बिहार चुनाव से पहले दरभंगा में बोले गृहमंत्री अमित शाह, कहा - 'आतंकियों को एयरस्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर से दिया मुंहतोड़ जवाब'

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार चुनाव से ठीक पहले दरभंगा पहुंचे हैं. उन्होंने बुधवार (29 अक्तूबर) को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और लालू कंपनी (बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव) का बस चलता तो जम्मू कश्मीर से कभी भी धारा 370 नहीं हटती. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के काम गिनाते हुए हुए कहा कि एनडीए की सरकार में बिहार का विकास हो सकता है. अमित शाह ने कहा, ''हमने मिथिला के सम्मान के लिए ढेर सारी चीजें की है. मैथिली भाषा को आठवीं अनुसूची में रखा. मधुबनी पेंटिंग को जीआई टैग दिया. मखाना बोर्ड की स्थापना किया. यहां भव्य सीता माता का मंदिर बनने जा रहा है. साढ़े 500 साल से रामलला टेंट में थे, हमने अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनाने का काम किया.'' अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''कांग्रेस पार्टी और लालू एंड कंपनी ने धारा 370 को 70-70 साल से बचाकर रखा था. मोदी जी ने धारा 370 को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया. एक जमाना था जब आतंकवादी भारत की भूमि को लहूलुहान करके चले जाते थे, कोई जवाब नहीं मिलता था. आज मोदी जी के नेतृत्व में हम आतंकियों के घर में घुसकर मारते हैं. मोदी जी ने देश में आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने की परंपरा शुरू की.''   अपडेट जारी है...

Oct 29, 2025 - 13:30
 0
बिहार चुनाव से पहले दरभंगा में बोले गृहमंत्री अमित शाह, कहा - 'आतंकियों को एयरस्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर से दिया मुंहतोड़ जवाब'

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार चुनाव से ठीक पहले दरभंगा पहुंचे हैं. उन्होंने बुधवार (29 अक्तूबर) को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और लालू कंपनी (बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव) का बस चलता तो जम्मू कश्मीर से कभी भी धारा 370 नहीं हटती. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के काम गिनाते हुए हुए कहा कि एनडीए की सरकार में बिहार का विकास हो सकता है.

अमित शाह ने कहा, ''हमने मिथिला के सम्मान के लिए ढेर सारी चीजें की है. मैथिली भाषा को आठवीं अनुसूची में रखा. मधुबनी पेंटिंग को जीआई टैग दिया. मखाना बोर्ड की स्थापना किया. यहां भव्य सीता माता का मंदिर बनने जा रहा है. साढ़े 500 साल से रामलला टेंट में थे, हमने अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनाने का काम किया.''

अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''कांग्रेस पार्टी और लालू एंड कंपनी ने धारा 370 को 70-70 साल से बचाकर रखा था. मोदी जी ने धारा 370 को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया. एक जमाना था जब आतंकवादी भारत की भूमि को लहूलुहान करके चले जाते थे, कोई जवाब नहीं मिलता था. आज मोदी जी के नेतृत्व में हम आतंकियों के घर में घुसकर मारते हैं. मोदी जी ने देश में आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने की परंपरा शुरू की.''

 

अपडेट जारी है...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow