बाबर आजम को बिग बैश लीग खेलने के कितने रुपये मिलेंगे? सैलरी उड़ा देगी आपके होश

Babar Azam BBL Salary: बिग बैश लीग (BBL 2025-26) सीजन में बाबर आजम अपना बीबीएल डेब्यू करने वाले हैं. पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान बाबर, इस बार सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते नजर आएंगे. दरअसल सीजन शुरू होने से पूर्व एक 'प्री-ड्राफ्ट साइन' प्रक्रिया होती है, जिसमें टीमों के पास एक विदेशी खिलाड़ी को साइन करने का मौका होता है. इसी प्रक्रिया के तहत सिडनी सिक्सर्स ने बाबर आजम को अपने स्क्वाड में शामिल किया है. यहां आप जान पाएंगे कि आखिर बाबर आजम BBL में खेलने के लिए कितने पैसे लेंगे? बाबर आजम को कितनी सैलरी? बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स फ्रैंचाइजी भी सैलरी सिस्टम का पालन करती है. BBL में किसी प्लेयर को मिलने वाली सबसे अधिक तंख्वाह 4 लाख 20 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर होती है. यह रकम भारतीय मुद्रा में करीब 2.35 करोड़ रुपये के बराबर है. इसलिए बाबर आजम को BBL में खेलने के लिए अधिकतम 2.35 करोड़ रुपये की सैलरी ही मिल पाएगी. बता दें कि बिग बैश लीग में एक टीम का सैलरी कैप करीब 16.77 करोड़ रुपये का होता है. टीम को इसी में से 18 खिलाड़ियों के रोस्टर की तंख्वाह को बांटना होता है. बाबर आजम ने अपने 320 मैचों के टी20 करियर में 11,330 रन बनाए हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 130 भी नहीं है. आज 180-190 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी के दौर में बाबर केवल 129 के स्ट्राइक रेट से खेलते हैं. इसलिए संभव है कि सिडनी सिक्सर्स उनपर 2.35 करोड़ रुपये नहीं लुटाएगी. PSL में कितनी सैलरी लेते हैं बाबर आजम पाकिस्तान की सबसे बड़ी टी20 फ्रैंचाइजी लीग, PSL में बाबर आजम पेशावर जाल्मी के लिए खेलते हैं. पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने के लिए उन्हें करीब 1.88 करोड़ रुपये (भारतीय मुद्रा में) की सैलरी मिलती है. हालांकि वो PSL में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी जरूर हैं. बता दें कि IPL 205 में एक अनकैप्ड खिलाड़ी को मिलने वाली अधिकतम सैलरी भी बाबर आजम की BBL सैलरी से ज्यादा होगी. यह भी पढ़ें: WTC 2023-25 में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसने लिए सबसे ज्यादा विकेट; जानें सबकुछ

Jun 15, 2025 - 16:30
 0
बाबर आजम को बिग बैश लीग खेलने के कितने रुपये मिलेंगे? सैलरी उड़ा देगी आपके होश

Babar Azam BBL Salary: बिग बैश लीग (BBL 2025-26) सीजन में बाबर आजम अपना बीबीएल डेब्यू करने वाले हैं. पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान बाबर, इस बार सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते नजर आएंगे. दरअसल सीजन शुरू होने से पूर्व एक 'प्री-ड्राफ्ट साइन' प्रक्रिया होती है, जिसमें टीमों के पास एक विदेशी खिलाड़ी को साइन करने का मौका होता है. इसी प्रक्रिया के तहत सिडनी सिक्सर्स ने बाबर आजम को अपने स्क्वाड में शामिल किया है. यहां आप जान पाएंगे कि आखिर बाबर आजम BBL में खेलने के लिए कितने पैसे लेंगे?

बाबर आजम को कितनी सैलरी?

बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स फ्रैंचाइजी भी सैलरी सिस्टम का पालन करती है. BBL में किसी प्लेयर को मिलने वाली सबसे अधिक तंख्वाह 4 लाख 20 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर होती है. यह रकम भारतीय मुद्रा में करीब 2.35 करोड़ रुपये के बराबर है. इसलिए बाबर आजम को BBL में खेलने के लिए अधिकतम 2.35 करोड़ रुपये की सैलरी ही मिल पाएगी.

बता दें कि बिग बैश लीग में एक टीम का सैलरी कैप करीब 16.77 करोड़ रुपये का होता है. टीम को इसी में से 18 खिलाड़ियों के रोस्टर की तंख्वाह को बांटना होता है. बाबर आजम ने अपने 320 मैचों के टी20 करियर में 11,330 रन बनाए हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 130 भी नहीं है. आज 180-190 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी के दौर में बाबर केवल 129 के स्ट्राइक रेट से खेलते हैं. इसलिए संभव है कि सिडनी सिक्सर्स उनपर 2.35 करोड़ रुपये नहीं लुटाएगी.

PSL में कितनी सैलरी लेते हैं बाबर आजम

पाकिस्तान की सबसे बड़ी टी20 फ्रैंचाइजी लीग, PSL में बाबर आजम पेशावर जाल्मी के लिए खेलते हैं. पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने के लिए उन्हें करीब 1.88 करोड़ रुपये (भारतीय मुद्रा में) की सैलरी मिलती है. हालांकि वो PSL में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी जरूर हैं. बता दें कि IPL 205 में एक अनकैप्ड खिलाड़ी को मिलने वाली अधिकतम सैलरी भी बाबर आजम की BBL सैलरी से ज्यादा होगी.

यह भी पढ़ें:

WTC 2023-25 में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसने लिए सबसे ज्यादा विकेट; जानें सबकुछ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow