बांग्लादेश के पूर्व कप्तान को पड़ा दिल का दौरा, 11 साल के इंटरनेशनल करियर में खेले 7 मैच

Bangladesh Captain Faruque Ahmed Heart-Attack: बांग्लादेश क्रिकेट टीम पूर्व कप्तान फारुक अहमद को हार्ट अटैक आया है. बीते दिन रविवार, 10 नवंबर को सीने में दर्द की शिकायत के चलते फारुक अहमद को बांग्लादेश की राजधानी ढाका के अस्पताल में भर्ती कराया गया. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, फारुक अहमद को सीने में दर्द हुआ था, जिसके बाद फौरन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी एक आर्टरी में ब्लॉकेज है, जिसकी वजह से उनके सीने में दर्द उठा. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने डेली सन को जानकारी देते हुए बताया कि फारुक अहमद के हार्ट की सर्जरी की गई है. बांग्लादेशी कप्तान फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं. एंजियोग्राम के जरिए हार्ट में ब्लॉकेज का पता लगाया था. डॉक्टर्स ने शाम में फारुक अहमद के सीने में स्टेंट डाला है. वे फिलहाल अस्पताल में ही भर्ती हैं. 11 साल के इंटरनेशनल करियर में 7 मैच फारुक अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 29 अक्टूबर, 1988 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच से कदम रखा था. वहीं इस खिलाड़ी ने बांग्लादेश के लिए आखिरी मुकाबला 21 मई, 1999 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला. इस साल के इंटरनेशनल करियर में फारुक अहमद ने केवल 7 मैच खेले और इन सात मैचों के दौरान ही इस खिलाड़ी को टीम की कप्तानी करने का मौका भी मिला. फारुक अहमद ने डॉमेस्टिक क्रिकेट भी खेला, जिसमें वे सफल कप्तान के तौर पर सामने आए थे. इसके लिए उन्हें 1993-94 के दौरान बांग्लादेश की वनडे टीम का कप्तान बनाया गया, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का ये फैसला सही साबित नहीं हुआ और वे जल्दी ही कप्तानी से हटा दिए गए. फारुक अहमद ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी 5 मुकाबले खेले, जिसमें 8 पारियों 258 रन बनाए. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बेस्ट स्कोर 68 रन रहा. फारुक अहमद का इंटरनेशनल करियर में हाईएस्ट स्कोर 57 रन रहा. फारुक अहमद ने ये 57 रन 1990 में भारत के खिलाफ चंडीगढ़ में खेले वनडे मैच में मारे थे. यह भी पढ़ें कप्तान ऋषभ पंत का गलत फैसला पड़ा भारी, दूसरे टेस्ट में 5 विकेट से हारा भारत, दक्षिण अफ्रीका की जीत

Nov 10, 2025 - 10:30
 0
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान को पड़ा दिल का दौरा, 11 साल के इंटरनेशनल करियर में खेले 7 मैच

Bangladesh Captain Faruque Ahmed Heart-Attack: बांग्लादेश क्रिकेट टीम पूर्व कप्तान फारुक अहमद को हार्ट अटैक आया है. बीते दिन रविवार, 10 नवंबर को सीने में दर्द की शिकायत के चलते फारुक अहमद को बांग्लादेश की राजधानी ढाका के अस्पताल में भर्ती कराया गया. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, फारुक अहमद को सीने में दर्द हुआ था, जिसके बाद फौरन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी एक आर्टरी में ब्लॉकेज है, जिसकी वजह से उनके सीने में दर्द उठा.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने डेली सन को जानकारी देते हुए बताया कि फारुक अहमद के हार्ट की सर्जरी की गई है. बांग्लादेशी कप्तान फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं. एंजियोग्राम के जरिए हार्ट में ब्लॉकेज का पता लगाया था. डॉक्टर्स ने शाम में फारुक अहमद के सीने में स्टेंट डाला है. वे फिलहाल अस्पताल में ही भर्ती हैं.

11 साल के इंटरनेशनल करियर में 7 मैच

फारुक अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 29 अक्टूबर, 1988 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच से कदम रखा था. वहीं इस खिलाड़ी ने बांग्लादेश के लिए आखिरी मुकाबला 21 मई, 1999 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला. इस साल के इंटरनेशनल करियर में फारुक अहमद ने केवल 7 मैच खेले और इन सात मैचों के दौरान ही इस खिलाड़ी को टीम की कप्तानी करने का मौका भी मिला.

फारुक अहमद ने डॉमेस्टिक क्रिकेट भी खेला, जिसमें वे सफल कप्तान के तौर पर सामने आए थे. इसके लिए उन्हें 1993-94 के दौरान बांग्लादेश की वनडे टीम का कप्तान बनाया गया, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का ये फैसला सही साबित नहीं हुआ और वे जल्दी ही कप्तानी से हटा दिए गए. फारुक अहमद ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी 5 मुकाबले खेले, जिसमें 8 पारियों 258 रन बनाए. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बेस्ट स्कोर 68 रन रहा. फारुक अहमद का इंटरनेशनल करियर में हाईएस्ट स्कोर 57 रन रहा. फारुक अहमद ने ये 57 रन 1990 में भारत के खिलाफ चंडीगढ़ में खेले वनडे मैच में मारे थे.

यह भी पढ़ें

कप्तान ऋषभ पंत का गलत फैसला पड़ा भारी, दूसरे टेस्ट में 5 विकेट से हारा भारत, दक्षिण अफ्रीका की जीत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow