फोन के ये नुकसान जान लिए तो उड़ जाएगी नींद, केवल फायदों के पीछे न हो जाएं पागल

मोबाइल के बिना आज की दुनिया की कल्पना भी नहीं की जा सकती. मोबाइल ने जीवन को एकदम आसान बना दिया है. अब आप घर बैठे-बैठे अपने सारे जरूरी काम निपटा सकते हैं. इसने दुनिया को एक बॉक्स में हमारे सामने पेश कर दिया है. हालांकि, इसके अनगिनत फायदों के साथ-साथ कई नुकसान भी हैं. इनमें से कुछ नुकसान इतने बड़े हैं कि उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल है.  ये हैं मोबाइल के नुकसान लत लगना- स्मार्टफोन का एक बड़ा नुकसान यह है कि इसकी लत लग जाती है. आजकल ऐप्स और कंटेट को ऐसे डिजाइन किया जा रहा है कि लोग अपना अधिक से अधिक समय मोबाइल पर गुजारें. ऐसे में कई लोग स्मार्टफोन के आदी हो जाते हैं और वो कुछ और काम नहीं कर पाते. नींद गायब होना- देर रात तक मोबाइल इस्तेमाल करने से लोगों का स्लीप पैटर्न चेंज हो रहा है. इससे उनकी थकान बढ़ने लगी है और सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है. लगातार मोबाइल के इस्तेमाल से लोगों का अटेंशन स्पैन कम हो रहा है और वो किसी चीज पर ज्यादा देर तक ध्यान नहीं दे पा रहे. प्राइवेसी का खतरा- आजकल प्राइवेट फोटोज से लेकर बैंक की जानकारी तक सब मोबाइल में स्टोर रहती है. इंटरनेट से कनेक्ट होने के कारण मोबाइल में सेंध लगाकर हैकर्स हर प्रकार का डेटा चुरा सकते हैं. इसलिए प्राइवेसी भंग होने का खतरा लगातार बना रहता है. साइबर क्राइम का खतरा- आजकल मोबाइल और इंटरनेट पर स्कैमर्स की नजर रहती है. फिशिंग, मालवेयर, स्किमिंग समेत अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं. एक बार उनके जाल में फंसने पर लोग ब्लैकमेलिंग और आर्थिक धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं. अकेला पड़ जाना- मोबाइल आ जाने से लोगों के हजारों वर्चुअल दोस्त बन जाते हैं, लेकिन असल जीवन में वो लोगों से कटते जा रहे हैं. इस वजह से उनमें अकेलेपन और डिप्रेशन जैसी समस्याएं पैदा हो रही हैं. इसलिए विशेषज्ञ मोबाइल छोड़कर लोगों से मेल-मिलाप बढ़ाने की सलाह दे रहे हैं. खराब होती सेहत- मोबाइल ने लोगों को घर से सारा काम करने की सहूलियत दे दी है. इसलिए लोगों का घर से बाहर निकलना, घूमना और एक्सरसाइज करना आदि कम हो रहा है. इस कारण लोगों में मोटापा, नजर कमजोर होना, लगातार सिर दर्द जैसे कई बीमारियां देखने को मिल रही हैं. ये भी पढ़ें- Tech Explained: कैसे काम करती है लोकेशन ट्रैकिंग? जानिए इससे जुड़े सारे सवालों के जवाब

Jan 30, 2026 - 13:30
 0
फोन के ये नुकसान जान लिए तो उड़ जाएगी नींद, केवल फायदों के पीछे न हो जाएं पागल

मोबाइल के बिना आज की दुनिया की कल्पना भी नहीं की जा सकती. मोबाइल ने जीवन को एकदम आसान बना दिया है. अब आप घर बैठे-बैठे अपने सारे जरूरी काम निपटा सकते हैं. इसने दुनिया को एक बॉक्स में हमारे सामने पेश कर दिया है. हालांकि, इसके अनगिनत फायदों के साथ-साथ कई नुकसान भी हैं. इनमें से कुछ नुकसान इतने बड़े हैं कि उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल है. 

ये हैं मोबाइल के नुकसान

लत लगना- स्मार्टफोन का एक बड़ा नुकसान यह है कि इसकी लत लग जाती है. आजकल ऐप्स और कंटेट को ऐसे डिजाइन किया जा रहा है कि लोग अपना अधिक से अधिक समय मोबाइल पर गुजारें. ऐसे में कई लोग स्मार्टफोन के आदी हो जाते हैं और वो कुछ और काम नहीं कर पाते.

नींद गायब होना- देर रात तक मोबाइल इस्तेमाल करने से लोगों का स्लीप पैटर्न चेंज हो रहा है. इससे उनकी थकान बढ़ने लगी है और सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है. लगातार मोबाइल के इस्तेमाल से लोगों का अटेंशन स्पैन कम हो रहा है और वो किसी चीज पर ज्यादा देर तक ध्यान नहीं दे पा रहे.

प्राइवेसी का खतरा- आजकल प्राइवेट फोटोज से लेकर बैंक की जानकारी तक सब मोबाइल में स्टोर रहती है. इंटरनेट से कनेक्ट होने के कारण मोबाइल में सेंध लगाकर हैकर्स हर प्रकार का डेटा चुरा सकते हैं. इसलिए प्राइवेसी भंग होने का खतरा लगातार बना रहता है.

साइबर क्राइम का खतरा- आजकल मोबाइल और इंटरनेट पर स्कैमर्स की नजर रहती है. फिशिंग, मालवेयर, स्किमिंग समेत अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं. एक बार उनके जाल में फंसने पर लोग ब्लैकमेलिंग और आर्थिक धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं.

अकेला पड़ जाना- मोबाइल आ जाने से लोगों के हजारों वर्चुअल दोस्त बन जाते हैं, लेकिन असल जीवन में वो लोगों से कटते जा रहे हैं. इस वजह से उनमें अकेलेपन और डिप्रेशन जैसी समस्याएं पैदा हो रही हैं. इसलिए विशेषज्ञ मोबाइल छोड़कर लोगों से मेल-मिलाप बढ़ाने की सलाह दे रहे हैं.

खराब होती सेहत- मोबाइल ने लोगों को घर से सारा काम करने की सहूलियत दे दी है. इसलिए लोगों का घर से बाहर निकलना, घूमना और एक्सरसाइज करना आदि कम हो रहा है. इस कारण लोगों में मोटापा, नजर कमजोर होना, लगातार सिर दर्द जैसे कई बीमारियां देखने को मिल रही हैं.

ये भी पढ़ें-

Tech Explained: कैसे काम करती है लोकेशन ट्रैकिंग? जानिए इससे जुड़े सारे सवालों के जवाब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow