बड़े बैंकों ने FD पर बढ़ाया ब्याज, RBI रेट हाइक के बाद फैसला

RBI यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही करीब चार साल बाद रेपो रेट में बढ़तरी की है. जिसके बाद अब अन्य बैंकों ने भी अपनी FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. हाल ही में इंडियन बैंक ने अपनी दो खास FD स्कीम की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. तो वहीं अन्य बैंकों ने भी अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया है. इंडियन बैंक की नई दरें 23 अक्टूबर से लागू हो गई हैं. बैंक ने 555 दिन और 777 दिन की FD पर ब्याज दर 0.15% अंक बढ़ाई है. ये फैसला रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के 7 अक्टूबर को लिए गए फैसले के बाद आया है. इंडियन बैंक ने FD पर कितना मिलेगा ब्याज?इंडियन बंक ने अपनी दो एफडी स्कीम की ब्याज दरें बढ़ाई हैं. जिसमें से पहली स्कीम है 555 दिन की Ind Grow FD, जिसकी ब्याज दर 6.65% से बढ़ाकर 6.80% सालाना कर दी गई है. तो वहीं दूसरी एफडी है 777 दिन की Ind Prosper FD, जिसकी ब्याज दर 6.60% से बढ़ाकर 6.75% सालाना कर दी गई है. इसका मतलब है कि इन दोनों FD स्कीम में अब ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलेगा. अन्य बैंकों की ब्याज दरें भी देखेंअक्टूबर में केवल इंडियन बैंक ने ही नहीं बल्कि कई दूसरे बैंकों ने भी FD पर ब्याज दरें बढ़ाई है. इसमें कई बड़े बैंक शामिल हैं, जिसकी FD पर आकर्षक ब्याज दरें मिल रही हैं. अलग-अलग अवधि की जमा पर ब्याज अलग हो सकता है. यहां देखें अन्य बैंकों की ब्याज दरें: बैंक FD की अवधि सालाना ब्याज (प्रतिशत में) HDFC बैंक 3 साल 1 दिन से लेकर 4 साल 7 महीने 6.50%  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 2 साल से लेकर 3 साल 6.45%  एक्सिस बैंक 18 महीने से लेकर 10 साल 6.50% ICICI बैंक 3 साल 1 दिन से 10 साल तक 6.60% पंजाब नेशनल बैंक (PNB) FD की अवधि के अनुसार 3% से 6.50% कोटक महिंद्रा बैंक FD की अवधि के अनुसार 2.75% से 6.65% रिपोर्ट के मुताबिक RBI के रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद HDFC बैंक और SBI ने अपनी FD की ब्याज दरों में अभी बदलाव नहीं किया था.  बता दें कि RBI ने 7 अक्टूबर को ही रेपो रेट में 0.25% अंक की बढ़ोतरी की थी. जिसके बाद रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.50% हो गया था. इसके बाद बैंकों की FD पर ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद की जा रही थी. जो कि अब धीरे- धीरे कर बढ़ाई जा रही है. ये भी पढ़ें: गोवा का हवाई सफर सस्ता, सरकार ने ATF पर वैट 15% से घटाकर 7% किया

Oct 24, 2026 - 08:30
 0
बड़े बैंकों ने FD पर बढ़ाया ब्याज, RBI रेट हाइक के बाद फैसला

RBI यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही करीब चार साल बाद रेपो रेट में बढ़तरी की है. जिसके बाद अब अन्य बैंकों ने भी अपनी FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. हाल ही में इंडियन बैंक ने अपनी दो खास FD स्कीम की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. तो वहीं अन्य बैंकों ने भी अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया है.

इंडियन बैंक की नई दरें 23 अक्टूबर से लागू हो गई हैं. बैंक ने 555 दिन और 777 दिन की FD पर ब्याज दर 0.15% अंक बढ़ाई है. ये फैसला रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के 7 अक्टूबर को लिए गए फैसले के बाद आया है.

इंडियन बैंक ने FD पर कितना मिलेगा ब्याज?
इंडियन बंक ने अपनी दो एफडी स्कीम की ब्याज दरें बढ़ाई हैं. जिसमें से पहली स्कीम है 555 दिन की Ind Grow FD, जिसकी ब्याज दर 6.65% से बढ़ाकर 6.80% सालाना कर दी गई है.

तो वहीं दूसरी एफडी है 777 दिन की Ind Prosper FD, जिसकी ब्याज दर 6.60% से बढ़ाकर 6.75% सालाना कर दी गई है. इसका मतलब है कि इन दोनों FD स्कीम में अब ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलेगा.

अन्य बैंकों की ब्याज दरें भी देखें
अक्टूबर में केवल इंडियन बैंक ने ही नहीं बल्कि कई दूसरे बैंकों ने भी FD पर ब्याज दरें बढ़ाई है. इसमें कई बड़े बैंक शामिल हैं, जिसकी FD पर आकर्षक ब्याज दरें मिल रही हैं. अलग-अलग अवधि की जमा पर ब्याज अलग हो सकता है. यहां देखें अन्य बैंकों की ब्याज दरें:

बैंक FD की अवधि सालाना ब्याज (प्रतिशत में)
HDFC बैंक 3 साल 1 दिन से लेकर 4 साल 7 महीने 6.50% 
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 2 साल से लेकर 3 साल 6.45% 
एक्सिस बैंक 18 महीने से लेकर 10 साल 6.50%
ICICI बैंक 3 साल 1 दिन से 10 साल तक 6.60%
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) FD की अवधि के अनुसार 3% से 6.50%
कोटक महिंद्रा बैंक FD की अवधि के अनुसार 2.75% से 6.65%

रिपोर्ट के मुताबिक RBI के रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद HDFC बैंक और SBI ने अपनी FD की ब्याज दरों में अभी बदलाव नहीं किया था. 

बता दें कि RBI ने 7 अक्टूबर को ही रेपो रेट में 0.25% अंक की बढ़ोतरी की थी. जिसके बाद रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.50% हो गया था. इसके बाद बैंकों की FD पर ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद की जा रही थी. जो कि अब धीरे- धीरे कर बढ़ाई जा रही है.

ये भी पढ़ें: गोवा का हवाई सफर सस्ता, सरकार ने ATF पर वैट 15% से घटाकर 7% किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow