फ्री बस यात्रा और आशा वर्कर्स की सैलरी में इजाफा... शपथ लेते ही सतीशन सरकार ने लिए ये बड़े फैसले

केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने सोमवार (18 मई) को शपथ ली. इस दौरान कांग्रेस राहुल गांधी भी मौजूद रहे. यूडीएफ सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही कई बड़े फैसले ले लिए. सतीशन ने जनता को बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने महिलाओं के लिए मुफ्त केएसआरटीसी बस यात्रा और बुजुर्गों के लिए विशेष विभाग की घोषणा की है. इसके साथ ही और भी अहम फैसले लिए. मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने कैबिनेट की पहली बैठक में लिए गए निर्णयों की घोषणा करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना के विस्तृत दिशानिर्देश बाद में जारी किए जाएंगे. मंत्रिमंडल ने बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए एक अलग विभाग गठित करने का भी निर्णय लिया, जिसे मुख्यमंत्री ने देश में इस तरह की पहली पहल बताया. अपने फैसलों को लेकर क्या बोले सतीशन उन्होंने कहा, 'किसी समाज का मूल्यांकन इस बात से होता है कि वह अपने बुजुर्ग नागरिकों के साथ कैसा व्यवहार करता है. वरिष्ठ नागरिकों की सम्मानजनक देखभाल सुनिश्चित करके केरल को एक आदर्श सभ्य समाज बनना चाहिए.' उन्होंने कहा कि सचिवालय के सामने आशा कार्यकर्ताओं द्वारा लंबे समय तक किए गए आंदोलन के दौरान किए गए वादे को पूरा करते हुए मंत्रिमंडल ने उनके मानदेय में 3,000 रुपये प्रति माह की वृद्धि को मंजूरी दी है. केरल सरकार के फैसलों को लेकर कांग्रेस ने शेयर की पोस्ट कांग्रेस ने एक्स पोस्ट पर इसको लेकर जानकारी शेयर की है. कांग्रेस ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'केरलम की जनता के लिए सौगात. KSRTC बसों में महिलाओं के लिए फ्री बस सफर. ASHA वर्कर्स के मानदेय में 3,000 रुपए की बढ़ोतरी. आंगनवाड़ी वर्कर्स, प्री-प्राइमरी टीचर, कुकिंग स्टाफ और हेल्पर के वेतन में 1,000 रुपए की बढ़ोतरी. सीनियर सिटिजन के लिए एक खास मिनिस्ट्री बनाई जाएगी.  हम जो कहते हैं, वो कर दिखाते हैं. हम है कांग्रेस.' The #UDF Government has walked the talk. In our very first Cabinet meeting, we approved a ₹3,000 hike in the honorarium for #ASHAworkers and created a dedicated portfolio for the welfare of the elderly.Honorarium hikes for #Anganwadi workers, cooking workers, pre-primary… — V D Satheesan (@vdsatheesan) May 18, 2026 सतीशन ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों, स्कूल के रसोइया कर्मचारियों, पूर्व-प्राथमिक शिक्षकों और आया के मानदेय में भी हर महीने 1,000 रुपए बढ़ाने की घोषणा की है. यह भी पढ़ें : China-Pakistan Relations: सेकेंड स्ट्राइक क्षमता की फिराक में पाकिस्तान, चीन से मांगा एडवांस्ड परमाणु पनडुब्बियां, रिपोर्ट से हड़कंप

May 18, 2026 - 18:30
 0
फ्री बस यात्रा और आशा वर्कर्स की सैलरी में इजाफा... शपथ लेते ही सतीशन सरकार ने लिए ये बड़े फैसले

केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने सोमवार (18 मई) को शपथ ली. इस दौरान कांग्रेस राहुल गांधी भी मौजूद रहे. यूडीएफ सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही कई बड़े फैसले ले लिए. सतीशन ने जनता को बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने महिलाओं के लिए मुफ्त केएसआरटीसी बस यात्रा और बुजुर्गों के लिए विशेष विभाग की घोषणा की है. इसके साथ ही और भी अहम फैसले लिए.

मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने कैबिनेट की पहली बैठक में लिए गए निर्णयों की घोषणा करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना के विस्तृत दिशानिर्देश बाद में जारी किए जाएंगे. मंत्रिमंडल ने बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए एक अलग विभाग गठित करने का भी निर्णय लिया, जिसे मुख्यमंत्री ने देश में इस तरह की पहली पहल बताया.

अपने फैसलों को लेकर क्या बोले सतीशन

उन्होंने कहा, 'किसी समाज का मूल्यांकन इस बात से होता है कि वह अपने बुजुर्ग नागरिकों के साथ कैसा व्यवहार करता है. वरिष्ठ नागरिकों की सम्मानजनक देखभाल सुनिश्चित करके केरल को एक आदर्श सभ्य समाज बनना चाहिए.'

उन्होंने कहा कि सचिवालय के सामने आशा कार्यकर्ताओं द्वारा लंबे समय तक किए गए आंदोलन के दौरान किए गए वादे को पूरा करते हुए मंत्रिमंडल ने उनके मानदेय में 3,000 रुपये प्रति माह की वृद्धि को मंजूरी दी है.

केरल सरकार के फैसलों को लेकर कांग्रेस ने शेयर की पोस्ट

कांग्रेस ने एक्स पोस्ट पर इसको लेकर जानकारी शेयर की है. कांग्रेस ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'केरलम की जनता के लिए सौगात.

  • KSRTC बसों में महिलाओं के लिए फ्री बस सफर.
  • ASHA वर्कर्स के मानदेय में 3,000 रुपए की बढ़ोतरी.
  • आंगनवाड़ी वर्कर्स, प्री-प्राइमरी टीचर, कुकिंग स्टाफ और हेल्पर के वेतन में 1,000 रुपए की बढ़ोतरी.
  • सीनियर सिटिजन के लिए एक खास मिनिस्ट्री बनाई जाएगी. 

हम जो कहते हैं, वो कर दिखाते हैं. हम है कांग्रेस.'

सतीशन ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों, स्कूल के रसोइया कर्मचारियों, पूर्व-प्राथमिक शिक्षकों और आया के मानदेय में भी हर महीने 1,000 रुपए बढ़ाने की घोषणा की है.

यह भी पढ़ें : China-Pakistan Relations: सेकेंड स्ट्राइक क्षमता की फिराक में पाकिस्तान, चीन से मांगा एडवांस्ड परमाणु पनडुब्बियां, रिपोर्ट से हड़कंप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow