बेटियों की फीस भरने के लिए कपल कर रहा था 'गंदा काम', पुलिस ने इस तरह किया खुलासा

हैदराबाद के एक कपल को मोबाइल ऐप पर अपने यौन कृत्यों की लाइव स्ट्रीमिंग करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने शुक्रवार (27 जून, 2025) को बताया कि उन्हें पैसों की सख्त जरूरत थी, इसलिए आसानी से पैसे कमाने के लिए कपल ने इस तरह की हरकतें कीं. पुलिस ने बताया कि कपल अपनी दो बेटियों की कॉलेज फीस भरने में असमर्थ थे, जो दोनों ही मेधावी छात्रा हैं. उनमें से एक बी.टेक सेकेंड ईयर की छात्रा है, जबकि दूसरी ने हाल ही में इंटरमीडिएट परीक्षा में 470 में से 468 अंक प्राप्त किए हैं और कॉलेज में प्रवेश की तैयारी कर रही थी. 'लाइव वीडियो की कीमत थी 2000 रुपये' इसके अलावा पुलिस ने बताया कि ऑटो चालक की तबीयत खराब थी और वह इलाज का खर्च वहन नहीं कर सकता था. पुरुष और महिला दोनों को गुरुवार को अंबरपेट के मल्लिकार्जुन नगर से गिरफ्तार किया गया था और उनके घर से हाई डेफिनिशन कैमरे समेत कई उपकरण जब्त किए गए. पुलिस ने बताया कि ये कपल अपने यौन कृत्यों के लाइव और रिकॉर्ड किए गए वीडियो ज़्यादातर युवाओं के साथ शेयर करता था, जो इस तरह के अश्लील कंटेंट के लिए पैसे देने को तैयार थे. पुलिस ने बताया कि एक लाइव वीडियो की कीमत 2,000 रुपये होती थी, जबकि रिकॉर्ड की गई एक क्लिप 500 रुपये में बेची जाती थी. कपल से वीडियो खरीदने वालों को भी नोटिस जारीपुलिस ने बताया कि इस रैकेट के जरिए कपल की होने वाली कमाई ऑटो चलाने से कहीं ज्यादा थी. पुलिस ने बताया कि कपल इस काम के लिए एचडी कैमरे का इस्तेमाल करते थे. कथित तौर पर उन्होंने इस कृत्य के दौरान अपनी पहचान छिपाने के लिए मास्क भी पहना था.  ईस्ट जोन टास्क फोर्स ने गुप्त सूचना के आधार पर कपल के घर पर छापेमारी की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है. साथ ही पुलिस ने बताया कि कपल से वीडियो खरीदने वालों को भी नोटिस जारी किए गए हैं. ये भी पढ़ें: नौसेना के टारगेट पर थे पाकिस्तान के कई ठिकाने, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान और मच सकती थी तबाही, लेकिन भारत ने नहीं किया अटैक

Jun 27, 2025 - 16:30
 0
बेटियों की फीस भरने के लिए कपल कर रहा था 'गंदा काम', पुलिस ने इस तरह किया खुलासा

हैदराबाद के एक कपल को मोबाइल ऐप पर अपने यौन कृत्यों की लाइव स्ट्रीमिंग करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने शुक्रवार (27 जून, 2025) को बताया कि उन्हें पैसों की सख्त जरूरत थी, इसलिए आसानी से पैसे कमाने के लिए कपल ने इस तरह की हरकतें कीं.

पुलिस ने बताया कि कपल अपनी दो बेटियों की कॉलेज फीस भरने में असमर्थ थे, जो दोनों ही मेधावी छात्रा हैं. उनमें से एक बी.टेक सेकेंड ईयर की छात्रा है, जबकि दूसरी ने हाल ही में इंटरमीडिएट परीक्षा में 470 में से 468 अंक प्राप्त किए हैं और कॉलेज में प्रवेश की तैयारी कर रही थी.

'लाइव वीडियो की कीमत थी 2000 रुपये' 
इसके अलावा पुलिस ने बताया कि ऑटो चालक की तबीयत खराब थी और वह इलाज का खर्च वहन नहीं कर सकता था. पुरुष और महिला दोनों को गुरुवार को अंबरपेट के मल्लिकार्जुन नगर से गिरफ्तार किया गया था और उनके घर से हाई डेफिनिशन कैमरे समेत कई उपकरण जब्त किए गए.

पुलिस ने बताया कि ये कपल अपने यौन कृत्यों के लाइव और रिकॉर्ड किए गए वीडियो ज़्यादातर युवाओं के साथ शेयर करता था, जो इस तरह के अश्लील कंटेंट के लिए पैसे देने को तैयार थे. पुलिस ने बताया कि एक लाइव वीडियो की कीमत 2,000 रुपये होती थी, जबकि रिकॉर्ड की गई एक क्लिप 500 रुपये में बेची जाती थी.

कपल से वीडियो खरीदने वालों को भी नोटिस जारी
पुलिस ने बताया कि इस रैकेट के जरिए कपल की होने वाली कमाई ऑटो चलाने से कहीं ज्यादा थी. पुलिस ने बताया कि कपल इस काम के लिए एचडी कैमरे का इस्तेमाल करते थे. कथित तौर पर उन्होंने इस कृत्य के दौरान अपनी पहचान छिपाने के लिए मास्क भी पहना था. 

ईस्ट जोन टास्क फोर्स ने गुप्त सूचना के आधार पर कपल के घर पर छापेमारी की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है. साथ ही पुलिस ने बताया कि कपल से वीडियो खरीदने वालों को भी नोटिस जारी किए गए हैं.

ये भी पढ़ें:

नौसेना के टारगेट पर थे पाकिस्तान के कई ठिकाने, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान और मच सकती थी तबाही, लेकिन भारत ने नहीं किया अटैक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow