फाइनल में इतिहास रचने से चूकीं शेफाली वर्मा, वर्ल्ड कप में अब तक कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

ICC Women's World Cup 2025 Final: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज यानी 2 नवंबर 2025 को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेली जा रहा है. टीम इंडिया की स्टार ओपनर शेफाली वर्मा फाइनल में भले ही अपने शतक लगाने से चूक गईं, लेकिन उन्होंने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. शेफाली ने 87 रनों की शानदार पारी खेलकर महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर अपने नाम कर लिया है. हालांकि, शेफाली फाइनल में शतक जड़ने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनने का रिकॉर्ड हासिल नहीं कर पाईं. फाइनल में शतक से चूकीं शेफाली  भारतीय टीम की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप के फाइनल मुकाबले में 78 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 87 रनों की शानदार पारी खेली. शेफाली ने टीम इंडिया को एक मजबूत शुरुआत दी और स्मृति मंधाना के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 104 रनों की बेहतरीन साझेदारी भी की. शेफाली ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से साउथ अफ्रीका को दबाव में ला दी थी, तब ही वे आयाबोंग खाका की गेंद पर सुने लूस को कैच दे बैठीं. फाइनल में अर्धशतक से चूकीं स्मृति  महिला विश्व कप के फाइनल मुकाबले में स्टार ओपनर स्मृति मंधाना अपनी 35वीं अर्धशतक लगाने से चूक गईं. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दी और 58 गेंदों पर 8 चौके की मदद से 45 रनों की पारी खेलीं. स्मृति 17वें ओवर में क्लो ट्रायोन के गेंद पर विकेटकीपर सिनालो जाफ्ता की हाथों कैच आउट हुईं. भारत और दक्षिण अफ्रीका का फाइनल में प्लेइंग-11 भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर  दक्षिण अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस, मारिजैन काप, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), एनेरी डर्कसन, क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा

Nov 3, 2025 - 00:30
 0
फाइनल में इतिहास रचने से चूकीं शेफाली वर्मा, वर्ल्ड कप में अब तक कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

ICC Women's World Cup 2025 Final: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज यानी 2 नवंबर 2025 को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेली जा रहा है. टीम इंडिया की स्टार ओपनर शेफाली वर्मा फाइनल में भले ही अपने शतक लगाने से चूक गईं, लेकिन उन्होंने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. शेफाली ने 87 रनों की शानदार पारी खेलकर महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर अपने नाम कर लिया है. हालांकि, शेफाली फाइनल में शतक जड़ने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनने का रिकॉर्ड हासिल नहीं कर पाईं.

फाइनल में शतक से चूकीं शेफाली 

भारतीय टीम की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप के फाइनल मुकाबले में 78 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 87 रनों की शानदार पारी खेली. शेफाली ने टीम इंडिया को एक मजबूत शुरुआत दी और स्मृति मंधाना के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 104 रनों की बेहतरीन साझेदारी भी की. शेफाली ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से साउथ अफ्रीका को दबाव में ला दी थी, तब ही वे आयाबोंग खाका की गेंद पर सुने लूस को कैच दे बैठीं.

फाइनल में अर्धशतक से चूकीं स्मृति 

महिला विश्व कप के फाइनल मुकाबले में स्टार ओपनर स्मृति मंधाना अपनी 35वीं अर्धशतक लगाने से चूक गईं. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दी और 58 गेंदों पर 8 चौके की मदद से 45 रनों की पारी खेलीं. स्मृति 17वें ओवर में क्लो ट्रायोन के गेंद पर विकेटकीपर सिनालो जाफ्ता की हाथों कैच आउट हुईं.

भारत और दक्षिण अफ्रीका का फाइनल में प्लेइंग-11

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर 

दक्षिण अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस, मारिजैन काप, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), एनेरी डर्कसन, क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow