बारिश के चलते टली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE&MT परीक्षा, नई तारीख जारी
बारिश और खराब मौसम के चलते आज होने वाली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट स्थगित कर दिया गया है. अब इस दिन परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का PE&MT 10 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा. पुलिस की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि आज 22 अगस्त को निर्धारित परीक्षा को मौसम की स्थिति को देखते हुए टाला गया है और परीक्षा को सुचारू रूप से ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है. 10 सितंबर को होगा PE&MT 22 अगस्त 2026 को होने वाली कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव PE&MT अब 10 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवारों को अपने पुराने एडमिट कार्ड में दिए गए उस परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम पर पहुंचना होगा. दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 22 अगस्त के लिए जारी किया गया एडमिट कार्ड-ई एडमिशन सर्टिफिकेट 10 सितंबर को भी मान्य रहेगा यानी अब उम्मीदवारों को नया एडमिट कार्ड जारी करने नहीं किया जाएगा. परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम में कोई बदलाव नहीं जिन उम्मीदवारों की परीक्षा स्थगित हुई है, उनके लिए परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अभ्यर्थियों को अपने मौजूदा एडमिट कार्ड में दिए गए डिटेल के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त समय से पहले पहुंचे और PE&MT के लिए जरूरी सभी डॉक्यूमेंट अपने साथ लेकर जाए. ये भी पढ़ें-कभी भी जारी हो सकता है UPTET 2026 रिजल्ट, 2 लाख अभ्यर्थियों को इंतजार बाकी तारीखों में बदलाव नहीं दिल्ली पुलिस के नोटिस के अनुसार 22 अगस्त के लिए जारी किया गया यह एडमिट कार्ड ही 10 सितंबर की परीक्षा के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. उम्मीदवार अपने पुराने एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखें और उसी के आधार पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हो. इसके अलावा PE&MT का बाकी शेड्यूल पहले की तरह जारी रहेगा. आगे किसी तारीख में बदलाव किया जाता है, तो इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी. उम्मीदवारों को रखना होगा इन बातों का ध्यान 22 अगस्त की परीक्षा अब 10 सितंबर को होगी. नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है. 22 अगस्त को जारी किया एडमिट कार्ड ही 10 सितंबर को मान्य रहेगा परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम वही रहेगा. एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों के अनुसार जरूरी डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाने होंगे. परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना होगा. ये भी पढ़ें-NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा
बारिश और खराब मौसम के चलते आज होने वाली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट स्थगित कर दिया गया है. अब इस दिन परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का PE&MT 10 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा. पुलिस की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि आज 22 अगस्त को निर्धारित परीक्षा को मौसम की स्थिति को देखते हुए टाला गया है और परीक्षा को सुचारू रूप से ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है.
10 सितंबर को होगा PE&MT
22 अगस्त 2026 को होने वाली कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव PE&MT अब 10 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवारों को अपने पुराने एडमिट कार्ड में दिए गए उस परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम पर पहुंचना होगा. दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 22 अगस्त के लिए जारी किया गया एडमिट कार्ड-ई एडमिशन सर्टिफिकेट 10 सितंबर को भी मान्य रहेगा यानी अब उम्मीदवारों को नया एडमिट कार्ड जारी करने नहीं किया जाएगा.
परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम में कोई बदलाव नहीं
जिन उम्मीदवारों की परीक्षा स्थगित हुई है, उनके लिए परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अभ्यर्थियों को अपने मौजूदा एडमिट कार्ड में दिए गए डिटेल के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त समय से पहले पहुंचे और PE&MT के लिए जरूरी सभी डॉक्यूमेंट अपने साथ लेकर जाए.
ये भी पढ़ें-कभी भी जारी हो सकता है UPTET 2026 रिजल्ट, 2 लाख अभ्यर्थियों को इंतजार
बाकी तारीखों में बदलाव नहीं
दिल्ली पुलिस के नोटिस के अनुसार 22 अगस्त के लिए जारी किया गया यह एडमिट कार्ड ही 10 सितंबर की परीक्षा के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. उम्मीदवार अपने पुराने एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखें और उसी के आधार पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हो. इसके अलावा PE&MT का बाकी शेड्यूल पहले की तरह जारी रहेगा. आगे किसी तारीख में बदलाव किया जाता है, तो इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी.
उम्मीदवारों को रखना होगा इन बातों का ध्यान
- 22 अगस्त की परीक्षा अब 10 सितंबर को होगी.
- नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है.
- 22 अगस्त को जारी किया एडमिट कार्ड ही 10 सितंबर को मान्य रहेगा
- परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम वही रहेगा.
- एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों के अनुसार जरूरी डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाने होंगे.
- परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना होगा.
ये भी पढ़ें-NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा
What's Your Reaction?