बंगाल पुलिस में उपचुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 23 वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर

पश्चिम बंगाल में दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है. शुभेंदु सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कुल 23 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है. इन 23 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों में 17 भारतीय पुलिस सेवा यानी IPS अधिकारी और अन्य 6 पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा (WBPS) के अधिकारियों के नाम शामिल हैं. सरकार ने पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर की जारी की अधिसूचना बंगाल सरकार के गृह और पर्वतीय मामलों के विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार (25 सितंबर, 2026) को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. सरकार के कहा है कि 23 आईपीएस और वेस्ट बंगाल पुलिस सर्विस के अधिकारियों का ट्रांसफर लोक सेवा के हित के देखते हुए किया गया है. STF के IG का भी किया गया ट्रांसफर सरकार की तरफ से ट्रांसफर किए गए पुलिस अधिकारियों की लिस्ट में पश्चिम बंगाल के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP) सुधीर कुमार नीलकंठम और इंटेलिजेंस ब्रांच के DIG भोलानाथ पांडेय का नाम भी शामिल हैं.  अधिसूचना के मुताबिक, कोलकाता पुलिस में हुए प्रमुख बदलावों के तहत STF के IG सुधीर कुमार नीलकंठम को कोलकाता पुलिस का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यानी एडिशनल पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जो देवेंद्र प्रकाश सिंह की जगह लेंगे. राज्य के दो विधानसभा सीटों पर होने वाले हैं उपचुनाव पश्चिम बंगाल में अगले महीने की छह तारीख यानी 6 अक्टूबर, 2026 को नंदीग्राम और रेजीनगर की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं. राज्य में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पारा पहले से ही चढ़ा हुआ है. राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस और ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के गुट ने दोनों सीटों पर उपचुनाव के लिए अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. वहीं, राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस के उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा की है.  यह भी पढ़ेंः ‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी...’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला

Sep 26, 2026 - 23:30
 0
बंगाल पुलिस में उपचुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 23 वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर

पश्चिम बंगाल में दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है. शुभेंदु सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कुल 23 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है. इन 23 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों में 17 भारतीय पुलिस सेवा यानी IPS अधिकारी और अन्य 6 पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा (WBPS) के अधिकारियों के नाम शामिल हैं.

सरकार ने पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर की जारी की अधिसूचना

बंगाल सरकार के गृह और पर्वतीय मामलों के विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार (25 सितंबर, 2026) को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. सरकार के कहा है कि 23 आईपीएस और वेस्ट बंगाल पुलिस सर्विस के अधिकारियों का ट्रांसफर लोक सेवा के हित के देखते हुए किया गया है.

STF के IG का भी किया गया ट्रांसफर

सरकार की तरफ से ट्रांसफर किए गए पुलिस अधिकारियों की लिस्ट में पश्चिम बंगाल के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP) सुधीर कुमार नीलकंठम और इंटेलिजेंस ब्रांच के DIG भोलानाथ पांडेय का नाम भी शामिल हैं. 

अधिसूचना के मुताबिक, कोलकाता पुलिस में हुए प्रमुख बदलावों के तहत STF के IG सुधीर कुमार नीलकंठम को कोलकाता पुलिस का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यानी एडिशनल पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जो देवेंद्र प्रकाश सिंह की जगह लेंगे.

राज्य के दो विधानसभा सीटों पर होने वाले हैं उपचुनाव

पश्चिम बंगाल में अगले महीने की छह तारीख यानी 6 अक्टूबर, 2026 को नंदीग्राम और रेजीनगर की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं. राज्य में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पारा पहले से ही चढ़ा हुआ है. राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस और ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के गुट ने दोनों सीटों पर उपचुनाव के लिए अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. वहीं, राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस के उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा की है. 

यह भी पढ़ेंः ‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी...’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow