बांग्लादेश के सामने नई मुसीबत, ICC ने लिया एक्शन, चाहकर भी कुछ नहीं कर पाएगा BCB
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) टी20 वर्ल्ड कप 2026 को कवर करने की चाह रखने वाले बांग्लादेशी पत्रकारों के लिए अपनी मीडिया मान्यता प्रक्रिया की समीक्षा कर रहा है. बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत यात्रा ना करने का निर्णय किया था, जिसके बाद आईसीसी ने अपनी आवेदन प्रक्रिया में बदलाव करना शुरू कर दिया है. कुछ बांग्लादेशी पत्रकारों का कहना है कि उनके आवेदन को आईसीसी अस्वीकार कर चुका है. न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार आईसीसी के सूत्रों ने बताया कि अनुरोध करने वालों की संख्या और शेड्यूल को देखते हुए प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि तकरीबन 80-90 बांग्लादेशी पत्रकारों ने मीडिया मान्यता के लिए आवेदन किया था. मगर सूत्र ने बताया कि यदि बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप में भाग ले भी रही होती, तो इतने सारे आवेदनों को स्वीकृति देना संभव नहीं होता. आईसीसी घरेलू बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर मीडिया आवेदनों ओर निर्णय लेती है. नियम अनुसार देखें तो पत्रकारों की संख्या 40 से अधिक नहीं होनी चाहिए. इस मामले पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के मीडिया मैनेजर ने बताया कि आईसीसी के समक्ष यह मामला उठाया जा चुका है. बीसीबी के मीडिया मैनेजर अमजद हुसैन ने रिपोर्टर्स से बात करते हुए बताया कि फैसला कल आया था और इस मामले पर हमने विवरण की मांग की है. अमजद हुसैन ने कहा कि यह मामला गोपनीय है और वे जानना चाहते थे कि ऐसा क्यों हुआ. अब बांग्लादेशी पत्रकारों को नए आवेदन करने होंगे, जिनका मूल्यांकन एक-एक करके किया जाएगा. ICC के आकलन अनुसार बांग्लादेशी क्रिकेट टीम को भारत जाने पर कोई खतरा नहीं था, इसके बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम को भेजने से इनकार कर दिया था. यह भी पढ़ें: अगर ऐसा हुआ, तो बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप में वापस बुलाएगा ICC? लेकिन पाकिस्तान बन रहा अड़चन
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) टी20 वर्ल्ड कप 2026 को कवर करने की चाह रखने वाले बांग्लादेशी पत्रकारों के लिए अपनी मीडिया मान्यता प्रक्रिया की समीक्षा कर रहा है. बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत यात्रा ना करने का निर्णय किया था, जिसके बाद आईसीसी ने अपनी आवेदन प्रक्रिया में बदलाव करना शुरू कर दिया है. कुछ बांग्लादेशी पत्रकारों का कहना है कि उनके आवेदन को आईसीसी अस्वीकार कर चुका है.
न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार आईसीसी के सूत्रों ने बताया कि अनुरोध करने वालों की संख्या और शेड्यूल को देखते हुए प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि तकरीबन 80-90 बांग्लादेशी पत्रकारों ने मीडिया मान्यता के लिए आवेदन किया था. मगर सूत्र ने बताया कि यदि बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप में भाग ले भी रही होती, तो इतने सारे आवेदनों को स्वीकृति देना संभव नहीं होता.
आईसीसी घरेलू बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर मीडिया आवेदनों ओर निर्णय लेती है. नियम अनुसार देखें तो पत्रकारों की संख्या 40 से अधिक नहीं होनी चाहिए.
इस मामले पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के मीडिया मैनेजर ने बताया कि आईसीसी के समक्ष यह मामला उठाया जा चुका है. बीसीबी के मीडिया मैनेजर अमजद हुसैन ने रिपोर्टर्स से बात करते हुए बताया कि फैसला कल आया था और इस मामले पर हमने विवरण की मांग की है. अमजद हुसैन ने कहा कि यह मामला गोपनीय है और वे जानना चाहते थे कि ऐसा क्यों हुआ.
अब बांग्लादेशी पत्रकारों को नए आवेदन करने होंगे, जिनका मूल्यांकन एक-एक करके किया जाएगा. ICC के आकलन अनुसार बांग्लादेशी क्रिकेट टीम को भारत जाने पर कोई खतरा नहीं था, इसके बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम को भेजने से इनकार कर दिया था.
यह भी पढ़ें:
अगर ऐसा हुआ, तो बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप में वापस बुलाएगा ICC? लेकिन पाकिस्तान बन रहा अड़चन
What's Your Reaction?