बिहार में कल जारी होगी वोटर लिस्ट, अगले हफ्ते हो सकती है चुनाव की तारीखों का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदाता सूची मंगलवार (30 सितंबर, 2025) को प्रकाशित होने वाली है. वहीं, बिहार में विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय चुनाव आयोग (ECI) की ओर से अगले सप्ताह चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की संभावना है. भारतीय चुनाव आयोग (ECI) राज्य में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अगले हफ्ते 4 और 5 अक्टूबर को पटना का दौरा करेगा. सूत्रों के अनुसार, विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा अगले सप्ताह होने की संभावना है. छठ पर्व के तुरंत बाद हो सकता है पहले चरण का मतदान बिहार में विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान छठ पर्व के तुरंत बाद अक्टूबर के अंत में होने की संभावना है. चुनाव आयोग बिहार चुनाव और कुछ राज्यों में उपचुनावों के लिए 470 पर्यवेक्षकों को तैनात कर रहा है. नई दिल्ली में शुक्रवार (3 अक्टूबर, 2025) को सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों की एक ब्रीफिंग भी होने वाली है. बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर, 2025 को समाप्त हो रहा है. राज्य में पिछला विधानसभा चुनाव, 2020 में तीन चरणों में हुआ था. 22 सालों के बाद बिहार में मतदाता सूची का किया गया विशेष गहन पुनरीक्षण बिहार में 22 सालों के अंतराल के बाद मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के समापन के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जा रही है. ड्राफ्ट मतदाता सूचियां एक अगस्त को प्रकाशित की गईं और एक सितंबर तक व्यक्तियों और राजनीतिक दलों के दावे और आपत्तियां ली गईं. ड्राफ्ट सूची में 7.24 करोड़ मतदाता हैं. विपक्षी दलों ने की SIR की आलोचना, चुनाव आयोग ने मंशा कर दी स्पष्ट विपक्षी दलों ने एसआईआर की कवायद की आलोचना करते हुए दावा किया है कि यह करोड़ों वास्तविक नागरिकों को उनके मताधिकार से वंचित कर देगा. वहीं, चुनाव आयोग ने कहा है कि वह किसी भी पात्र नागरिक को मतदाता सूची से बाहर नहीं करेगा और साथ ही किसी भी अयोग्य व्यक्ति को (मतदाता) सूची में शामिल नहीं होने देगा. यह भी पढ़ेंः चेक बाउंस के मामलों में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश, अब समन में ही मिलेगी ये सुविधा

Sep 30, 2025 - 00:30
 0
बिहार में कल जारी होगी वोटर लिस्ट, अगले हफ्ते हो सकती है चुनाव की तारीखों का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदाता सूची मंगलवार (30 सितंबर, 2025) को प्रकाशित होने वाली है. वहीं, बिहार में विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय चुनाव आयोग (ECI) की ओर से अगले सप्ताह चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की संभावना है.

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) राज्य में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अगले हफ्ते 4 और 5 अक्टूबर को पटना का दौरा करेगा. सूत्रों के अनुसार, विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा अगले सप्ताह होने की संभावना है.

छठ पर्व के तुरंत बाद हो सकता है पहले चरण का मतदान

बिहार में विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान छठ पर्व के तुरंत बाद अक्टूबर के अंत में होने की संभावना है. चुनाव आयोग बिहार चुनाव और कुछ राज्यों में उपचुनावों के लिए 470 पर्यवेक्षकों को तैनात कर रहा है. नई दिल्ली में शुक्रवार (3 अक्टूबर, 2025) को सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों की एक ब्रीफिंग भी होने वाली है. बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर, 2025 को समाप्त हो रहा है. राज्य में पिछला विधानसभा चुनाव, 2020 में तीन चरणों में हुआ था.

22 सालों के बाद बिहार में मतदाता सूची का किया गया विशेष गहन पुनरीक्षण

बिहार में 22 सालों के अंतराल के बाद मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के समापन के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जा रही है. ड्राफ्ट मतदाता सूचियां एक अगस्त को प्रकाशित की गईं और एक सितंबर तक व्यक्तियों और राजनीतिक दलों के दावे और आपत्तियां ली गईं. ड्राफ्ट सूची में 7.24 करोड़ मतदाता हैं.

विपक्षी दलों ने की SIR की आलोचना, चुनाव आयोग ने मंशा कर दी स्पष्ट

विपक्षी दलों ने एसआईआर की कवायद की आलोचना करते हुए दावा किया है कि यह करोड़ों वास्तविक नागरिकों को उनके मताधिकार से वंचित कर देगा. वहीं, चुनाव आयोग ने कहा है कि वह किसी भी पात्र नागरिक को मतदाता सूची से बाहर नहीं करेगा और साथ ही किसी भी अयोग्य व्यक्ति को (मतदाता) सूची में शामिल नहीं होने देगा.

यह भी पढ़ेंः चेक बाउंस के मामलों में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश, अब समन में ही मिलेगी ये सुविधा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow