बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा? इस रिपोर्ट से जुड़ा है मामला

बांग्लादेश सरकार ने साफ कर दिया है कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी. उसने वर्ल्ड कप मैचों को भारत से बाहर शिफ्ट किए जाने की मांग पूरी ना होने के बाद यह फैसला लिया है. इसके बाद यह चर्चा तेज होने लगी है कि बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान भी टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार कर सकता है. जानिए क्या है इन दावों से जुड़ा सच और इस चर्चा के पीछे असली वजह. आईसीसी बोर्ड मीटिंग से पूर्व पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड को पत्र लिखा था, जिसमें उसने आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश का अपनी टीम को भारत ना भेजने के फैसले का समर्थन किया था. ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक बोर्ड मीटिंग में केवल पाकिस्तान ने BCB का समर्थन किया था. बोर्ड मीटिंग में भारत के लिए ज्यादा वोट पड़े, इसलिए ICC ने बांग्लादेश की वेन्यू चेंज की मांग को ठुकरा दिया था. इस मामले में ना बांग्लादेश और ना ही पाकिस्तान की चली. अब बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 को बॉयकॉट करने जा रहा है. चूंकि पाकिस्तान ने उसका खुलेतौर पर सपोर्ट किया था, इसलिए दावा किया जा रहा है कि PCB भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार करने का निर्णय ले सकता है. बांग्लादेश सरकार का स्टेटमेंट जारी होने से पूर्व एक रिपोर्ट सामने आई कि ICC अगर बांग्लादेश के पक्ष में फैसला नहीं सुनाती है, तो पाकिस्तान भी वर्ल्ड कप को बॉयकॉट कर सकता है. क्या पाकिस्तान भी करेगा बहिष्कार? टेलीकॉम एशिया सपोर्ट की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार PCB के सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार नहीं कर सकता है, क्योंकि उसके मैच पहले ही भारत से बाहर खेले जाएंगे. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पूर्व BCCI और PCB के बीच भारत-पाकिस्तान के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर करवाने को लेकर सहमति बनी थी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे. यह भी पढ़ें: Watch: बाबर आजम का फिर बना 'मजाक', 37 सेकंड के इस वीडियो पर लोगों ने उड़ाई खिल्ली; वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Jan 22, 2026 - 20:30
 0
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा? इस रिपोर्ट से जुड़ा है मामला

बांग्लादेश सरकार ने साफ कर दिया है कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी. उसने वर्ल्ड कप मैचों को भारत से बाहर शिफ्ट किए जाने की मांग पूरी ना होने के बाद यह फैसला लिया है. इसके बाद यह चर्चा तेज होने लगी है कि बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान भी टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार कर सकता है. जानिए क्या है इन दावों से जुड़ा सच और इस चर्चा के पीछे असली वजह.

आईसीसी बोर्ड मीटिंग से पूर्व पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड को पत्र लिखा था, जिसमें उसने आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश का अपनी टीम को भारत ना भेजने के फैसले का समर्थन किया था. ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक बोर्ड मीटिंग में केवल पाकिस्तान ने BCB का समर्थन किया था. बोर्ड मीटिंग में भारत के लिए ज्यादा वोट पड़े, इसलिए ICC ने बांग्लादेश की वेन्यू चेंज की मांग को ठुकरा दिया था. इस मामले में ना बांग्लादेश और ना ही पाकिस्तान की चली.

अब बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 को बॉयकॉट करने जा रहा है. चूंकि पाकिस्तान ने उसका खुलेतौर पर सपोर्ट किया था, इसलिए दावा किया जा रहा है कि PCB भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार करने का निर्णय ले सकता है. बांग्लादेश सरकार का स्टेटमेंट जारी होने से पूर्व एक रिपोर्ट सामने आई कि ICC अगर बांग्लादेश के पक्ष में फैसला नहीं सुनाती है, तो पाकिस्तान भी वर्ल्ड कप को बॉयकॉट कर सकता है.

क्या पाकिस्तान भी करेगा बहिष्कार?

टेलीकॉम एशिया सपोर्ट की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार PCB के सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार नहीं कर सकता है, क्योंकि उसके मैच पहले ही भारत से बाहर खेले जाएंगे. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पूर्व BCCI और PCB के बीच भारत-पाकिस्तान के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर करवाने को लेकर सहमति बनी थी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें:

Watch: बाबर आजम का फिर बना 'मजाक', 37 सेकंड के इस वीडियो पर लोगों ने उड़ाई खिल्ली; वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow