फोन में चार कैमरे होने का क्या फायदा? फोटो लेते समय कौन-सा कैमरा होता है एक्टिव, जानिए पूरी कहानी

Tech Tips: फोटोग्राफी भी आज समय के साथ काफी बदल चुकी है. अब लोग अपने स्मार्टफोन की मदद से ही कई बेहतरीन फोटो ले लेते हैं. बता दें कि स्मार्टफोन ने लोगों के जीवन में अपनी एक अलग जगह बना ली है. अब यूजर्स करीब सभी कामों के लिए अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं. वहीं, अब एडवांस स्मार्टफोन्स में तीन से चार कैमरा देखने को मिलते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फोटो लेते समय कौन सा वाला कैमरा एक्टिव होता है. आइए जानते हैं कि फोन में मौजूद तीन या चार कैमरों की क्या होती है जरुरत. हर कैमरे का अलग-अलग काम आज कल के एडवांस स्मार्टफोन में ज्यादातर कई सारे कैमरा मौजूद होते हैं. इसको डिजाइन के लिए नहीं दिया जाता है बल्कि इन कैमरों के अलग-अलग काम भी होते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि प्राइमरी कैमरे का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है क्योंकि इसे डेली के काम के लिए काम करना होता है. वहीं, अल्ट्रा-वाइड कैमरा बड़े ग्रुप, बिल्डिंग या नेचर को ज्यादा एरिया के साथ कैप्चर करने का काम करता है. इसके अलावा टेलीफोटो कैमरा दूर मौजूद चीजों को बिना ज्यादा क्वालिटी खोए जूम करके कैप्चर करता है. मैक्रो कैमरा का काम बहुत छोटी चीजों की क्लोज-अप फोटो लेना होता है. सभी कैमरे एक साथ फोटो लेते हैं? ज्यादातर केस में ऐसा बिलकुल भी नहीं होता है. बता दें कि जब आप नॉर्मल फोटो क्लिक करते हैं तो फोन प्राइमरी कैमरा का इस्तेमाल करता है. अगर आप अल्ट्रा-वाइड मोड चुनते हैं तो अल्ट्रा-वाइड कैमरा एक्टिव हो जाता है. इसी तरह ज्यादा जूम करने पर टेलीफोटो कैमरा काम करता है. हालांकि, कुछ स्मार्टफोन बेहतर इमेज क्वालिटी यूजर को देने के लिए सभी कैमरों से मिली डिटेल्स को प्रोसेस जरूर करते हैं. लेकिन एक फोटो के लिए सभी कैमरा यूज होते हैं, ऐसा नहीं है. चार कैमरों का असली फायदा क्या है आपको बता दें कि फोन में ज्यादा कैमरा होने का ये मतलब बिलकुल नहीं होता है कि एक फोटो बहुत ज्यादा बेहतर आएगी. इसका असली फायदा ये है कि एक ही फोन से अलग-अलग परिस्थितियों में बेहतर तस्वीरें ली जा सकती हैं. चौड़े लैंडस्केप से लेकर दूर की बिल्डिंग हो या फिर किसी चीज की बहुत पास से फोटो लेनी हो. सभी स्थिति में एक ही फोन से आप फोटो ले सकते हैं. इसके अलावा कई स्मार्टफोन में अब AI और इमेज प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल होता है जो फोटो को और भी ज्यादा बेहतर बनाने का काम करती है. यह भी पढ़ें: ई-रिक्शा को बंद करने वाली ऐप्स के खिलाफ एक्शन, दो को किया गया डिलीट

Jul 4, 2026 - 20:30
 0
फोन में चार कैमरे होने का क्या फायदा? फोटो लेते समय कौन-सा कैमरा होता है एक्टिव, जानिए पूरी कहानी

Tech Tips: फोटोग्राफी भी आज समय के साथ काफी बदल चुकी है. अब लोग अपने स्मार्टफोन की मदद से ही कई बेहतरीन फोटो ले लेते हैं. बता दें कि स्मार्टफोन ने लोगों के जीवन में अपनी एक अलग जगह बना ली है. अब यूजर्स करीब सभी कामों के लिए अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं. वहीं, अब एडवांस स्मार्टफोन्स में तीन से चार कैमरा देखने को मिलते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फोटो लेते समय कौन सा वाला कैमरा एक्टिव होता है. आइए जानते हैं कि फोन में मौजूद तीन या चार कैमरों की क्या होती है जरुरत.

हर कैमरे का अलग-अलग काम

आज कल के एडवांस स्मार्टफोन में ज्यादातर कई सारे कैमरा मौजूद होते हैं. इसको डिजाइन के लिए नहीं दिया जाता है बल्कि इन कैमरों के अलग-अलग काम भी होते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि प्राइमरी कैमरे का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है क्योंकि इसे डेली के काम के लिए काम करना होता है.

वहीं, अल्ट्रा-वाइड कैमरा बड़े ग्रुप, बिल्डिंग या नेचर को ज्यादा एरिया के साथ कैप्चर करने का काम करता है. इसके अलावा टेलीफोटो कैमरा दूर मौजूद चीजों को बिना ज्यादा क्वालिटी खोए जूम करके कैप्चर करता है. मैक्रो कैमरा का काम बहुत छोटी चीजों की क्लोज-अप फोटो लेना होता है.

सभी कैमरे एक साथ फोटो लेते हैं?

ज्यादातर केस में ऐसा बिलकुल भी नहीं होता है. बता दें कि जब आप नॉर्मल फोटो क्लिक करते हैं तो फोन प्राइमरी कैमरा का इस्तेमाल करता है. अगर आप अल्ट्रा-वाइड मोड चुनते हैं तो अल्ट्रा-वाइड कैमरा एक्टिव हो जाता है. इसी तरह ज्यादा जूम करने पर टेलीफोटो कैमरा काम करता है.

हालांकि, कुछ स्मार्टफोन बेहतर इमेज क्वालिटी यूजर को देने के लिए सभी कैमरों से मिली डिटेल्स को प्रोसेस जरूर करते हैं. लेकिन एक फोटो के लिए सभी कैमरा यूज होते हैं, ऐसा नहीं है.

चार कैमरों का असली फायदा क्या है

आपको बता दें कि फोन में ज्यादा कैमरा होने का ये मतलब बिलकुल नहीं होता है कि एक फोटो बहुत ज्यादा बेहतर आएगी. इसका असली फायदा ये है कि एक ही फोन से अलग-अलग परिस्थितियों में बेहतर तस्वीरें ली जा सकती हैं. चौड़े लैंडस्केप से लेकर दूर की बिल्डिंग हो या फिर किसी चीज की बहुत पास से फोटो लेनी हो. सभी स्थिति में एक ही फोन से आप फोटो ले सकते हैं. इसके अलावा कई स्मार्टफोन में अब AI और इमेज प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल होता है जो फोटो को और भी ज्यादा बेहतर बनाने का काम करती है.

यह भी पढ़ें:

ई-रिक्शा को बंद करने वाली ऐप्स के खिलाफ एक्शन, दो को किया गया डिलीट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow