बल्लेबाज वही, आउट होने का तरीका भी सेम, क्रिकेट में ऐसा चमत्कार पहले नहीं देखा होगा

महिला क्रिकेट में एक गजब का संयोग देखने को मिला, जो क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ. श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने महिला एशिया कप में इंडोनेशिया के खिलाफ हैट्रिक ली. उन्होंने जिन 3 बल्लेबाजों को आउट किया, वही बल्लेबाज इससे पिछली हैट्रिक में भी शिकार हुए थे. इसके आलावा भी एक और चीज थी, जो दोनों हैट्रिक में एक जैसी थी. महिला एशिया कप में बुधवार, 2 सितंबर को श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रनों से हराया. श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 3.3 ओवरों में 5 रन देकर 7 विकेट चटकाए. इसमें एक हैट्रिक शामिल थी, जो उन्होंने 19वें ओवर में ली. उन्होंने पहली गेंद पर नी कदेक अरियानी, दूसरी गेंद पर न्योमन मेप्रियानी और तीसरी गेंद पर अगुंग लक्ष्मी को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की. पहली बार देखने को मिला ऐसा संयोग! महिला क्रिकेट में अट्टापट्टू से पहले थाईलैंड की खिलाड़ी फणीता माया ने हैट्रिक ली थी. उन्होंने भी इंडोनेशिया के खिलाफ लगातार 3 गेंदों में 3 विकेट चटकाए थे, जो इसी साल हुए एसीसी महिला प्रीमियर कप में हुआ था. संयोग की बात ये हैं कि माया ने भी पहली, दूसरी और तीसरी गेंद पर अरियानी, मेप्रियानी और लक्ष्मी को ही आउट किया था. इससे भी हैरानी वाली बात ये हैं कि दोनों ने तीनों बल्लेबाजों को एक ही तरीके से आउट किया. अट्टापट्टू ने हैट्रिक में इन बल्लेबाजों को किया आउट कदेक अरियानी (बोल्ड) न्योमन मेप्रियानी (एलबीडबल्यू) अगुंग लक्ष्मी (एलबीडबल्यू) यह भी पढ़ें- 'वैभव को बनाएंगे अगला सचिन तेंदुलकर...', BCCI ने बनाया जबरदस्त प्लान माया ने हैट्रिक में इन बल्लेबाजों को किया आउट कदेक अरियानी (बोल्ड) न्योमन मेप्रियानी (एलबीडबल्यू) अगुंग लक्ष्मी (एलबीडबल्यू) यह भी पढ़ें- सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम का अगला मैच पाकिस्तान के साथ, जानिए कब-कहां देखें लाइव

Sep 4, 2026 - 18:30
 0
बल्लेबाज वही, आउट होने का तरीका भी सेम, क्रिकेट में ऐसा चमत्कार पहले नहीं देखा होगा

महिला क्रिकेट में एक गजब का संयोग देखने को मिला, जो क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ. श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने महिला एशिया कप में इंडोनेशिया के खिलाफ हैट्रिक ली. उन्होंने जिन 3 बल्लेबाजों को आउट किया, वही बल्लेबाज इससे पिछली हैट्रिक में भी शिकार हुए थे. इसके आलावा भी एक और चीज थी, जो दोनों हैट्रिक में एक जैसी थी.

महिला एशिया कप में बुधवार, 2 सितंबर को श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रनों से हराया. श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 3.3 ओवरों में 5 रन देकर 7 विकेट चटकाए. इसमें एक हैट्रिक शामिल थी, जो उन्होंने 19वें ओवर में ली. उन्होंने पहली गेंद पर नी कदेक अरियानी, दूसरी गेंद पर न्योमन मेप्रियानी और तीसरी गेंद पर अगुंग लक्ष्मी को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की.

पहली बार देखने को मिला ऐसा संयोग!

महिला क्रिकेट में अट्टापट्टू से पहले थाईलैंड की खिलाड़ी फणीता माया ने हैट्रिक ली थी. उन्होंने भी इंडोनेशिया के खिलाफ लगातार 3 गेंदों में 3 विकेट चटकाए थे, जो इसी साल हुए एसीसी महिला प्रीमियर कप में हुआ था. संयोग की बात ये हैं कि माया ने भी पहली, दूसरी और तीसरी गेंद पर अरियानी, मेप्रियानी और लक्ष्मी को ही आउट किया था. इससे भी हैरानी वाली बात ये हैं कि दोनों ने तीनों बल्लेबाजों को एक ही तरीके से आउट किया.

अट्टापट्टू ने हैट्रिक में इन बल्लेबाजों को किया आउट

  • कदेक अरियानी (बोल्ड)
  • न्योमन मेप्रियानी (एलबीडबल्यू)
  • अगुंग लक्ष्मी (एलबीडबल्यू)

यह भी पढ़ें- 'वैभव को बनाएंगे अगला सचिन तेंदुलकर...', BCCI ने बनाया जबरदस्त प्लान

माया ने हैट्रिक में इन बल्लेबाजों को किया आउट

  • कदेक अरियानी (बोल्ड)
  • न्योमन मेप्रियानी (एलबीडबल्यू)
  • अगुंग लक्ष्मी (एलबीडबल्यू)

यह भी पढ़ें- सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम का अगला मैच पाकिस्तान के साथ, जानिए कब-कहां देखें लाइव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow