फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 11वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने यूएई को एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से हरा दिया. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कीवी ओपनर्स टिम सीफर्ट और फिन एलन ने ऐसी बल्लेबाजी की, जिसने मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया. यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए थे, लेकिन न्यूजीलैंड ने यह लक्ष्य सिर्फ 15.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया. एलन की तूफानी पारी फिन एलन ने इस मैच में आक्रामक अंदाज दिखाया. उन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 168 रहा. उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए और रन गति को लगातार ऊंचा बनाए रखा. शुरुआत से ही एलन ने यूएई के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और रन रफ्तार को कभी धीमा नहीं होने दिया. सीफर्ट ने भी उनका अच्छा साथ निभाया, लेकिन चर्चा का केंद्र एलन की रिकॉर्ड तोड़ पारी रही. 5000 टी20 रन का नया विश्व रिकॉर्ड इस पारी के दौरान एलन ने एक और खास उपलब्धि हासिल कर ली है. उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे किए और यह मुकाम सबसे कम गेंदों में हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए है. एलन ने 2854 गेंदों में 5000 रन पूरे किए. इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के अभिषेक शर्मा के नाम था, जिन्होंने 2898 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ था. एलन ने करीब 44 गेंद पहले यह उपलब्धि हासिल कर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया. छक्कों के मामले में भी बड़ी उपलब्धि यही नहीं, एलन ने टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे करने का कारनामा भी बेहद तेजी से किया है. उन्होंने 871 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए और इस सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उनसे आगे सिर्फ करनबीर सिंह और इविन लुइस हैं.  शानदार फॉर्म में हैं एलन फिन एलन पिछले कुछ महीनों से बेहतरीन फॉर्म में हैं. बिग बैश लीग में दमदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी वही लय बरकरार रखी है. भारत के खिलाफ हालिया टी20 मुकाबले में भी उन्होंने उपयोगी पारी खेली थी. अब वर्ल्ड कप में उनकी फॉर्म न्यूजीलैंड के लिए बड़ी ताकत बनती दिख रही है. 

Feb 11, 2026 - 13:30
 0
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 11वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने यूएई को एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से हरा दिया. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कीवी ओपनर्स टिम सीफर्ट और फिन एलन ने ऐसी बल्लेबाजी की, जिसने मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया. यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए थे, लेकिन न्यूजीलैंड ने यह लक्ष्य सिर्फ 15.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया.

एलन की तूफानी पारी

फिन एलन ने इस मैच में आक्रामक अंदाज दिखाया. उन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 168 रहा. उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए और रन गति को लगातार ऊंचा बनाए रखा. शुरुआत से ही एलन ने यूएई के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और रन रफ्तार को कभी धीमा नहीं होने दिया. सीफर्ट ने भी उनका अच्छा साथ निभाया, लेकिन चर्चा का केंद्र एलन की रिकॉर्ड तोड़ पारी रही.

5000 टी20 रन का नया विश्व रिकॉर्ड

इस पारी के दौरान एलन ने एक और खास उपलब्धि हासिल कर ली है. उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे किए और यह मुकाम सबसे कम गेंदों में हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए है. एलन ने 2854 गेंदों में 5000 रन पूरे किए. इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के अभिषेक शर्मा के नाम था, जिन्होंने 2898 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ था. एलन ने करीब 44 गेंद पहले यह उपलब्धि हासिल कर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया.

छक्कों के मामले में भी बड़ी उपलब्धि

यही नहीं, एलन ने टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे करने का कारनामा भी बेहद तेजी से किया है. उन्होंने 871 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए और इस सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उनसे आगे सिर्फ करनबीर सिंह और इविन लुइस हैं. 

शानदार फॉर्म में हैं एलन

फिन एलन पिछले कुछ महीनों से बेहतरीन फॉर्म में हैं. बिग बैश लीग में दमदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी वही लय बरकरार रखी है. भारत के खिलाफ हालिया टी20 मुकाबले में भी उन्होंने उपयोगी पारी खेली थी. अब वर्ल्ड कप में उनकी फॉर्म न्यूजीलैंड के लिए बड़ी ताकत बनती दिख रही है. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow