बेखौफ टीम इंडिया ने बाघों के बीच जमाया डेरा, अंधेरी रात में की जंगल की सैर; खुद देख लीजिए गजब नजारा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे के बाद अब टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच 21 जनवरी को नागपुर में होगा. इस शहर को भारत का टाइगर कैपिटल भी कहा जाता है, क्योंकि यहां एक-दो नहीं बल्कि करीब आधा दर्जन टाइगर रिजर्व हैं. ऐसे में जब भारतीय खिलाड़ी इस शहर में हैं तो उन्होंने यहां घूमने का मौका नहीं छोड़ा. सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, संजू सैमसन समेत कई खिलाड़ी यहां घूमने गए. भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां वो खिलाड़ी पहले ही पहुंच चुके हैं जो वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे. इसमें सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं. इस कारण उनके पास अच्छा मौका बना कि वह घूम सके, उन्होंने इसका फायदा भी उठाया. बाघ देखने पहुंचे भारतीय प्लेयर्स नागपुर टाइगर रिजर्व के लिए फेमस है. अभ्यास के बाद टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत कई प्लेयर्स बाघों को देखने के लिए टाइगर रइजर्स गए. इसमें ईशान किशन, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई भी थे. सभी खिलाड़ी खुली जीप में रिजर्व घूमे. वीडियो में नजर आ रहा है कि खिलाड़ियों ने यहां रात में डेरा भी जमाया. वह पैदल चलते हुए भी नजर आए. हालांकि वह वहीं घूमे होंगे, जहां इसकी इजाजत थी. Team India's Jungle Safari and camping before T20I series ????#IshanKishan #INDvsNZ pic.twitter.com/9186tpleaS — Ayush Cricket (@AyushCricket32) January 19, 2026   अय्यर और बिश्नोई को मिला मौका बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए एक ही स्क्वॉड चुना था, लेकिन चोटिल तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुन्दर की जगह बीसीसीआई ने टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई को शामिल किया. अभी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपडेटेड स्क्वॉड के बारे में जानकारी नहीं दी गई. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का टी20 स्क्वॉड सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा.

Jan 19, 2026 - 20:30
 0
बेखौफ टीम इंडिया ने बाघों के बीच जमाया डेरा, अंधेरी रात में की जंगल की सैर; खुद देख लीजिए गजब नजारा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे के बाद अब टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच 21 जनवरी को नागपुर में होगा. इस शहर को भारत का टाइगर कैपिटल भी कहा जाता है, क्योंकि यहां एक-दो नहीं बल्कि करीब आधा दर्जन टाइगर रिजर्व हैं. ऐसे में जब भारतीय खिलाड़ी इस शहर में हैं तो उन्होंने यहां घूमने का मौका नहीं छोड़ा. सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, संजू सैमसन समेत कई खिलाड़ी यहां घूमने गए.

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां वो खिलाड़ी पहले ही पहुंच चुके हैं जो वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे. इसमें सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं. इस कारण उनके पास अच्छा मौका बना कि वह घूम सके, उन्होंने इसका फायदा भी उठाया.

बाघ देखने पहुंचे भारतीय प्लेयर्स

नागपुर टाइगर रिजर्व के लिए फेमस है. अभ्यास के बाद टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत कई प्लेयर्स बाघों को देखने के लिए टाइगर रइजर्स गए. इसमें ईशान किशन, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई भी थे. सभी खिलाड़ी खुली जीप में रिजर्व घूमे. वीडियो में नजर आ रहा है कि खिलाड़ियों ने यहां रात में डेरा भी जमाया. वह पैदल चलते हुए भी नजर आए. हालांकि वह वहीं घूमे होंगे, जहां इसकी इजाजत थी.

 

अय्यर और बिश्नोई को मिला मौका

बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए एक ही स्क्वॉड चुना था, लेकिन चोटिल तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुन्दर की जगह बीसीसीआई ने टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई को शामिल किया. अभी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपडेटेड स्क्वॉड के बारे में जानकारी नहीं दी गई.

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का टी20 स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow