बराक ओबामा और पीएम मोदी के साथ फर्जी फोटो... छापेमारी में पुलिस को चैतन्यानंद सरस्वती के ठिकानों से मिली चौंकाने वाली चीजें

दिल्ली पुलिस ने बुधवार (01 अक्टूबर, 2025) को सेल्फ-स्टाइल्ड गॉडमैन स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती उर्फ ओडिशा के पार्थसारथी उर्फ दिल्ली बाबा के पास से तीन फर्जी तस्वीरें बरामद की हैं. स्वामी चैतन्यनंद पर दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में स्थित आश्रम में कम से कम 17 महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है. दिल्ली पुलिस ने जिन तीन तस्वीरों को बरामद किया, उन डिजिटल रूप से तैयार की गई तस्वीरों में दिल्ली बाबा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और यूनाइटेड किंगडम के एक नेता के साथ पोज देते हुए दिख रहा है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि यह सभी तस्वीरें उसके आश्रम के कमरे से बरामद हुईं हैं. इसके अलावा, दिल्ली पुलिस को उसके पास से बिजनेस कार्ड भी मिले हैं, जिनमें उसे संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (UN ECOSOC) का स्थायी राजदूत और ब्रिक्स (BRICS) संगठन का विशेष दूत बताया गया है. साथ ही पुलिस ने 8 करोड़ रुपये की संपत्ति को फ्रीज भी कर दिया है. पुलिस ने आश्रम से कौन-कौन सी चीजें बरामद की? दिल्ली पुलिस ने दिल्ली बाबा के पास से एक सेक्स टॉय और पांच सीडी कैसेट्स बरामद की हैं, जिसमें अश्लील सामग्री होने की आशंका है. इस मामले में एक दिल्ली पुलिस की अन्य टीम उत्तराखंड के अल्मोड़ा और बागेश्वर भी भेजी गई, जहां दिल्ली बाबा ने पिछले हफ्ते घोटाले के खुलासे के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए शरण ली थी. पहली शिकायत दर्ज होने के 50 दिनों तक फरार था दिल्ली बाबा उल्लेखनीय है कि 4 अगस्त को यौन उत्पीड़न मामले में पहली शिकायत दर्ज होने के बाद से 50 दिनों तक फरार था. जिसे बाद में आगरा के ताजगंज स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने कई डिजिटल उपकरण जब्त किए, जिसमें एक मोबाइल फोन भी शामिल है. बरामद किया गया मोबाइल में निजी रूप से संचालित शैक्षणिक संस्था श्री शारदा इंस्टिट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के प्रांगण की सीसीटीवी फुटेज का एक्सेस था. यह भी पढ़ेंः क्या अमेरिका के दबाव में काम कर रही थी मनमोहन सरकार? चिदंबरम के बयान पर भड़के राशिद अल्वी

Oct 2, 2025 - 05:30
 0
बराक ओबामा और पीएम मोदी के साथ फर्जी फोटो... छापेमारी में पुलिस को चैतन्यानंद सरस्वती के ठिकानों से मिली चौंकाने वाली चीजें

दिल्ली पुलिस ने बुधवार (01 अक्टूबर, 2025) को सेल्फ-स्टाइल्ड गॉडमैन स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती उर्फ ओडिशा के पार्थसारथी उर्फ दिल्ली बाबा के पास से तीन फर्जी तस्वीरें बरामद की हैं. स्वामी चैतन्यनंद पर दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में स्थित आश्रम में कम से कम 17 महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है.

दिल्ली पुलिस ने जिन तीन तस्वीरों को बरामद किया, उन डिजिटल रूप से तैयार की गई तस्वीरों में दिल्ली बाबा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और यूनाइटेड किंगडम के एक नेता के साथ पोज देते हुए दिख रहा है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि यह सभी तस्वीरें उसके आश्रम के कमरे से बरामद हुईं हैं.

इसके अलावा, दिल्ली पुलिस को उसके पास से बिजनेस कार्ड भी मिले हैं, जिनमें उसे संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (UN ECOSOC) का स्थायी राजदूत और ब्रिक्स (BRICS) संगठन का विशेष दूत बताया गया है. साथ ही पुलिस ने 8 करोड़ रुपये की संपत्ति को फ्रीज भी कर दिया है.

पुलिस ने आश्रम से कौन-कौन सी चीजें बरामद की?

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली बाबा के पास से एक सेक्स टॉय और पांच सीडी कैसेट्स बरामद की हैं, जिसमें अश्लील सामग्री होने की आशंका है. इस मामले में एक दिल्ली पुलिस की अन्य टीम उत्तराखंड के अल्मोड़ा और बागेश्वर भी भेजी गई, जहां दिल्ली बाबा ने पिछले हफ्ते घोटाले के खुलासे के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए शरण ली थी.

पहली शिकायत दर्ज होने के 50 दिनों तक फरार था दिल्ली बाबा

उल्लेखनीय है कि 4 अगस्त को यौन उत्पीड़न मामले में पहली शिकायत दर्ज होने के बाद से 50 दिनों तक फरार था. जिसे बाद में आगरा के ताजगंज स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने कई डिजिटल उपकरण जब्त किए, जिसमें एक मोबाइल फोन भी शामिल है. बरामद किया गया मोबाइल में निजी रूप से संचालित शैक्षणिक संस्था श्री शारदा इंस्टिट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के प्रांगण की सीसीटीवी फुटेज का एक्सेस था.

यह भी पढ़ेंः क्या अमेरिका के दबाव में काम कर रही थी मनमोहन सरकार? चिदंबरम के बयान पर भड़के राशिद अल्वी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow