बिकने जा रहा सीमेंट बनाने वाली इस कंपनी का बड़ा हिस्सा, भनक लगते ही शेयर खरीदने दौड़े निवेशक

Cement stock: हैदराबाद बेस्ड सीमेंट बनाने वाली कंपनी सागर सीमेंट्स लिमिटेड (Sagar Cement Limited) ने बीते सोमवार (16 मार्च) को अपनी सब्सिडियरी कंपनी आंध्र सीमेंट्स लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बेचने का ऐलान कर दिया. कंपनी ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए अपनी कुल 7.24 परसेंट (लगभग 66.76 लाख इक्विटी शेयर) की हिस्सेदारी बेच रही है. यह सौदा 52 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर किया जाएगा.  क्यों बेची जा रही हिस्सेदारी? कंपनी के बोर्ड ने मार्केट रेगुलेटर सेबी के न्यूनतम सार्वजनिक शेयरहोल्डिंग (MPS) की गाइडलाइन का पालन करने के लिए यह फैसला लिया. शेयर बाजार के नियमों के मुताबिक, किसी कंपनी में मालिक या प्रोमोटर्स की हिस्सेदारी 75 परसेंट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए ताकि बाकी के 25 परसेंट शेयर जनता के पास रहे. चूंकि सागर सीमेंट्स (प्रोमोटर) के पास आंध्र सीमेंट्स के 90 परसेंट शेयर हैं. यानी कि यह तय लिमिट 75 परसेंट से ज्यादा है. इसी 15 परसेंट अंतर को पाटने के लिए सागर सीमेंट्स कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच रही है ताकि नियमों के मुताबिक, उसकी भी हिस्सेदारी कंपनी में घटकर 75 परसेंट के दायरे में आ जाए और बाकी आम निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़कर 25 परसेंट हो जाए. इससे बाजार में शेयरों की खरीद-बिक्री सही ढंग से हो पाती है. इस ऑफर-फॉर-सेल के तहत नॉन-रिटेल निवेशकों को 17 मार्च को बोली लगाने का मौका मिलेगा, जबकि रिटेल निवेशक 18 मार्च को बोली लगा सकेंगे. शेयरों में तेजी इस खबर के बाद आंध्र सीमेंट लिमिटेड के शेयरों में आज गजब की तेजी देखने को मिल रही है. कंपनी के शेयर लगभग 10 परसेंट उछलकर 56 रुपये के इंट्रा-डे हाई लेवल पर पहुंच गए. कंपनी में 7.24 हिस्सेदारी बेचने के लिए OFS विंडो आज से खुला है. इसके लिए फ्लोर प्राइस 52 रुपये तय किया गया है. चूंकि शेयर की ओपेनिंग इससे ऊपर हुई इसलिए खरीदारी और बढ़ गई. आज का दिन गैर-खुदरा निवेशकों (म्यूचुअल फंड और बैंक) के लिए सुरक्षित है और उनकी ओर से भारी डिमांड के कारण शेयरों में तेजी देखी जा रही है. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) ये भी पढ़ें: ईरान में जंग के बीच भारत की बड़ी तैयारी, कनाडा पर इस चीज की सप्लाई को लेकर हिंदुस्तान की पैनी नजर

Mar 17, 2026 - 15:30
 0
बिकने जा रहा सीमेंट बनाने वाली इस कंपनी का बड़ा हिस्सा, भनक लगते ही शेयर खरीदने दौड़े निवेशक

Cement stock: हैदराबाद बेस्ड सीमेंट बनाने वाली कंपनी सागर सीमेंट्स लिमिटेड (Sagar Cement Limited) ने बीते सोमवार (16 मार्च) को अपनी सब्सिडियरी कंपनी आंध्र सीमेंट्स लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बेचने का ऐलान कर दिया. कंपनी ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए अपनी कुल 7.24 परसेंट (लगभग 66.76 लाख इक्विटी शेयर) की हिस्सेदारी बेच रही है. यह सौदा 52 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर किया जाएगा. 

क्यों बेची जा रही हिस्सेदारी?

कंपनी के बोर्ड ने मार्केट रेगुलेटर सेबी के न्यूनतम सार्वजनिक शेयरहोल्डिंग (MPS) की गाइडलाइन का पालन करने के लिए यह फैसला लिया. शेयर बाजार के नियमों के मुताबिक, किसी कंपनी में मालिक या प्रोमोटर्स की हिस्सेदारी 75 परसेंट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए ताकि बाकी के 25 परसेंट शेयर जनता के पास रहे. चूंकि सागर सीमेंट्स (प्रोमोटर) के पास आंध्र सीमेंट्स के 90 परसेंट शेयर हैं. यानी कि यह तय लिमिट 75 परसेंट से ज्यादा है.

इसी 15 परसेंट अंतर को पाटने के लिए सागर सीमेंट्स कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच रही है ताकि नियमों के मुताबिक, उसकी भी हिस्सेदारी कंपनी में घटकर 75 परसेंट के दायरे में आ जाए और बाकी आम निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़कर 25 परसेंट हो जाए. इससे बाजार में शेयरों की खरीद-बिक्री सही ढंग से हो पाती है. इस ऑफर-फॉर-सेल के तहत नॉन-रिटेल निवेशकों को 17 मार्च को बोली लगाने का मौका मिलेगा, जबकि रिटेल निवेशक 18 मार्च को बोली लगा सकेंगे.

शेयरों में तेजी

इस खबर के बाद आंध्र सीमेंट लिमिटेड के शेयरों में आज गजब की तेजी देखने को मिल रही है. कंपनी के शेयर लगभग 10 परसेंट उछलकर 56 रुपये के इंट्रा-डे हाई लेवल पर पहुंच गए. कंपनी में 7.24 हिस्सेदारी बेचने के लिए OFS विंडो आज से खुला है. इसके लिए फ्लोर प्राइस 52 रुपये तय किया गया है. चूंकि शेयर की ओपेनिंग इससे ऊपर हुई इसलिए खरीदारी और बढ़ गई. आज का दिन गैर-खुदरा निवेशकों (म्यूचुअल फंड और बैंक) के लिए सुरक्षित है और उनकी ओर से भारी डिमांड के कारण शेयरों में तेजी देखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

ईरान में जंग के बीच भारत की बड़ी तैयारी, कनाडा पर इस चीज की सप्लाई को लेकर हिंदुस्तान की पैनी नजर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow