प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच ज्योतिषी ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के नए घर को लेकर क्या भविष्यवाणी की?

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर से मां-बाप बनने जा रहे हैं. बीते दिन रविवार (19 अप्रैल 2026) को दोनों ने एक प्यारी सी पोस्ट शेयर कर फैंस को अपने दूसरे बच्चे के आगमन की खुशखबरी दी. फोटो में उनकी बेटी दुआ अपने पिता रणवीर की गोद में बैठी हुई प्रेगनेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए नजर आ रही है.  गौरतलब है कि, इंस्टाग्राम पर हुई इस घोषणा के बाद बॉलीवुड में हलचल बढ़ गई है और धुरंधर की सफलता के बाद दीपिका की चुप्पी पर सवाल उठाने वाले ट्रोलर्स को करारा जवाब भी मिला है. इस खुशखबरी के साथ ही इस जोड़े के चर्चित नए घर को लेकर भी लोगों के बीच उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है.  Vaishno Devi Mandir: वैष्णो देवी की महिमा अपार, एक्टर अक्षय कुमार ने सुनाया चमत्कारी अनुभव दीपिका और रणवीर के लिए नया घर कैसा रहेगा? जहां दीपिका और रणवीर अपने जीवन में नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार दिखाई दे रहे हैं, वहीं ज्योतिषी और आध्यात्मिक चिकित्सक डॉ. मोनिका चोपड़ा ने इस बात पर सोचते हुए कहा कि, क्या दंपति का नया घर और उसके आसपास की ऊर्जा परिवार के लिए विकास, स्थिरता और नए अवसर ला सकती है.  News9 लाइव के साथ एक खास बातचीत में डॉ. चोपड़ा ने बताया कि, जहां तक मुझे लगता है कि, उनका नया घर कुल मिलाकर आशाजनक प्रतीत होता है. इसमें एक ऐसी ऊर्जा है, जो उन्हें ग्रो करने में मदद करेगी, खासकर उनके करियर में. अवसर काफी सहजता से मिल सकते हैं और इस बात के तगड़े संकेत हैं कि, वे इस दौरान अपनी कई इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं. हालांकि, इस जमीन में कुछ चुनौतियां भी हैं. सेहत से जुड़ी समस्याएं, खासतौर से पीठ का दर्द या शारीरिक तनाव से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं. अप्रत्याशित चोटों या छोटी-मोटी दुर्घटनाओं का भी हल्का सा खतरा मंडरा रहा है, इसलिए सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होगा. कुल मिलाकर यह एक ऐसी जगह है जो सफलता दिला सकती है, लेकिन इसके लिए संतुलन और सावधानी की जरूरत है.            Instagram पर यह पोस्ट देखें                       दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone) द्वारा साझा की गई पोस्ट दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जिनकी शादी साल 2018 में हुई थी. बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं. अपने प्यार, सहयोगी साझेदारी और मजबूत जुड़ाव के लिए जाने जाने वाले इस जोड़े की एक बेटी है, जिसका नाम दुआ है. इस जोड़ने ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद की घोषणा की है. इस नए ऐलान के बाद दीपिका और रणवीर के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. उन्हें सोशल मीडिया पर नए बच्चे के आगमन की बधाई दी जा रही है. दूसरी बार मां-पिता बनने की खुशी रणवीर और दीपिका के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है.  महाकाल से जगन्नाथ धाम तक सितारों की लगी लाइन, सेलेब्स में दिखी बढ़ती आध्यात्मिक लहर! Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Apr 21, 2026 - 19:30
 0
प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच ज्योतिषी ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के नए घर को लेकर क्या भविष्यवाणी की?

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर से मां-बाप बनने जा रहे हैं. बीते दिन रविवार (19 अप्रैल 2026) को दोनों ने एक प्यारी सी पोस्ट शेयर कर फैंस को अपने दूसरे बच्चे के आगमन की खुशखबरी दी. फोटो में उनकी बेटी दुआ अपने पिता रणवीर की गोद में बैठी हुई प्रेगनेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए नजर आ रही है. 

गौरतलब है कि, इंस्टाग्राम पर हुई इस घोषणा के बाद बॉलीवुड में हलचल बढ़ गई है और धुरंधर की सफलता के बाद दीपिका की चुप्पी पर सवाल उठाने वाले ट्रोलर्स को करारा जवाब भी मिला है. इस खुशखबरी के साथ ही इस जोड़े के चर्चित नए घर को लेकर भी लोगों के बीच उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है. 

Vaishno Devi Mandir: वैष्णो देवी की महिमा अपार, एक्टर अक्षय कुमार ने सुनाया चमत्कारी अनुभव

दीपिका और रणवीर के लिए नया घर कैसा रहेगा?

जहां दीपिका और रणवीर अपने जीवन में नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार दिखाई दे रहे हैं, वहीं ज्योतिषी और आध्यात्मिक चिकित्सक डॉ. मोनिका चोपड़ा ने इस बात पर सोचते हुए कहा कि, क्या दंपति का नया घर और उसके आसपास की ऊर्जा परिवार के लिए विकास, स्थिरता और नए अवसर ला सकती है. 

News9 लाइव के साथ एक खास बातचीत में डॉ. चोपड़ा ने बताया कि, जहां तक मुझे लगता है कि, उनका नया घर कुल मिलाकर आशाजनक प्रतीत होता है. इसमें एक ऐसी ऊर्जा है, जो उन्हें ग्रो करने में मदद करेगी, खासकर उनके करियर में. अवसर काफी सहजता से मिल सकते हैं और इस बात के तगड़े संकेत हैं कि, वे इस दौरान अपनी कई इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं.

हालांकि, इस जमीन में कुछ चुनौतियां भी हैं. सेहत से जुड़ी समस्याएं, खासतौर से पीठ का दर्द या शारीरिक तनाव से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं. अप्रत्याशित चोटों या छोटी-मोटी दुर्घटनाओं का भी हल्का सा खतरा मंडरा रहा है, इसलिए सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होगा. कुल मिलाकर यह एक ऐसी जगह है जो सफलता दिला सकती है, लेकिन इसके लिए संतुलन और सावधानी की जरूरत है. 

 
 
 
 
 
Instagram पर यह पोस्ट देखें
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone) द्वारा साझा की गई पोस्ट

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जिनकी शादी साल 2018 में हुई थी. बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं. अपने प्यार, सहयोगी साझेदारी और मजबूत जुड़ाव के लिए जाने जाने वाले इस जोड़े की एक बेटी है, जिसका नाम दुआ है. इस जोड़ने ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद की घोषणा की है.

इस नए ऐलान के बाद दीपिका और रणवीर के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. उन्हें सोशल मीडिया पर नए बच्चे के आगमन की बधाई दी जा रही है. दूसरी बार मां-पिता बनने की खुशी रणवीर और दीपिका के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है. 

महाकाल से जगन्नाथ धाम तक सितारों की लगी लाइन, सेलेब्स में दिखी बढ़ती आध्यात्मिक लहर!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow