बिहार में 100 साल की उम्र के कितने वोटर, पहली बार कितने डालेंगे वोट? वोटिंग से पहले जानें हर सवाल का जवाब
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद कल गुरुवार (6 नवंबर, 2025) को विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होने वाला है, जहां बिहार की जनता अपने मुद्दों के आधार पर अपने पसंद के नेता का चुनाव करेगी. इस चुनाव में वयस्क लोगों के साथ-साथ वृद्ध और वयोवृद्ध लोग, जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है, वो भी मतदान करेंगे. इसके अलावा, ऐसे युवाओं की संख्या भी लाखों में हैं, जो बिहार के विकास के लिए पहली बार वोट देगी. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य के लोगों के मन ऐसे ही कई सवाल हैं, जिनके जवाब भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने पहले ही स्पष्ट कर दिए हैं. आइए जानते हैं उन सभी सवालों और आयोग की ओर से दिए गए जवाबों के बारे में. सवालः बिहार में पहले चरण का चुनाव कब होगा? जवाबः गुरुवार (6 नवंबर, 2025) सवालः बिहार में दूसरे चरण का चुनाव कब होगा? जवाबः मंगलवार (11 नवंबर, 2025) सवालः बिहार में कुल कितने विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे? जवाबः 243 सवालः कितने विधानसभा सीटों पर पहले चरण में होंगे चुनाव? जवाबः 121 सवालः चुनाव के दूसरे चरण में कितने विधानसभा सीटों पर पड़ेंगे वोट? जवाबः 122 सवालः SIR के बाद बिहार में कुल कितने मतदाता वोट देंगे? जवाबः 7.43 करोड़ सवालः बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट देने वालों की संख्या? जवाबः 14 लाख सवालः बिहार में महिला मतदाताओं की संख्या कितनी है? जवाबः 3.5 करोड़ सवालः बिहार में पुरुष मतदाताओं की संख्या कितनी है? जवाबः 3.92 करोड़ सवालः बिहार में ट्रांसजेंडर मतदाता कितने? जवाबः 1,725 सवालः बिहार में 100 साल से ज्यादा उम्र वाले कितने वोटर हैं? जवाबः 14,000 सवालः बिहार में वोटिंग करने के लिए कितने मतदान केंद्र बना गए हैं? जवाबः 90,712 सवालः कितने मतदाताओं ने घर से वोट करने की सुविधा ली है? जवाबः 85 सवालः घुड़सवार दश्ते कितने मतदान केंद्रों की करेंगे सुरक्षा? जवाबः 250 सवालः कितने मतदान केंद्रों पर नाव से पहुंचेगी चुनाव आयोग की टीम? जवाबः 197 सवालः बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कितने मतदान अधिकारियों को किया गया तैनात? जवाबः 4.53 लाख सवालः बिहार चुनाव के लिए कितने सेक्टर अफसरों की हुई तैनाती? जवाबः 9,600 सवालः चुनाव के बाद वोटों की गिनती के लिए कितने अधिकारी तैनात? जवाबः 28,300 यह भी पढ़ेंः EXPLAINED: बिहार में जाति की राजनीति को मात देंगे Gen-Z वोटर्स! क्या साबित होंगे गेमचेंजर्स? समझिए समीकरण
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद कल गुरुवार (6 नवंबर, 2025) को विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होने वाला है, जहां बिहार की जनता अपने मुद्दों के आधार पर अपने पसंद के नेता का चुनाव करेगी. इस चुनाव में वयस्क लोगों के साथ-साथ वृद्ध और वयोवृद्ध लोग, जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है, वो भी मतदान करेंगे. इसके अलावा, ऐसे युवाओं की संख्या भी लाखों में हैं, जो बिहार के विकास के लिए पहली बार वोट देगी.
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य के लोगों के मन ऐसे ही कई सवाल हैं, जिनके जवाब भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने पहले ही स्पष्ट कर दिए हैं. आइए जानते हैं उन सभी सवालों और आयोग की ओर से दिए गए जवाबों के बारे में.
सवालः बिहार में पहले चरण का चुनाव कब होगा?
जवाबः गुरुवार (6 नवंबर, 2025)
सवालः बिहार में दूसरे चरण का चुनाव कब होगा?
जवाबः मंगलवार (11 नवंबर, 2025)
सवालः बिहार में कुल कितने विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे?
जवाबः 243
सवालः कितने विधानसभा सीटों पर पहले चरण में होंगे चुनाव?
जवाबः 121
सवालः चुनाव के दूसरे चरण में कितने विधानसभा सीटों पर पड़ेंगे वोट?
जवाबः 122
सवालः SIR के बाद बिहार में कुल कितने मतदाता वोट देंगे?
जवाबः 7.43 करोड़
सवालः बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट देने वालों की संख्या?
जवाबः 14 लाख
सवालः बिहार में महिला मतदाताओं की संख्या कितनी है?
जवाबः 3.5 करोड़
सवालः बिहार में पुरुष मतदाताओं की संख्या कितनी है?
जवाबः 3.92 करोड़
सवालः बिहार में ट्रांसजेंडर मतदाता कितने?
जवाबः 1,725
सवालः बिहार में 100 साल से ज्यादा उम्र वाले कितने वोटर हैं?
जवाबः 14,000
सवालः बिहार में वोटिंग करने के लिए कितने मतदान केंद्र बना गए हैं?
जवाबः 90,712
सवालः कितने मतदाताओं ने घर से वोट करने की सुविधा ली है?
जवाबः 85
सवालः घुड़सवार दश्ते कितने मतदान केंद्रों की करेंगे सुरक्षा?
जवाबः 250
सवालः कितने मतदान केंद्रों पर नाव से पहुंचेगी चुनाव आयोग की टीम?
जवाबः 197
सवालः बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कितने मतदान अधिकारियों को किया गया तैनात?
जवाबः 4.53 लाख
सवालः बिहार चुनाव के लिए कितने सेक्टर अफसरों की हुई तैनाती?
जवाबः 9,600
सवालः चुनाव के बाद वोटों की गिनती के लिए कितने अधिकारी तैनात?
जवाबः 28,300
यह भी पढ़ेंः EXPLAINED: बिहार में जाति की राजनीति को मात देंगे Gen-Z वोटर्स! क्या साबित होंगे गेमचेंजर्स? समझिए समीकरण
What's Your Reaction?