बेंगलुरु भगदड़ मामले में RCB ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, जानें किसे ठहराया हादसे का जिम्मेदार

RCB Bengaluru Stampede News: बेंगलुरु भगदड़ मामला एक-एक दिन बीतने के साथ गंभीर रूप अपनाता जा रहा है. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद RCB टीम समेत 4 पार्टियों/संगठनों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई थी. अब रॉयल चैलेंजर्स टीम ने हाई-कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इस मामले पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कह चुके मैदान के बाहर हुई घटना दुखद रही, जिसमें उनका कोई हाथ नहीं था. जिन 4 संगठनों के खिलाफ FIR दर्ज हुई, उनमें से एक DNA एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स भी एक है. उसने अपनी दलील पेश करते हुए कहा कि राज्य पुलिस की लापरवाही के कारण ऐसी बड़ी दुर्घटना हुई. 'लाइव लॉ' में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक याचिका में दावा किया गया है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA), डीएनए नेटवर्क्स और पुलिस अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद ही विक्ट्री परेड करवाने की घोषणा की थी. याचिका में एक और बड़ा दावा किया गया कि RCB द्वारा शेयर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट में साफ लिखा था कि मैदान में उन्हीं लोगों को एंट्री दी जाएगी, जिन्होंने बेंगलुरु टीम की ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाया था.   अपडेट जारी है...

Jun 9, 2025 - 15:30
 0
बेंगलुरु भगदड़ मामले में RCB ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, जानें किसे ठहराया हादसे का जिम्मेदार

RCB Bengaluru Stampede News: बेंगलुरु भगदड़ मामला एक-एक दिन बीतने के साथ गंभीर रूप अपनाता जा रहा है. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद RCB टीम समेत 4 पार्टियों/संगठनों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई थी. अब रॉयल चैलेंजर्स टीम ने हाई-कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इस मामले पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कह चुके मैदान के बाहर हुई घटना दुखद रही, जिसमें उनका कोई हाथ नहीं था. जिन 4 संगठनों के खिलाफ FIR दर्ज हुई, उनमें से एक DNA एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स भी एक है. उसने अपनी दलील पेश करते हुए कहा कि राज्य पुलिस की लापरवाही के कारण ऐसी बड़ी दुर्घटना हुई.

'लाइव लॉ' में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक याचिका में दावा किया गया है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA), डीएनए नेटवर्क्स और पुलिस अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद ही विक्ट्री परेड करवाने की घोषणा की थी. याचिका में एक और बड़ा दावा किया गया कि RCB द्वारा शेयर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट में साफ लिखा था कि मैदान में उन्हीं लोगों को एंट्री दी जाएगी, जिन्होंने बेंगलुरु टीम की ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाया था.

 

अपडेट जारी है...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow