता है. इस योजना में आप 15 साल की अवधि में एक अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं.

इसमें अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश की सुविधा मिलती है और मैच्योरिटी के बाद चाहे तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है. 

ULIP में निवेश और बीमा का डबल फायदा

अगर आप ऐसा विकल्प चाहते हैं, जहां निवेश के साथ बीमा का लाभ भी मिले, तो यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIP) एक अच्छा विकल्प माना जाता है. इसमें जमा की गई रकम का एक हिस्सा बीमा कवर के लिए इस्तेमाल होता है. जबकि बाकी पैसा शेयर बाजार या डेट फंड में लगाया जाता है. 

जिससे आपके निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है. इस योजना में 5 साल का लॉक-इन पीरियड होता है और इसके साथ ही आयकर की धारा 80C के तहत टैक्स में छूट का लाभ भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट संकट और महंगा तेल बढ़ा सकते हैं बाजार में हलचल? जानें इस सप्ताह कैसी रहेगी मार्केट की चाल... 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow