बड़ी खबर, ऐप्पल ने बंद किया इन दो आईफोन का सपोर्ट, यूजर्स पर होगा यह असर

iPhone Support Ends: अगर आप आईफोन यूजर हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है. ऐप्पल ने 2 आईफोन के लिए सपोर्ट खत्म कर दिया है, जिसका मतलब है कि खराब होने पर अब इन्हें कंपनी की तरफ से रिपेयर नहीं किया जाएगा. ऐप्पल ने 17 मार्च को बड़ा फैसला लेते हुए iPhone 5 और 8GB iPhone 4 को अपनी विंटेज लिस्ट से ऑब्सोलेट लिस्ट में शामिल कर दिया है. बता दें कि ऐप्पल लॉन्चिंग के कुछ साल बाद अपने प्रोडक्ट्स को पहले विंटेज और फिर ऑब्सोलेट लिस्ट में शामिल कर देती है. कब लॉन्च हुए थे ये आईफोन? 8GB iPhone 4 को 2011 में लॉन्च किया गया था और 2013 में इसे बंद कर दिया गया था. वहीं iPhone 5 को 2012 में लाया गया था. 2013 में iPhone 5s और iPhone 5c आने के बाद इसे बंद कर दिया गया था. इन दोनों ही आईफोन को अमेरिका में बंद होने के बाद इमर्जिंग मार्केट्स में किफायती आईफोन के तौर पर बेचा जा रहा था.  विंटेज लिस्ट का क्या मतलब होता है? जिन प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद हुए 5 साल हो गए हैं, ऐप्पल उन्हें विंटेज लिस्ट में शामिल कर लेती है. जो प्रोडक्ट विंटेज लिस्ट में शामिल हो जाता है तो ऐप्पल उसको रिपेयर करने की गारंटी नहीं लेती. यानी आप विंटेज प्रोडक्ट को ऐप्पल के ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर पर रिपेयरिंग के लिए ले जा सकते हैं, लेकिन इस बात की गारंटी नहीं होगी कि वहां उसकी रिपेयरिंग हो ही जाएगी. अगर सर्विस सेंटर पर पार्ट्स उपलब्ध है तो ही इसे रिपेयर किया जाएगा.  ऑब्सोलेट का क्या मतलब? बिक्री बंद होने के 5 साल बाद जहां प्रोडक्ट विंटेज लिस्ट में जाते हैं, वहीं बिक्री के 7 साल बाद इन्हें ऑब्सोलेट लिस्ट में शामिल कर लिया जाता है. हालांकि, कई बार यह टाइमलाइन बढ़ा दी जाती है. ऑब्सोलेट लिस्ट में शामिल होने का मतलब है कि ऐप्पल उन प्रोडक्ट्स के रिपेयर पार्ट्स बनाना बंद कर चुकी है और अब ऐप्पल के सर्विस सेंटर पर उन्हें रिपेयर नहीं करवाया जा सकता. ये भी पढ़ें- इस देश में रोबोट हो गया गिरफ्तार, जुर्म ऐसा किया कि जानकर सहम जाएंगे आप

Mar 18, 2026 - 12:31
 0
बड़ी खबर, ऐप्पल ने बंद किया इन दो आईफोन का सपोर्ट, यूजर्स पर होगा यह असर

iPhone Support Ends: अगर आप आईफोन यूजर हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है. ऐप्पल ने 2 आईफोन के लिए सपोर्ट खत्म कर दिया है, जिसका मतलब है कि खराब होने पर अब इन्हें कंपनी की तरफ से रिपेयर नहीं किया जाएगा. ऐप्पल ने 17 मार्च को बड़ा फैसला लेते हुए iPhone 5 और 8GB iPhone 4 को अपनी विंटेज लिस्ट से ऑब्सोलेट लिस्ट में शामिल कर दिया है. बता दें कि ऐप्पल लॉन्चिंग के कुछ साल बाद अपने प्रोडक्ट्स को पहले विंटेज और फिर ऑब्सोलेट लिस्ट में शामिल कर देती है.

कब लॉन्च हुए थे ये आईफोन?

8GB iPhone 4 को 2011 में लॉन्च किया गया था और 2013 में इसे बंद कर दिया गया था. वहीं iPhone 5 को 2012 में लाया गया था. 2013 में iPhone 5s और iPhone 5c आने के बाद इसे बंद कर दिया गया था. इन दोनों ही आईफोन को अमेरिका में बंद होने के बाद इमर्जिंग मार्केट्स में किफायती आईफोन के तौर पर बेचा जा रहा था. 

विंटेज लिस्ट का क्या मतलब होता है?

जिन प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद हुए 5 साल हो गए हैं, ऐप्पल उन्हें विंटेज लिस्ट में शामिल कर लेती है. जो प्रोडक्ट विंटेज लिस्ट में शामिल हो जाता है तो ऐप्पल उसको रिपेयर करने की गारंटी नहीं लेती. यानी आप विंटेज प्रोडक्ट को ऐप्पल के ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर पर रिपेयरिंग के लिए ले जा सकते हैं, लेकिन इस बात की गारंटी नहीं होगी कि वहां उसकी रिपेयरिंग हो ही जाएगी. अगर सर्विस सेंटर पर पार्ट्स उपलब्ध है तो ही इसे रिपेयर किया जाएगा. 

ऑब्सोलेट का क्या मतलब?

बिक्री बंद होने के 5 साल बाद जहां प्रोडक्ट विंटेज लिस्ट में जाते हैं, वहीं बिक्री के 7 साल बाद इन्हें ऑब्सोलेट लिस्ट में शामिल कर लिया जाता है. हालांकि, कई बार यह टाइमलाइन बढ़ा दी जाती है. ऑब्सोलेट लिस्ट में शामिल होने का मतलब है कि ऐप्पल उन प्रोडक्ट्स के रिपेयर पार्ट्स बनाना बंद कर चुकी है और अब ऐप्पल के सर्विस सेंटर पर उन्हें रिपेयर नहीं करवाया जा सकता.

ये भी पढ़ें-

इस देश में रोबोट हो गया गिरफ्तार, जुर्म ऐसा किया कि जानकर सहम जाएंगे आप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow