बगैर सीटी भी आराम से गलेगी चने की दाल, ये हैक्स आएंगे काम
चना दाल स्वाद में जितनी अच्छी लगती है, उतना ही इसे पकाने में परेशानी होती है. कई बार दाल को कुकर में पकाने के बाद भी यह पूरी तरह नहीं गलती. वहीं अगर घर में प्रेशर कुकर नहीं हैं, तो बिना सीटी के दाल बनाने में ज्यादा समय लगता है. लेकिन कुछ आसान तरीकों की मदद से आप बिना सीटी के भी चने की दाल को अच्छी तरह पका सकते हैं. आइए जानते हैं किन असरदार हैक्स के साथ गलेगी चने की दल. दाल को भिगोना है जरूरी अगर आप चने की दाल को बिना प्रेशर के पकाना चाहते हैं, तो सबसे पहले इसे कुछ घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके लिए दाल को अच्छी तरह धोकर कम से कम 4 से 6 घंटे पानी में रखें. अगर समय हो तो इसे रातभर भिगो के रखना ज्यादा अच्छा होता है. दाल भिगोने से इसके दाने पानी सोख लेते हैं और नरम हो जाते हैं. इससे गैस पर पकाते समय दाल जल्दी गलती है और ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती. गर्म पानी से करें शुरुआत दाल को सीधे ठंडे पानी में पकाने के बजाय गर्म या उबलते पानी में पकाना मददगार होता है. भीगी हुई दाल को एक मोटे तले वाले बर्तन में डालें और उसमें पर्याप्त गर्म पानी डालकर पकने के लिए रखें. दाल को तेज आंच पर लगातार पकाने के बजाय पहले उबाल आने दें और फिर आंच को मध्यम कर दें. बीच-बीच में दाल को चलाते रहें और जरूरत के हिसाब से गर्म पानी डालते रहें. बर्तन को ढक कर पकाएं बिना सीटी के चने की दाल पकाने में बर्तन को ढक कर रखना काफी मदद करता है. ढक्कन लगाने से अंदर की गर्मी और भाप बनी रहती है, जिससे दाल जल्दी नरम हो जाती है. हालांकि, दाल उबलते समय बर्तन पर नजर रखें, क्योंकि ज्यादा तेज आंच पर झाग ऊपर आकर बाहर गिर सकता है. इसे भी पढ़ें- Indore Jalebi Recipe: घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद नमक का रखें ध्यान दाल के अच्छी तरह नरम होने के बाद उसमें नमक डालें और फिर कुछ मिनट और पकाएं. इससे दाल अच्छी तरह गलने के बाद स्वाद में भी बेहतर बनती है. दाल कितनी जल्दी गलेगी, यह उसकी क्वालिटी और कितनी देर भिगोई गई है, इस पर निर्भर करता है. इसलिए केवल तय समय देखकर गैस बंद न करें. बीच-बीच में एक दाना निकालकर उंगलियों या चम्मच से दबाकर देखें. आखिर में लगाएं तड़का जब दाल अच्छी तरह गल जाए, तो आखिर में तड़का लगाकर इसका स्वाद बढ़ाना बेहतर होता है. इसके लिए घी या तेल गर्म करके उसमें जीरा, हींग, सूखी लाल मिर्च और बारीक कटा हुआ लहसुन डालें. इस तरह बिना कुकर की सीटी के भी चने की दाल नरम और स्वादिष्ट बनाई जा सकती है. इसे भी पढ़ें- घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी पनीर कोफ्ता, उंगलिया चाटते रह जाएंगे मेहमान
चना दाल स्वाद में जितनी अच्छी लगती है, उतना ही इसे पकाने में परेशानी होती है. कई बार दाल को कुकर में पकाने के बाद भी यह पूरी तरह नहीं गलती. वहीं अगर घर में प्रेशर कुकर नहीं हैं, तो बिना सीटी के दाल बनाने में ज्यादा समय लगता है. लेकिन कुछ आसान तरीकों की मदद से आप बिना सीटी के भी चने की दाल को अच्छी तरह पका सकते हैं. आइए जानते हैं किन असरदार हैक्स के साथ गलेगी चने की दल.
दाल को भिगोना है जरूरी
अगर आप चने की दाल को बिना प्रेशर के पकाना चाहते हैं, तो सबसे पहले इसे कुछ घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके लिए दाल को अच्छी तरह धोकर कम से कम 4 से 6 घंटे पानी में रखें. अगर समय हो तो इसे रातभर भिगो के रखना ज्यादा अच्छा होता है. दाल भिगोने से इसके दाने पानी सोख लेते हैं और नरम हो जाते हैं. इससे गैस पर पकाते समय दाल जल्दी गलती है और ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती.
गर्म पानी से करें शुरुआत
दाल को सीधे ठंडे पानी में पकाने के बजाय गर्म या उबलते पानी में पकाना मददगार होता है. भीगी हुई दाल को एक मोटे तले वाले बर्तन में डालें और उसमें पर्याप्त गर्म पानी डालकर पकने के लिए रखें. दाल को तेज आंच पर लगातार पकाने के बजाय पहले उबाल आने दें और फिर आंच को मध्यम कर दें. बीच-बीच में दाल को चलाते रहें और जरूरत के हिसाब से गर्म पानी डालते रहें.
बर्तन को ढक कर पकाएं
बिना सीटी के चने की दाल पकाने में बर्तन को ढक कर रखना काफी मदद करता है. ढक्कन लगाने से अंदर की गर्मी और भाप बनी रहती है, जिससे दाल जल्दी नरम हो जाती है. हालांकि, दाल उबलते समय बर्तन पर नजर रखें, क्योंकि ज्यादा तेज आंच पर झाग ऊपर आकर बाहर गिर सकता है.
इसे भी पढ़ें- Indore Jalebi Recipe: घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
नमक का रखें ध्यान
दाल के अच्छी तरह नरम होने के बाद उसमें नमक डालें और फिर कुछ मिनट और पकाएं. इससे दाल अच्छी तरह गलने के बाद स्वाद में भी बेहतर बनती है. दाल कितनी जल्दी गलेगी, यह उसकी क्वालिटी और कितनी देर भिगोई गई है, इस पर निर्भर करता है. इसलिए केवल तय समय देखकर गैस बंद न करें. बीच-बीच में एक दाना निकालकर उंगलियों या चम्मच से दबाकर देखें.
आखिर में लगाएं तड़का
जब दाल अच्छी तरह गल जाए, तो आखिर में तड़का लगाकर इसका स्वाद बढ़ाना बेहतर होता है. इसके लिए घी या तेल गर्म करके उसमें जीरा, हींग, सूखी लाल मिर्च और बारीक कटा हुआ लहसुन डालें. इस तरह बिना कुकर की सीटी के भी चने की दाल नरम और स्वादिष्ट बनाई जा सकती है.
इसे भी पढ़ें- घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी पनीर कोफ्ता, उंगलिया चाटते रह जाएंगे मेहमान
What's Your Reaction?