बांग्लादेश में बवाल... BPL 2026 का मैच रद्द होने से नाराज फैंस ने स्टेडियम के बाहर की तोड़फोड़, वीडियो वायरल
बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन आज (15 जनवरी) से शुरू होना था. टॉस के लिए रेफरी आ गए थे, लेकिन दोनों टीमों (राजशाही और सिलहट टाइटंस) के कप्तान ग्राउंड पर आए ही नहीं. सभी खिलाड़ियों ने इस लीग का बायकॉट किया और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को सख्त चेतावनी दी कि अगर बीसीबी डायरेक्टर नजमुल इस्लाम को उनके पद से नहीं हटाया गया तो कोई भी खिलाड़ी नहीं खेलेगा. अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम के बाहर का है. वीडियो में गुस्साए फैंस तोड़फोड़ कर रहे हैं, जो बीपीएल का मैच रद्द होने से नाराज थे. बांग्लादेश प्रीमियर लीग का पहला मैच राजशाही और सिलहट टाइटंस के बीच शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होना था, जो रद्द हो गया. गुस्साए फैंस ने स्टेडियम के बाहर लगे पोस्टर फाड़ दिए. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि गुस्साए लोगों के हाथ में डंडे हैं, जिससे वह चीजों पर मार रहे हैं. वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि लोग बीपीएल मैच रद्द होने और बीसीबी डायरेक्टर को उनके पद से हटाए जाने से नाराज हैं. Fans are angry over BPL match cancelation and removal of Md Najmul Islam. They started to protest and vandalize in front of Mirpur Stadium. pic.twitter.com/QEhSGN0Nop — Shadman Sakib Arnob (@arnuX05) January 15, 2026 BCB ने डायरेक्टर को पद से हटाया बांग्लादेश क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने साफ कहा था कि जब तक बीसीबी डायरेक्टर नजमुल इस्लाम को उनके पद से नहीं हटाएगा, तब तक कोई प्लेयर्स किसी भी लीग या टूर्नामेंट में नहीं खेलेगा. बीसीबी को उनके आगे झुकना पड़ा, उन्होंने नजमुल को उनके पद से हटा दिया. दरअसल उन्होंने कुछ दिन पहले पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को इंडियन एजेंट कहा था, क्योंकि उन्होंने बीसीबी अधिकारीयों को सलाह दी थी कि बिना सोचे समझे बयानबाजी से बचे. नजमुल ने कहा था कि अगर आईसीसी बांग्लादेश के मैचों का शेड्यूल नहीं बदलता है तो वह टूर्नामेंट से हट जाएंगे. इस पर तमीम ने कहा था कि जल्दबाजी में कुछ भी कहना गलत है. इसके जवाब में नजमुल ने तमीम को 'इंडियन एजेंट' कहकर उनका मजाक उड़ाया था.
बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन आज (15 जनवरी) से शुरू होना था. टॉस के लिए रेफरी आ गए थे, लेकिन दोनों टीमों (राजशाही और सिलहट टाइटंस) के कप्तान ग्राउंड पर आए ही नहीं. सभी खिलाड़ियों ने इस लीग का बायकॉट किया और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को सख्त चेतावनी दी कि अगर बीसीबी डायरेक्टर नजमुल इस्लाम को उनके पद से नहीं हटाया गया तो कोई भी खिलाड़ी नहीं खेलेगा. अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम के बाहर का है. वीडियो में गुस्साए फैंस तोड़फोड़ कर रहे हैं, जो बीपीएल का मैच रद्द होने से नाराज थे.
बांग्लादेश प्रीमियर लीग का पहला मैच राजशाही और सिलहट टाइटंस के बीच शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होना था, जो रद्द हो गया. गुस्साए फैंस ने स्टेडियम के बाहर लगे पोस्टर फाड़ दिए. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि गुस्साए लोगों के हाथ में डंडे हैं, जिससे वह चीजों पर मार रहे हैं. वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि लोग बीपीएल मैच रद्द होने और बीसीबी डायरेक्टर को उनके पद से हटाए जाने से नाराज हैं.
Fans are angry over BPL match cancelation and removal of Md Najmul Islam. They started to protest and vandalize in front of Mirpur Stadium. pic.twitter.com/QEhSGN0Nop — Shadman Sakib Arnob (@arnuX05) January 15, 2026
BCB ने डायरेक्टर को पद से हटाया
बांग्लादेश क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने साफ कहा था कि जब तक बीसीबी डायरेक्टर नजमुल इस्लाम को उनके पद से नहीं हटाएगा, तब तक कोई प्लेयर्स किसी भी लीग या टूर्नामेंट में नहीं खेलेगा. बीसीबी को उनके आगे झुकना पड़ा, उन्होंने नजमुल को उनके पद से हटा दिया.
दरअसल उन्होंने कुछ दिन पहले पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को इंडियन एजेंट कहा था, क्योंकि उन्होंने बीसीबी अधिकारीयों को सलाह दी थी कि बिना सोचे समझे बयानबाजी से बचे. नजमुल ने कहा था कि अगर आईसीसी बांग्लादेश के मैचों का शेड्यूल नहीं बदलता है तो वह टूर्नामेंट से हट जाएंगे. इस पर तमीम ने कहा था कि जल्दबाजी में कुछ भी कहना गलत है. इसके जवाब में नजमुल ने तमीम को 'इंडियन एजेंट' कहकर उनका मजाक उड़ाया था.
What's Your Reaction?